वोट करना हमारा अधिकार मतदान की रंगोली में लिखा आओ मतदान करें
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 17 अक्टूबर 2023
DRMS NEWS शहडोल। जिले के कुम्हिया शासकीय हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा मतदान की रंगोली बनाकर लिखा आओ मतदान करें, वोट करना हमारा अधिकार है। छात्राओं ने मतदाताओं से कहा कि आगामी 17 नवम्बर होने वाले चुनाव प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन मंगलवार 17 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
बुजुर्गों के घर पर ही वोट डालने की सुविधा उपलब्ध करावें पीठासीन अधिकारी- जिला निर्वाचन अधिकारी
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा है कि निर्वाचन में हर मत महत्वपूर्ण है निर्वाचन आयोग की मंशा है कि घर पर ही वोट डालने की सुविधा दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों को उपलब्ध कराया जाये इसके लिये पीठासीन अधिकारी एवं उनकी टीम को यह महत्वपर्ण जिम्मेदारी सौपी गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र 83 ब्यौहारी, 84 जयसिंहनगर, 85 जैतपुर, के सभी 966 मतदान केन्द्रो के पीठासीन अधिकारियों एवं उनकी टीम को यह जिम्मेदारी सौपते हुये कहा है कि बुजुर्गों से 12-डी (डाक मतपत्र) की कार्यवाही करें।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
दिव्यांग मतदाताओं को सक्षम ईसीआई एप की सुविधा- जिला निर्वाचन अधिकारी
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा है कि मतदाताओं की कतार के प्रबंधन के लिए एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड के स्वयं सेवकों को मतदान केन्द्रो में तैनात किया जाना चाहिए जो चिन्हित किए गए दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में स्वयं सेवक सहायता प्रदान करेगे।
यदि आवश्यक हो तो व्हीलचेयर प्रदान की जानी चाहिए। दिव्यांग मतदाता सक्षम ईसीआई ऐप (Saksham ECI APP) पर पंजीकरण करके व्हीलचेयर सुविधा के लिए अनुरोध कर सकते हैं। स्वयंसेवक दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार तक मार्गदर्शन करेंगे। मतदान केंद्र के अंदर, ऐसे दिव्यांग मतदाताओं को मतदान कर्मचारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्वयं सेवकों की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसके लिये चयनित स्वयं सेवको को डीईओ एवं आरओ द्वारा उचित रूप से जानकारी दी जाए और प्रशिक्षित किया जाए। मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर लगे स्वयं सेवकों के लिए भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित किया जाये ।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आदर्श आचरण संहिता में रात 10 बजे के बाद डी.जे. प्रतिबंधित - जिला निर्वाचन अधिकारी
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान तिथि की घोषणा के साथ ही शहडोल जिले में आदर्श आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने कहा है कि आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन किया जायें, तथा रात्रि 10 बजे के बाद डी.जे न बजाया जायें। नवरात्रि पर्व में दुर्गा पण्डालों में भी यह व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये।
अनावश्यक भीड़ इकट्ठा न हो, पार्किंग आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाये। भीड़ नियंत्रित करने हेतु यातायात व्यवस्था भी दुरस्त किया जायें, गरवा आदि कार्यक्रमों में भी आदर्श आचरण संहिता का पालन किया जायें।
0 टिप्पणियाँ