जिला स्तरीय जैव विविधता क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
DRMS news शहडोल। मध्य प्रदेश राज्य जैव विविधता क्विज 2023 के जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शिक्षा विभाग जैव विविधता बोर्ड एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होती है प्रतियोगिता में जिले के 30 टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढार द्वितीय स्थान ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुलिस लाइन शहडोल तृतीय स्थान शासकीय सद्गुरु पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शहडोल रहे प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹3000 द्वितीय पुरस्कार के रूप में 2100 तृतीय पुरस्कार के रूप में 1500 रुपए दिया जाता है। साथ में प्रमाण पत्र एवं शील्ड के द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वन विभाग के सीसीएफ, डीएफओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जिले के थानों में लोक संपत्ति सुरक्षा दस्ता गठित
DRMS news शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने म.प्र. संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धारा 5 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत चुनाव प्रचार के दौरान यदि विभिन्न राजनैतिक दलों अथवा चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों द्वारा किसी शासकीय एवं अशासकीय भवन की दीवारों पर किसी भी प्रकार के नारे लिखकर विकृत किया जाता है, विद्युत एवं टेलीफोन के खंभों पर झंडियां लगाई जाती है अथवा ऐसे पोस्टर एवं बैनर लगाकर शासकीय संपत्ति को विकृत किया जाता है तो ऐसे पोस्टर एवं बैनर हटाने के लिए तथा चुनावी नारे मिटाने के लिए जिले के प्रत्येक थाने में लोक संपत्ति सुरक्षा दस्ता तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया जाता है। यह दस्ता विधानसभा निर्वाचन 2023 के निर्वाचन की घोषणा दिनांक से क्रियाशील होगा।
जारी आदेश में कहा गया है कि विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी हेतु तहसीलदार ब्यौहारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ब्यौहारी ग्रामीण क्षेत्र, जनपद पंचायत जयसिंहनगर ग्रामीण क्षेत्र, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद ब्यौहारी एवं नगर परिषद खांड नगरीय क्षेत्र, थाना प्रभारी थाना ब्यौहारी, पपौंध, देवलोंद, सीधी, जयसिंहनगर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर हेतु तहसीलदार सोहागपुर जयसिंहनगर, गोहपारू तहसील कार्यालय सोहागपुर, जयसिंहनगर, गोहपारू मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सोहागपुर, जयसिंहनगर, गोहपारू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद जयसिंहनगर एवं नगर पालिका परिषद शहडोल नगरीय क्षेत्र थाना प्रभारी थाना जयसिंहनगर, शहडोल, सोहागपुर, सिंहपुर, गोहपारू अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग विधानसभा क्षेत्र जैतपुर हेतु तहसीलदार जैतपुर, बुढ़ार, तहसील कार्यालय जैतपुर, बुढ़ार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुढ़ार मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद बुढ़ार एवं नगर पालिका परिषद धनपुरी नगरीय क्षेत्र थाना प्रभारी थाना बुढ़ार, धनपुरी, अमलाई, जैतपुर, खैरहा अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग जैतपुर, बुढ़ार नियुक्त किया गया है।
---------------------------------------------------------------------
समर्थन मूल्य पर धान हेतु किसान पंजीयन 15 अक्टूबर तक
DRMS news शहडोल। जिला आपूर्ति नियंत्रक शहडोल ने जानकारी दी है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर धान हेतु किसान पंजीयन की अवधि 15 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है।
किसान अपना पंजीयन अपने समीपस्थ पंजीयन केन्द्र,कॉमन सर्विस सेन्टर, एमपी ऑनलाइन, किसान मोबाइल एप्प से निर्धारित अवधि में करा सकते है।


0 टिप्पणियाँ