
डाबली गाँव के जंगल में पेड़ के पास रात्रि में परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 9 अक्टूबर 2023
DRMS news श्योपुर । थाना मानपुर के अंतर्गत डाबली गाँव में एक नवजात बच्ची मिली है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है ,पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 11:45 बजे मिलने पर तत्काल श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया एवं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया ।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक मयंक त्यागी पायलेट प्रदीप सिंह ने मौके पर पहुँचकर बताया कि कोई अज्ञात व्यक्ति एक नवजात बच्ची को जंगल में पेड़ के पास छोड़ कर चला गया था, जिसकी सूचना ग्रामीणो ने डायल-100 को कॉल कर दी थी । डायल-112/100 स्टाफ ने बच्ची को अपने संरक्षण मे लिया और एफ.आर.व्ही. वाहन से बच्ची को जिला अस्पताल श्योपुर पहुँचाया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन सोमवार 9 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
रिछेड़ा गाँव में रात्रि में 42 वर्षीय व्यक्ति का हुआ स्वास्थ्य खराब, डायल-112/100 सेवा से मांगी सहायता
DRMS news नर्मदापुरम। थाना बनखेड़ी के अंतर्गत रिछेड़ा गाँव में एक व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब हो गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 07-10-2023 को रात्रि 10:17 बजे प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक नीलेश कीर पायलेट डाल चन्द्र ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 42 वर्षीय व्यक्ति को सीने में दर्द हो रहा था । व्यक्ति ने स्वयम डायल 100 को कॉल कर सहायता मांगी थी । डायल 100 स्टाफ एफ़आरवी वाहन से व्यक्ति को अस्पताल ले जाने के लिए रवाना हुए, बीच रास्ते में चिकित्सा वाहन के मिल जाने से व्यक्ति को चिकित्सा वाहन द्वारा पहुँचाया गया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
उज्जैन में रात्रि में रेल्वे स्टेशन पर 05 साल की बालिका का छूटा परिजन से साथ, बालिका रास्ता भटक कर रेल्वे कॉलोनी पहुँची
DRMS news उज्जैन। थाना नीलगंगा के अंतर्गत रेल्वे कॉलोनी में 05 साल की बालिका मिली है, जो अपने घर का पता एकता नगर बता रही है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल उज्जैन जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर बालिका को अपने संरक्षण में लेकर बालिका से पूछताछ की। बालिका ने बताया की वह अपने दादा जी के साथ रेल्वे स्टेशन आयी थी, रेल्वे स्टेशन से बालिका का साथ उसके दादा जी से छूट गया था।
डायल-112/100 स्टाफ बच्ची को अपने साथ लेकर एकता नगर पहुँचे एवं सत्यान उपरांत बच्ची को परिजन के सुपुर्द किया । पाप्त जानकारी के अनुसार बच्ची अपने दादा जी के साथ शिवपुरी जा रही थी, रेल्वे स्टेशन पर बालिका का साथ उसके दादा जी से छूट गया था। बालिका स्टेशन से बाहर आकर रास्ता भटक गयी थी

0 टिप्पणियाँ