DRMS NEWS

DRMS NEWS

9 नवम्बर को खेला जाएगा फाइनल मैच

67 वीं शालेय राज स्तरीय बॉस्केट बॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 7 नवम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल 67 वीं शालेय राजस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता के आयोजन का शुभारम्भ संभागीय मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल एवं गुड सेफर्ड स्कूल शहडोल के मैदान में सोमवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में 480 बालक एवं बालिकाएं खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

इस प्रतियोगिता से मध्य प्रदेश टीम का चयन किया जाएगा, जो राष्ट्रीय स्तर की प्रतियागिता में भाग लेंगी। 

राज स्तरीय बॉस्केटबाल प्रतियोगिता में आज खेले गए मैच में बालक 17 वर्ष वर्ग मे भोपाल एवं उज्जैन के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें उज्जैन की टीम ने विजय प्राप्त की। 

इसी प्रकार 14 वर्ष वर्ग में बालक उज्जैन और शहडोल के बीच प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें शहडोल की टीम ने उज्जैन की टीम को पराजित किया। 17 वर्ष बालक वर्ग में ग्वालियर और शहडोल के बीच प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शहडोल की टीम विजय रही। 14 वर्ष बालक वर्ग में रीवा एवं ग्वालियर के बीच प्रतियोगिता हुई जिसमें ग्वालियर की टीम विजय रही। 

इसी प्रकार 14 वर्षीय बालक वर्ग में सागर और भोपाल के बीच प्रतियोगिता हुई जिसमें भोपाल की टीम विजय रही। इसी तरह बालिका 17 वर्ष वर्ग में बालिका इन्दौर एवं आदिवासी विकास विभाग के बीच मैच खेला गया इस प्रतियोगिता में इन्दौर विजय रहा 17 वर्ष बालिका इन्दौर एवं ग्वालियर के बीच मैच खेला गया जिसमें इन्दौर की टीम विजय रही। 

17 वर्ष बालिका वर्ग में भोपाल और शहडोल के बीच मैच खेला गया जिसमें शहडोल की टीम विजय रही। 17 वर्ष बालिका वर्ग ग्वालियर और शहडोेल के बीच मैच हुआ जिसमें शहडोल टीम विजय रही, 17 वर्ष बालिका ग्वालियर एवं जबलपुर के बीच मैच खेला गया जिसमें जबलपुर ने विजय हासिल की।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

गीत गाकर मतदाताओं को बताया गया मतदान का महत्व

DRMS NEWS शहडोल जिले में शत-प्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में आयोजित किये जा रहे है। इसी कड़ी में ग्राम चन्नौडी में  कलापथक दल द्वारा मतदाताओं को मतदान के गीत गाकर   मतदान का महत्व बताया और 17 नवम्बर को मतदान की अपील भी की गई।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

कलापथक दल द्वारा मतदाताओं को दिलाई गई शपथ

DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वीप गतिविधियों के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम चन्नौडी में कलापथक दल द्वारा  17 नवम्बर को मतदान करने की शपथ मतदाताओं को दिलाई गई।

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने पोस्टर बैलेट की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए जा रहे पोस्टर बैलेट की व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••• 

ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों की सप्लीमेंट रेंडमाइजेशन सम्पन्न

DRMS NEWS शहडोल विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन प्रेक्षक हरीशचंद्र कंडपाल, सामान्य प्रेक्षक पीएस रामामूर्ति, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थित में कलेक्ट्रेट परिसर के एनआईसी कक्ष में ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की सप्लीमेंट रेंडमाइजेशन सम्पन्न हुआ।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

ई.व्ही.एम. मशीनों का किया गया आर.ओ. लेवल का रेण्डमाइजेशन

DRMS NEWS शहडोल विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर एस. राममूर्ति, प्रेक्षक जैतपुर हरीश चन्द्र कण्डपाल एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन आधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य की  उपस्थित में आज ई.व्ही.एम. मशीनों का विधानभावार आर.ओ. लेवल का रेण्डमाइजेशन किया गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे, रिटर्निंग आफिसर नरेंद्र सिंह धुर्वें, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, श्रीमती प्रगति वर्मा सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

निर्वाचन प्रेक्षक ने किया प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल।  भारत निर्वाचन आयेाग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक श्री हरीशचंद्र कंडपाल ने आज विधानसभा निर्वाचन 2023 के मददेनजर मतदान कार्मिको को मतदान संबंधी जिला मुख्यालय के शासकीय कन्या महाविद्यालय शहडोल में दिये जा रहे प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण किया।  

निरीक्षण के दौरान प्रेक्षक ने अधिकारियों को  निर्देश दिए कि मतदान कार्मिकों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए जिससे मतदान दिवस के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। इसी प्रकार निर्वाचन प्रेक्षक ने निर्वाचन संबंधी अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

वरिष्ठ मतदाता ने की मतदाताओं से मतदान करने की अपील

DRMS NEWS शहडोल।  शहडोल के पांडव नगर निवासी वरिष्ठ मतदाता श्री गोपाल दास बंसल ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि आगामी 17 नवम्बर को आने वाले लोकतंत्र के महापर्व पर अपना मत अवश्य दें,हर हाल में मतदान करें और पूरी तरह से निर्भीक, निष्पक्षता के साथ मतदान करें, मतदान करना आपका अधिकार है।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

सैनिक सम्ममेलन का आयोजन 09 नवम्बर को

DRMS NEWS शहडोल।  लेफ्टिनेंट कर्नल धीरेन्द्र कुमार (से.नि.) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी शहडोल ने जानकारी दी है कि जिले के पूर्व सैनिकों, स्व. सैनिकों की पत्नियों एवं उनके आश्रितों हेतु जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, शहडोल में 09 नवम्बर 2023 दिन गुरूवार को प्रातः 11ः30 बजे से सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के दौरान पूर्व सैनिकों, सैनिक की विधवाओं और उनके आश्रितों को लेफ्टिनेंट कर्नल धीरेन्द्र कुमार (से.नि.) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा समस्याओें का निराकरण किया जावेगा।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

दीवार लेखन कर बताया जा रहा मतदान का महत्व

DRMS NEWS शहडोल आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान मंे अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वीप गतिविधियों के तहत कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। 

इसी कड़ी में जिले के विभिन्न ग्रामों में दीवार लेखन के माध्यम से 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रक्रिया में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दीवार लेखन में आपका मत आपका अधिकार, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, जन-जन की है यही पुकार वोट डालो अबकी बार, इसी प्रकार अन्य स्लोगन भी प्रदर्शित किये गये।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

मतदाताओं ने बताया मतदान का महत्व निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

DRMS NEWS शहडोल विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत जिले के विभिन्न ग्रामों में मतदाताओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा 17 नवंबर को मतदान करने की अपील भी की गई ।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

महिलाओं ने मतदान की रंगोली बनाकर कहा, 17 नवम्बर को करें मतदान 

DRMS NEWS शहडोल आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रकिय्रा में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में महिलाओं द्वारा मतदान की रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही मतदान करने की अपील भी की गई।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

मतदाताओं ने सेल्फी लेकर दिया मतदान का संदेश

DRMS NEWS शहडोल मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उददेश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। 

     जिसके तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें मतदाताओं द्वारा सेल्फी ली गई और मतदान करने का संदेश दिया गया। मतदाताओं ने कहा कि 17 नवम्बर को हम मतदान अवश्य करेंगे, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, बूढे़ हो या जवान सभी करें मतदान।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

महिलाओं ने लगाई मतदान की मेंहदी लिखा मतदान करें हम

DRMS NEWS शहडोल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में महिलाओं द्वारा मतदान की मेंहदी लगाई गई और लिखा मतदान करें हम जैसे अन्य मतदान के स्लोगन लिखे गए। साथ ही आने वाले 17 नवम्बर को मतदान करने की अपील भी की गई।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी होंगे पुरस्कृत

DRMS NEWS शहडोल मध्य प्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। प्रदेश में इस बार मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी को नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। यह नवाचार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय भोपाल द्वारा किया जा रहा है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि निर्वाचन कार्य में बीएलओ की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाले शीर्ष 3-3 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को सम्मानित किया जाएगा। इस तरह से प्रदेश के 690 बीएलओ को पुरस्कार के रूप में 5-5 हजार रुपये की नकद राशि व प्रशस्ति पत्र भेंट की जाएगी।

इसी प्रकार स्वीप गतिविधियों के माध्यम से जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने और निर्वाचन प्रक्रिया में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 230 विधानसभा क्षेत्रों में से शीर्ष-3 विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को 1-1 लाख रुपये और शीर्ष -3 कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी और जिला नोडल अधिकारी (स्वीप) को संबंधित विधानसभा क्षेत्र एवं जिले में स्वीप गतिविधियों के लिए 5-5 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।

चयनित अधिकारियों-कर्मचारियों को यह पुरस्कार 25 जनवरी 2024 को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रदेश के राज्यपाल द्वारा भव्य और गरिमामय सम्मान समारोह में दिया जाएगा।

•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ