महिलाओं ने दीवारों पर लिखा चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी महिलाए निभा रही सक्रिय भूमिका
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 19 अक्टूबर 2023
DRMS NEWS शहडोल। शत-प्रतिशत मतदान एवं मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से जिले की महिलाओं द्वारा भी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मतदाता जागरूता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी के ग्राम चरका,खारी एवं भोल्हरी, में महिलाओं द्वारा दीवार में लिख कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
महिलाओं ने दीवार लेखन के माध्यम से लिखा देश तरक्की तभी करेगा हर वोटर जब वोट करेगा, चाहे नर हो या नारी मतदान है सबकी जिम्मेदारी, जागरूक देश की है पहचान हो शत प्रतिशत मतदान, एक वोट से होती जीत हार वोट न हो कोई बेकार, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, करें राष्ट्र का जो उत्थान करें उसकी को हम मतदान सहित अन्य स्लोगन लिखकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन गुरुवार 19 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
यशोवर्धन वैद्य करेंगे पहली बार मतदान, युवा मतदाताओं से की अपील
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के यशोवर्धन वैद्य जिनकी उम्र 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है और वे आगामी 17 नवम्बर को पहली बार मतदान करेंगें इसके लिए यशोवर्धन काफी उत्सुक है।
यशोवर्धन वैद्य ने जिले के युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि मैं 18 वर्ष का हो गया हूं और मै आगामी 17 नवंबर होने वाले मतदान में पहली बार अपने मत का प्रयोग करूंगा इसके लिए मैं काफी उत्सुक हूं।
मैं जिले के युवा मतदाताओं से अपील करता हूं कि आप सभी भी 17 नवंबर को होने वाले चुनाव में अपनी भूमिका निभाए। हमारा एक वोट देश प्रदेश का भविष्य संवार सकता है।
===============
शंकू उर्फ रामचरित मिश्रा को कलेक्टर ने किया जिला बदर
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने म.प्र. सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 3.1, धारा-5 की कंडिका (क) एवं (ख) तथा सहपठित धारा 7 के अंतर्गत प्राप्त शक्तियों के तहत शंकू उर्फ रामचरित मिश्रा पिता गंगा प्रसाद मिश्रा, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम बटुरा हाल आपीएम अमलाई, थाना अमलाई, जिला शहडोल को लगातार अपराधिक गतिविधियों में संलग्न होने पर चतुर्दिक राजस्व सीमा तथा सीमा में लगे हुए म.प्र. राज्य के जिलों सीधी, सतना, उमरिया, एवं अनूपपुर चतुर्दिक राजस्व की सीमाओं से 03 माह की कालावधि के लिये निष्कासित कर दिया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर अनावेदक के विरूद्ध म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी
===============
मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण 20 अक्टूबर को
DRMS NEWS शहडोल। अपर कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी मतदान दल रोमोनुस टोप्पों ने जानकारी दी है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतदान कार्मिकों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण 20 अक्टूबर 2023 को शासकीय पॉलीटेक्निक कालेज शहडोल एवं शासकीय इन्दिरा गांधी महाविद्यालय शहडोल में प्रथम पाली 10ः00 से 1ः00 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2ः00 से 5ः00 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ