DRMS NEWS

DRMS NEWS

शासकीय हाई स्कूल कौआसरई के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, मतदाता जागरूकता रैली साथ ही हुई कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता


कुर्सी दौड़ सहित वोट बनाता है आपका भविष्य के संदेश साथ अन्य माध्यमों से दिया गया मतदान का संदेश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 16 अक्टूबर 2023

DRMS NEWS शहडोल शहडोल जिले के शासकीय हाई स्कूल कौआसरई के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली, मतदाता जागरूकता रैली, कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता आदि के माध्यमों से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। 

साथ ही बताया गया कि मतबूत लोकतंत्र के लिए स्व-विवेक से दें आपका वोट बनाता है आपका भविष्य, हर वोट जरूरी है, सशक्त लोकतंत्र के लिए व्यापक भागीदारी यही है जागरूकता मतदाता की समझादारी है, सारे काम छोड़कर सबसे पहले वोट दें, 17 नवम्बर को वोट डालने अवश्य जाए। 

इस कुर्सी दौड़ कार्यक्रम में दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरूस्कृत भी किया गया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जयसिंहनगर अशोक मरावी सहित अन्य लोग उपस्थित थें।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन सोमवार 16 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर ऋषि वर्मन जिला बदर

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने म.प्र. सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1, धारा-5 की कंडिका (क) एवं (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत ऋषि वर्मन पिता सुरेश वर्मन उम्र 30 वर्ष निवासी रेलवे स्टेशन के पास कटनी थाना कोतवाली हाल वार्ड नं. 02 सोहागपुर, थाना सोहागपुर जिला शहडोल को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा में लगे हुए म.प्र. राज्य के जिलों सीधी, सतना, उमरिया, एवं अनूपपुर चतुर्दिक राजस्व की सीमाओं से 03 माह की कालावधि के लिये निष्कासित कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

============================

सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूर करें मतदान

ड्राइंग बनाकर मतदाताओं को मतदान हेतु किया जा रहा प्रेरित

DRMS NEWS शहडोलशासकीय महा विद्यालय गोहपारू की छात्रा काजल गुप्ता, वेदवती सिंह, शकुंतला बैगा, मुस्कान सहित अन्य छात्राओं द्वारा मतदान की ड्राइंग बनाकर लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा  है। साथ ही मतदाताओं को 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रक्रिया में सहभागिता निभाने की अपील करते हुए कहा जा रहा है कि सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूर करें मतदान ।

============================

102 वर्षीय ने युवा मतदाताओं से की मतदान करने की अपील

DRMS NEWS शहडोल शहडोल जिले के धनपुरी निवासी 102 वर्षीय दुर्गा प्रसाद ने 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में युवा मतदाताओं की सहभागिता निभाने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि मैं 52 वर्षों से अपने मत का उपयोग कर रहा और मैं इस बार भी 17 नवम्बर को वोट डालने जाऊगा। 

मेरा युवा मतदाताओं से अपील है कि मताधिकार लोकतंत्र की मजबूती का आधार है इसलिए अपनी जिम्मेदारी समझकर वोट डालने अवश्य जाए किसी भी प्रकार का बहाना न बनाएं, एक-एक वोट का महत्व समझें और 17 नवंबर को वोट अवश्य डालें।

============================

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ