मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 15 अक्टूबर 2023
DRMS NEWS शहडोल। आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए 15 अक्टूबर 2023 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में दिया गया। प्रशिक्षण में ईव्हीएम मशीन एवं व्हीव्हीपीएटी पैड की रख-रखावं, चलाने की प्रक्रिया जैसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।
छात्राओं ने गाया मतदान का गीत, बताया वोट का महत्व
DRMS NEWS शहडोल। जिले में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न मतदाता जागरूकता की गतिविधियां कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन में आयोजित किये जा रहे है।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जयसिंहनगर के शासकीय हाई स्कूल अमझोर की छात्राओं द्वारा मतदान के गीत गाकर एक वोट का महत्व बताया कहा कि आगामी 17 नवम्बर को होने वाले चुनाव में अपने मत का दान दीजिए और वोट अवश्य करिए।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन रविवार 15 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
काम छोड़ दो सबसे पहले वोट के नारों के साथ निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली
DRMS NEWS शहडोल। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट के नारों के साथ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमनिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुर्रा विकासखंड गोहपारू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडीकला, शासकीय कन्या हाई स्कूल शहडोल, शासकीय कन्या उच्चतर माधमिक विद्यालय बुढार, एकीकृत शासकीय हाई स्कूल भटिगंवा कला, शासकीय उच्च्तर माध्यमिक विद्यालय निपनिया ब्यौहारी सहित अन्य स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
मतदाता जागरूकता रैली के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र में हर वोट कीमती है, आगामी 17 नवम्बर को होने जा रहे चुनाव में मतदान अवश्य करें सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मतदान करने को रहें तैयार, यह हम सबका अधिकार के नारे भी लगाए।
साथ ही मतदाताओं को बताया गया कि, जो भी व्यक्ति मतदान करता है उसे खुद ही निर्णय लेना चाहिए किसी के बहकावे में नहीं आना चाहिए, हमारा भारत देश एक लोकंत्रात्मक देश है, जहां हर व्यस्क नागरिक को अपने वोट का इस्तेमाल करने का अधिकार प्राप्त है, हमारा मत हमारा अधिकार, हमारा कर्तव्य है।
छात्राओं ने बनाई मतदान की रंगोली, 17 नवम्बर करें अवश्य मतदान
DRMS NEWS शहडोल। आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रकिय्रा में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लोगों को जागरूक करन के उदेश्य से विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विकासखंड जयसिंहनगर के शासकीय हाई स्कूल अमझोर सहित अन्य स्कूली छात्राओं द्वारा मतदान की रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा रंगोली में लिखा गया करें राष्ट्र का जो उत्थान करे उसी को हम मतदान, मेरा मतदान मेरा अधिकार के स्लोगन लिखा गया।
सेल्फी लेकर लोगों ने बताया मतदान का महत्व
DRMS NEWS शहडोल। जिले में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उददेश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इसी अनुक्रम में जिले के स्कूलों में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोगों द्वारा सेल्फी ली जा रही है और मतदान के प्रति लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। लोगों द्वारा बताया जा रहा है कि 17 नवंबर 2023 को वोट डालने अवश्य जाएं। सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, बुढे़ हो या जवान सभी करें मतदान।
अपने मत को भ्रष्ट मत करना, जन-जन का अधिकार ही मतदान करना
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रक्रिया में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
मतदान के स्लोगन लिखकर बताया जा रहा मतदान का महत्व
15 अक्टूबर 2023 को शासकीय महाविद्यालय गोहपारू की छात्रा नीलम केशरवानी द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान के स्लोगन लिखा गया। उन्होंने स्लोगन में लिखा अपने मत को भ्रष्ट मत करना, जन-जन का अधिकार ही मतदान करना, एहसास मुझे भी वक्त के बदल जाने का एक-एक मत जरूरी है देश को उज्जवल बनाने का, मतदान करने जाना है हम सबने यह माना है उम्र 18 पूरी है मतदान करना जरूरी है, चॉद में चंद्रयान है, आसमान में तारे है एक-एक मत मूल्यवान हमारे है जैसे अन्य स्लोगन लिखा।



0 टिप्पणियाँ