DRMS NEWS

DRMS NEWS

शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर विवेक नव दुर्गा उत्सव समिति द्वारा विभिन्न धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

विवेक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में आदि शक्ति जगत जननी स्थापित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 22 अक्टूबर 2023

DRMS NEWS शहडोल विवेक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल एवं सत्य साईं इंग्लिश मीडियम स्कूल द्वारा विवेक नव दुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान विद्यालय प्रांगण में वर्ष 2003 से लगातार पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी शारदीय नवरात्र के पावन पुनीत अवसर पर विवेक पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल प्रांगण में माता रानी की स्थापना की गई है साथ ही माता रानी के दरबार में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। 

धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत पंचमी में रंगोली प्रतियोगिता एवं माला सजा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही सष्टी को विशेष आरती सायं साढ़े आठ बजे आयोजित की जावेगी सप्तमी को संगीत एवं माता की भगते कार्यक्रमों का आयोजन शायं कालीन 6:00 बजे से किया गया। अष्टमी को थाल सजा एवं महाआरती का आयोजन शायं कालीन 8:00 बजे से आयोजित किया जावेगा। नवमी में माता रानी का हवन पूजन प्रातः 10:00 बजे से आयोजित किया जाएगा दशहरा दिनांक 24 अक्टूबर 2023 को कन्या भोज, भोग प्रसाद एवं भंडारे का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित किया जावेगा 

विवेक नव दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने सभी माता के भक्तों, अभिभावक गणों, समाजसेवियों एवं नागरिक बंधुओं से विनम्र आग्रह किया है कि इस शक्ति पर्व कार्यक्रम में अपने स्नेही स्वजनों व इष्टमित्रों सहित पहुंचकर अमूल सहयोग एवं समय माता रानी के दरबार में अवश्य दें और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें और धार्मिक लाभ उठावें।

देश का तेजी से बढ़ता ब्रजधर समाचार पत्र व न्यूज सर्विस (drms news) http:// www.drmsnews.online देवराज मीडिया सर्विस न्यूज (drms news) आपके साथ हर पल हर क्षण (दिल्ली, भोपाल, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर) म. प्र. (भारत) 

दिन रविवार 22 अक्टूबर 2023 विक्रम संवत 2080, drms news (देवराज मीडिया सर्विस न्यूज) परिवार व वीरेन्द्र प्रताप सिंह रिजनल हेड/एडिटर म.प्र. की ओर से सभी सुधी पाठकों ईष्ट मित्रों सहयोगियों सहित सभी को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं, https://www.youtube.com/@drmsnews4151

शारदेय नवरात्र में जारी सभी कार्यक्रमों में विशेष योगदान 

विवेक नव दुर्गा उत्सव समिति के संस्थापक सदस्यों में विनोद कुमार निगम, श्रीमती सुषमा निगम, सुरेंद्र निगम, श्रीमती विभा निगम, व्यवस्थापक सदस्य में गोपाल प्रसाद निगम श्रीमती जानकी ओटवानी, श्रीमती इंदु राव, श्रीमती पदमा शर्मा एवं श्रीमती मीना राव के साथ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अनीता निगम प्रधानाचार्य श्रीमती ममता कुशवाहा प्रभारी प्राचार्य उमाकांत वर्मा संस्था के पीआरओ  रामकरण मिश्रा एवं माता रानी के पूजा पाठ के आचार्य पंडित प्रहलाद पांडे के द्वारा नवदिवसीय कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विशेष रूप से  कपिल कांत राव, प्रभात शर्मा, बिमल लहोरानी संगीतकार किशोर सिंह गब्बर वंशकार द्वारा इस नव दिवसीय महाउत्सव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष योगदान दिया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ