DRMS NEWS

DRMS NEWS

रासेयो ने स्वच्छता ही सेवा" विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता साथ ही चलाया स्वच्छता एवं साफ सफाई जागरूकता अभियान


पं.एस.एन. शुक्ला विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 01  से 07 अक्टूबर तक सात दिवसीय "स्वच्छता ही सेवा" अभियान 

DRMS news शहडोल। पंडित एस एन शुक्ला विश्वविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर तक सात दिवसीय "स्वच्छता ही सेवा" अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन में स्वयंसेवकों के बीच " स्वच्छता ही सेवा" विषय पर  पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्वयं सेवकों द्वारा पोस्टर बनाए गए एवं विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

बच्चों को बताया व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ सफाई

अभियान के तीसरे दिन में स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न बस्तियों, स्कूलों, एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छता की पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत स्वयंसेवक अभिषेक एवं रुचि द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पुरानी बस्ती के बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं साफ सफाई के विषय में शिक्षित किया गया।

स्वच्छता के लिए जागरूक कर किया फलदार पौधे रोपित

स्वयं सेवक राजकुमार, अंजली एवं सविता द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पांडवनगर में बच्चों को व्यक्तिगत साफ सफाई के साथ–साथ अपने आस पास भी स्वच्छता के लिए जागरूक किया एवं कुछ फलदार पौधे रोपित किए।

स्वयं सेवक नम्रता एवं पूर्णिमा द्वारा ग्राम  बोडरी की शासकी विद्यालय व आंगनबाड़ी केन्द्र जा कर बच्चों को स्वच्छता एवं महात्मा गांधी जी के ग्राम्य जीवन और स्वच्छ भारत के सपने के विषय में बताया।

स्वयं सेवक सुचिता, अनामिका एवं अनुराग द्वारा गोदग्राम धुरवार के प्राथमिक शाला में "स्वच्छता की पाठशाला" आयोजित की गई जिसके अंतर्गत बच्चों को "स्वच्छता का गोला" खेल के माध्यम से अपने आस पास के वातावरण को साफ रखने के लिए प्रेरित किया। 

बायोडिग्रेडेबल और नॉन बायो डिग्रेडेबल कचरे की पहचान करना सिखाया और उसे अलग अलग रखने के फायदे बताए। साथ की बच्चों के बीच ही "स्वच्छता दूत" बनाया गया।

भारत  को एक  स्वच्छ एवं सकल  भारत " बनाने  के लिए किया प्रेरित

स्वयं सेवक श्रद्धा गुप्ता द्वारा बिरसिंहपुर पाली वार्ड नंबर 11 शासकीय विद्यालय एवं आंगनबाड़ी में जाकर बच्चों को "भारत  को एक  स्वच्छ एवं सकल  भारत " बनाने  के लिए प्रेरित किया गया।

स्वयं सेवक काजल वर्मा द्वारा ग्राम धनपुरा की प्राथमिक शाला में बच्चों को स्वच्छ एवं स्वस्थ रहने के तरीकों और फायदों से अवगत कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ