संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 22 अक्टूबर 2023
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल नगर के विभिन्न मार्गाें से गुजर कर मतदाता जागरूकता रैली 22 अक्टूबर 2023 को निकाली गई। यह रैली नगर के जय स्तंभ चौक से अम्बेडकर तिराहा होते हुए न्यू गांधी चौक तक से इंदिरा चौक होते हुए लल्लू सिंह चौक, बाणगंगा तिराहा जयस्तंभ, रूट जयस्तंभ चौक से अम्बेडकर तिराहा, गर्ल्स कालेज पाण्डव नगर होते निगम कालोनी तरफ से पाली रोड होते हुए जिला पंचायत के सामने से सोहागपुर गढ़ी, बिरसा मुण्डा चौक से बाणगंगा तिराहा होते हुए जय स्तंभ, जयस्तंभ चौक से न्यू गांधी चौक होते हुए, पुराना गांधी चौक रेलवे फाटक, पचगांव रोड से कल्याणपुर रोड होते अण्डर ब्रिज कोतवाली होते हुए सब्जी मण्डी से दुर्गा मंदिर के पीछे से सी०एम०ओ० निवास होकर गायत्री मंदिर रोड से पुलिस लाईन होकर टेक्निकल स्कूल होते हुए जय स्तंभ चौक, न्यू गांधी चौक, इंदिरा चौक, बुढ़ार रोड पानी टंकी से चपरा क्वार्टर, सिंहपुर रोड गणेश मंदिर, स्वास्तिक ग्रीन सिटी होकर लल्लू सिंह चौराहा से बस स्टैण्ड से आई.सी.आई.सी.आई. बैंक के बगल से घरौला साईं मंदिर होते हुए जेल बिल्डिंग से जयस्तंभ तक मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत)
दिन रविवार 22 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151
अवकाश के दिनों में नहीं लिये जायेंगे नामांकन
DRMS NEWS शहडोल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 में अभ्यर्थी शासकीय एवं सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर 21 से 30 अक्टूबर तक अपने नामांकन रिटर्निंग आफीसर कक्ष में जमा कर सकेंगे।
इसके अनुसार 21 अक्टूबर, 23 अक्टूबर, 25, 26 और 27 अक्टूबर तथा अंतिम दिन 30 अक्टूबर सोमवार को नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग आफीसर के पास जमा कर सकेंगे। अवकाश दिवसों में नाम निर्देशन पत्र नहीं लिये जायेंगे।
========================
मतदाताओं ने सेल्फी लेकर दिया मतदान का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। ग्राम पंचायत बरतरा में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें मतदाताओं द्वारा सेल्फी ली गई और मतदान करने का संदेश दिया। मतदाताओं ने कहा कि 17 नवम्बर को हम मतदान अवश्य करेंगे, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, बुढे़ हो या जवान सभी करें मतदान।
छात्राओं ने लगाई मतदान की मेंहदी लिखा मतदान करें हम
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्राओं द्वारा मतदान की मेंहदी लगाई गई और लिखा मतदान करें हम जैसे अन्य मतदान के स्लोगन लिखे गए।
========================
साईकिल रैली निकालकर हाई स्कूल सरवारी के छात्रों ने दिया मतदान का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। हाई स्कूल सरवारी में छात्र-छात्राओं द्वारा साईकल रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान जन-जन की है यही पुकर वोट डालो अबकी बार, वोट हमारा है अधिकार इसे हम न करें बेकार, करें राष्ट्र का जो उत्थान करे उसी को हम मतदान, मेरा मतदान मेरा अधिकार के नारे भी लगाए गए।
========================
भीड़-भाड़ वाले स्थानों में गाए मतदान के गीत, दिलाई गई शपथ
धनपुरी एवं बुढ़ार में कलापथक दल द्वारा चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मतदान के गीत गाकर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।
========================
व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित कर सोहागपुर की महिलाओं ने दिया मतदान का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के सोहागपुर की महिलाओं द्वारा व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित कर 17 नवम्बर को होने वाले चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक किया गया।
========================
एक-एक वोट है अनमोल कभी न भूले इसका मोल, छात्रों ने अभिभावकों को लिखा पत्र, कहा 17 नवम्बर को करने जाना मतदान
DRMS NEWS शहडोल। शासकीय हाई स्कूल टिहकी के छात्र-छात्राओं द्वारा 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रक्रिया में अभिभावकों को सहभागिता निभाने हेतु पत्र लिखा।
छात्रों द्वारा पत्र लिखकर बताया गया कि 17 नवम्बर को नजदीकी मतदान केन्द्र में जाकर अपने मताधिकार का उपयोग करना है, एक-एक वोट है अनमोल कभी न भूले इसका मोल, सशक्त लोकतंत्र की पहचान हर नागरिक करें मतदान के स्लोगन पत्रों में लिखा।
========================
व्यय प्रेक्षक ने निर्वाचन तैयारियों की ली जानकारी
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक दिनेश कुमार मीणा शहडोल पहुंच चुके हैं। व्यय प्रेक्षक श्री मीणा ने 22 अक्टूबर 2023 को सर्किट हाउस शहडोल में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों से निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने व्यय प्रेक्षक को विधानसभा निर्वाचन की तैयारियों की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक जिला कोषालय अधिकारी राममिलन सिंह एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
========================
चुनाव व्यय पर रखें सतत निगरानी- व्यय प्रेक्षक
व्यय प्रेक्षक ने की पेड न्यूज और विज्ञापन व्यय की समीक्षा
DRMS NEWS शहडोल। विधान सभा निर्वाचन 2023 के लिए शहडोल जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक दिनेश मीणा ने 22 अक्टूबर 2023 को सर्किट हाउस शहडोल में विधानसभा निर्वाचन के लिए गठित व्यय निगरानी टीमों के सदस्यों की बैठक ली।
बैठक में व्यय प्रेक्षक ने कहा कि सभी व्यय निगरानी टीमें निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन के लिए अभ्यर्थियों द्वारा किए गए व्यय पर सतत निगरानी रखें। उन्होनें कहा कि चुनाव के दौरान समाचार पत्रों में और सोशल मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों पर भी सतत निगरानी रखी जाए।
बैठक में व्यय प्रेक्षक ने आबकारी विभाग से चुनाव प्रकिया के दौरान की जा रही कार्यवाहियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होनें कहा कि चुनाव के दौरान शराब वितरण, कम्बल वितरण, राशि का वितरण पर कड़ी निगरानी रखी जाए तथा निर्वाचन आयोग के निदेर्शों का सख्ती से पालन करना सुुनिश्चित किया जाए।
बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो ने व्यय प्रेक्षक को सी. विजिल एप के संबध में जानकारी दी तथा सी. विजिल एप में दर्ज शिकायतों के निराकरण की स्थिति की भी जानकारी दी। बैठक में जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप, जिला कोषालय अधिकारी राममिलन सिंह एवं व्यय निगरानी दल के सदस्य गण उपस्थित रहे।
========================








0 टिप्पणियाँ