सूचना एवं विज्ञान केंद्र शहडोल में ईवीएम मशीनों का हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 16 अक्टूबर 2023
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए 16 अक्टूबर 2023 को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में स्थानीय सूचना एवं विज्ञान केंद्र शहडोल में ईवीएम मशीनों का प्रथम रेंडमाइजेशन किया गया।
रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर श्रीमती प्रगति वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र जैतपुर, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, रिटर्निंग ऑफिसर व्यवहारी विधानसभा क्षेत्र नरेंद्र सिंह धुर्वे, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे, नोडल अधिकारी प्रतीक खरे, सहायक नोडल अधिकारी ईवीएम जी.के. पांडे, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि रवींद्र वर्मा, श्रीमती अरफाना बेगम, पीयूष शुक्ला, डी ई ओ एन आई सी अरविंद चौधरी, ई गवर्नेंस स्वप्निल जैन सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन सोमवार 16 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
बैंड बाजे के साथ निकाली गई 17 नवम्बर को वोट डालना न भूले नारे के साथ मतदाता जागरूकता रैली
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के शासकीय हाई स्कूल देवरी के स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा बैंड बाजे के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र में हर वोट कीमती है, आगामी 17 नवम्बर को होने जा रहे चुनाव में मतदान अवश्य करें सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मतदान करने को रहें तैयार, यह हम सबका अधिकार के नारे भी लगाए और कहा 17 नवंबर को वोट डालना नही भूले मतदान करना आपका अधिकार है।
===========================
निर्वाचन कार्य में मतदान दलों की अहम भूमिका, उत्साह से करें कार्य- जिला निर्वाचन अधिकारी
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए 16 अक्टूबर 2023 को संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों को दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने प्रशिक्षण कार्य का किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा कि निर्वाचन कार्य में सबसे बड़ी भूमिका मतदान अधिकारियों की होती है, आप लोगों के सहयोग से ही निर्वाचन को सरलता के साथ सम्पन्न कराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी पैड का प्रशिक्षण उत्साहपूर्वक प्राप्त करें इसे रीजनिंग जैसे समझे।
उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एंव वीवीपीएटी के बारे में पूरी जानकारी होना चाहिए। वे ईव्हीएम व वीवीपीएटी के बारे में अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त कर ले, जिससे स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सुव्यवस्थित मतदान कराने में कोई परेशानी ना हो।
उन्होंने कहा, कि मतदान दलकर्मी निर्देश पुस्तिका का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रयोगात्मक तरीके से मतदान दलों को मतदान सामाग्री प्राप्त करने, मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन विधि लागू करने, मतदाता की पहचान का सत्यापन, अमिट स्याही लगाने, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, प्रपत्रों की पूर्ति, मतपत्र लेखा तैयार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में ईव्हीएम व वीवीपीएटी का हेण्ड आन प्रशिक्षण भी दिया गया एवं ईव्हीएम व वीवीपीएटी का संचालन भी करवाया गया।
0 टिप्पणियाँ