बढ़ते कदम परंपरागत संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति द्वारा सेल्फी प्वाइंट पर लोगों को सेल्फी लेने के साथ मतदान करने किया अपील
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 9 नवम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। सिंहपुर स्टेशन के पास ग्राम पडरी में सत्संग स्थल के सामने बढ़ते कदम परंपरागत संस्कृति एवं साहित्य शोध समिति मध्य प्रदेश जो की शहडोल द्वारा संचालित की जा रही है, समिति के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा सेल्फी प्वाइंट पर लोगों को सेल्फी लेने के साथ मतदान करने की अपील की गई।
समिति के पद अधिकारी ग्राम ककरहाई एवमं शहडोल स्टेडियम में मतदान जागरूकता अभियान से प्रेरित करने का प्रयास जारी रखा। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद निगम एडवोकेट के साथ साथ प्रदेश महामंत्री संगीता शुक्ला ने बताया कि गांवों में जाकर जैसे ककरहाई, चांपा, ऐसे कई गांवों में जा- जाकर अभियान से लोगों को जोड़कर प्रेरित करेंगे।
संस्था के जिला अध्यक्ष किरण सिंह शिल्पी, अनिता निगम, श्रीमती पांडेय, समिति के सचिव प्रभा सिंह, संभाग उपाध्यक्ष उमा सिंह, संरक्षक अरुण शुक्ला, संरक्षक शरणजीत सिंह समिति के प्रवक्ता अभिषेक श्रीवास्तव, पवन पांडेय, समिति के अन्य सभी सदस्य इस मतदाता जागरूकता अभियान से सभी को प्रेरित कर रहें हैं और शहडोल संभाग में शत-प्रतिशत मतदान करने कि शपथ करवा रहे हैं

0 टिप्पणियाँ