DRMS news शहडोल। जिले में आगामी निर्वाचन में शत-प्रतिशत मतदान हेतु एवं लोगों का मतदान का महत्व बताने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य केे मार्गदर्शन एवं निर्देश में मतदान की गतिविधियां आयोजित की जा रही है।
इसी तारतम्य में संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल के कैंपस ब्रांड एंबेसडर एवं अन्य छात्राओं द्वारा मतदान की रंगोली बनाई गई तथा मतदान के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
स्वच्छता के लिए चलाया गया विशेष अभियान
शहडोल 6 अक्टूबर 2023- अधीक्षिका बालिका संप्रेषण गृह शहडोल श्रीमती संजीता भगत ने जानकारी दी है कि 31 अक्टूबर 2023 तक स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत बालिका सम्प्रेक्षण गृह शहडोल के परिसर की विशेष साफ-सफाई,ओवरहेड टैंक की सफाई एवं बाग बगीचे की सफाई किया गया।
इस दौरान किशोर न्याय बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट सुश्री विजय सूर्यवंशी, किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अभिषेक चौकसे, सदस्य श्रीमती प्रीती नामदेव, आई.सी.पी.एस सहायक संचालक अखिलेष मिश्रा, श्रीमती कल्याणी बाजपई द्वारा स्वच्छता के लिए श्रमदान किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु अंतिम सूची जारी
शहडोल 6 अक्टूबर 2023- परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास जयसिंहनगर की जानकारी दी है कि आंगनबाड़ी केंद्र भाटीगामा खुर्द में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद हेतु कंचन देवी बैगा/ जीवन प्रसाद बैगा को अनंतिम सूची में चयनित किया गया है।
उन्होंने बताया है कि अनंतिम चैन सूची के आधार पर नियुक्ति प्रक्रिया के संबंध में जिन अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति हो तो आवश्यक प्रमाणक दस्तावेज सहित 11 अक्टूबर 2023 को शाम 6:00 बजे तक परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास जयसिंहनगर के कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
संपत्ति विरूपण अधिनियम के पालन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
शहडोल 6 अक्टूबर 2023- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी किया है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत जिले के समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला शहडोल के द्वारा सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के पालन में की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्रतिदिन आयोग को भेजे जाने हेतु परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण शहडोल को नोडल अधिकारी नियुक्ति किया जाता है। नोडल अधिकारी अपने सहयोग तथा लिपिकीय कार्य हेतु अपने स्तर से कार्यालय के कर्मचारियों का सहयोग लेकर सौपा गया उक्त कार्य संपन्न करेगें।



0 टिप्पणियाँ