DRMS NEWS

DRMS NEWS

महिलाओं ने गाए मतदान के गीत

शहडोल वोटिंग करेगा, जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता का लगाया बैच

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 19 अक्टूबर 2023

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रोमोनुस टोप्पो ने 19 अक्टूबर 2023 को मतदाता जागरूकता का बैच लगाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आगामी 17 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान में शत-प्रतिशत शहडोल वोटिंग करेगा। 

इस अवसर पर निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे, दुर्गा शंकर श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मियों ने भी मतदाता जागरूकता का बैच लगाया।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन गुरुवार 19 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

महिलाओं ने गाए मतदान के गीत  

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने के हेतु विभिन्न गतिविधियां आयेाजित की जा रही है। 

इसी कड़ी में गोहपारू के धनगंवा के महिलाओं द्वारा मतदान के गीत गाकर मतदान के प्रति लोगो को जागरूक किया गया।

===============

मतदाताओं ने ली सेल्फी दिया मतदान का संदेश

DRMS NEWS शहडोल।  शासकीय हाई स्कूल छतैनी में  वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें मतदाताओं द्वारा सेल्फी  ली गई और मतदान करने का संदेश दिया। मतदाताओं ने कहा कि 17 नवम्बर को हम मतदान अवश्य करेंगे, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, बुढे़ हो या जवान सभी करें मतदान।

===============

जन-जन की है यही पुकार वोट डालो अबकी बार

महिलाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

DRMS NEWS शहडोल मध्य प्रदेश विधान सभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत ग्राम पंचायत पंचगाव, देवरी टोला में महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। 

रैली के दौरान जन-जन की है यही पुकार वोट डालो अबकी बार, नहीं करेंगे यदि मतदान होगा बहुत बड़ा नुससान के नारे भी लगाए गए एवं मतदाताओं को मतदान का महत्व भी बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ