DRMS NEWS

DRMS NEWS

ब्यौहारी में सीएम शिवराज चौहान की सभा, भाजपा प्रत्याशी शरद कोल के लिए करेंगे वोट की अपील

ब्यौहारी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम आमडीह मे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 4 नवम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों अपने प्रत्याशियों को जिताने हेतु पूरे प्रदेश में तूफ़ानी रफ़्तार से चुनावी सभाएं कर रहे हैं। एक दिन मे वह प्रदेश के कई कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी मे 5 नवम्बर दिन रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिँह चौहान शहडोल जिले के ब्योहारी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम आमडीह मे चुनावी सभा को सम्बोधित करने आ रहे हैं। 

DRMS news को व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया है कि वह पहले भोपाल से जबलपुर विमान से पहुंचेंगे, उसके बाद वहाँ से उमरिया जिले कें चँदिया मे आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। तत्पश्चात हेलिकॉप्टर से शहडोल जिले के ब्योहारी पहुंचेंगे। श्री चौहान ब्यौहारी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम आमडीह मे आयोजित चुनावी सभा मे शामिल होंगे और भाजपा प्रत्यासी शरद कोल के पक्ष मे मतदाताओं से मतदान करने की अपील करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की यह चुनावी सभा जिले में 40 मिनट की रहेगी 12 बजे सीएम शिवराज पहुंचेंगे और 12:40 में यहां से सीधी जिले के मझौली के लिए रवाना हो जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह जी ने बताया है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के  ब्यौहारी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम आमडीह मे

दौरे को लेकर पूर्व से ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है भाजपा जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने पार्टी के सभी पदाधिकारी जेस्ट श्रेष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं आम जनमानस से कार्यक्रम सभा स्थल पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ