वोटर सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से दिया जा रहा मतदान करने का संदेश
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 17 अक्टूबर 2023
DRMS NEWS शहडोल। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धुरवार में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें मतदाताओं द्वारा सेल्फी ली और मतदान करने का संदेश दिया। मतदाताओं ने कहा कि 17 नवम्बर को हम मतदान अवश्य करेंगे, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, बुढे़ हो या जवान सभी करें मतदान।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन मंगलवार 17 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
चांटी चेकपोस्ट बार्डर पर चेकिंग के दौरान 22 लाख 50 हजार रुपए की अवैध सोना-चांदी के आभूषण, 93 हजार 8 सौ रूपये नगदी बरामद
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर चैकिंग को लेकर विशेष जोर दिया गया है, जिसके अनुसार कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निर्देशन पर थाना सीधी एवं जैतपुर अंतर्गत जिले की सीमाओं पर ऐसी कुल 05 चेकपोस्ट सक्रिय की गई है।
इन चेक पोस्टों पर जिला शहडोल और जिला मनेन्द्रगढ़- चिरमिरी- भरतपुर (छ.ग.) से ड्यूटी हेतु पुलिस विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीमें तैनात की गई हैं।
मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ अंतर्राज्यीय सीमा पर शहडोल और एम.सी.बी. जिले की संयुक्त टीम की बड़ी कार्यवाही
इसी क्रम में थाना सीधी एवं थाना जनकपुर (छ.ग.) अंतर्गत मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ की सीमा पर शहडोल और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी भरतपुर (छ.ग.) जिले की संयुक्त चांटी चेक पोस्ट पर उक्त टीम ने 16 अक्टूबर 2023 की रात को चेकिंग के दौरान घनश्याम दास सोनी निवासी रसमोहनी द्वारा अवैध रूप से परिवहन कर ले जाये जा रहे सोना एवं चांदी के आभूषण सहित अवैध नगदी बरामद किये हैं।
बरामद की गई चांदी की अनुमानित कीमत 10 लाख 50 हजार रूपये एवं सोने की कीमत 12 लाख रूपये एवं नगदी कुल 93 हजार 8 सौ रूपये है। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त आभूषणों एवं नगदी को रखने एवं परिवहन करने के संबंध में उसके द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गए। जिस पर उक्त सामग्री को FST टीम द्वारा जप्त कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
छात्राओं ने हाथों में लिखा मतदान करें हम
DRMS NEWS शहडोल। शासकीय कन्या हाई स्कूल अमझोर की छात्राओं द्वारा हाथों में मतदान की मेंहदी लगाई और लिखा मतदान करें हम, मतदान हमारा अधिकार, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। साथ ही छात्राओं द्वारा मतदान के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि 17 नवम्बर को होने वाले शत-प्रतिशत मतदान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आओ मिलकर अलख जगाएं शत-प्रतिशत मतदान कराएं, नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
DRMS NEWS शहडोल। मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली नन्ने मुन्नें छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली जा रही है। मतदाता जागरूकता रैली में छात्र-छात्राओं ने एक साथ बोले आओ मिलकर अलख जगाएं शत-प्रतिशत मतदान कराएं, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र में हर वोट कीमती है, आगामी 17 नवम्बर को होने जा रहे चुनाव में मतदान अवश्य करें सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, मतदान करने को रहें तैयार के नारे लगाएं।

0 टिप्पणियाँ