DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस व्हाया कटनी- जबलपुर- नैनपुर-छिंदवाड़ा के मार्ग चलाई जाएगी

शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री, अश्वनी वैष्णव रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस का करेंगे शुभारंभ

DRMS news बिलासपुर। मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री,  शिवराज सिंह चौहान एवं   रेल, संचार, इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार अश्विनी वैष्णव  05 अक्टूबर 2023 को प्रातः 10.15 बजे शहडोल स्टेशन से शहडोल– नागपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे । गाड़ी संख्या 11201/11202 शहडोल- नागपुर- शहडोल एक्सप्रेस का दैनिक परिचालन शहडोल एवं नागपुर के मध्य की जाएगी।  

शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस व्हाया कटनी- जबलपुर- नैनपुर-छिंदवाड़ा के मार्ग चलाई जाएगी

इस ट्रेन के ठहराव उमरिया, कटनी साउथ, जबलपुर, नैनपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा एवं सौसर स्टेशनों पर दिए गए है । 

05 अक्टूबर को इस ट्रेन को उद्घाटन स्पेशल के रूप में स्पेशल समय-सारणी के अनुसार चलाई जाएगी इसके पश्चात यह जल्द ही घोषित की जाने वाली तिथि एवं अपने अन्य ठहराव वाले स्टेशनों पर नियमित समय-सारणी के अनुसार चलेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ