आपका मतदान लोकतंत्र की जान, दीवार लेखन कर बताया मतदान का महत्व
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 4 नवम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। स्वीप गतिविधियों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए कार्यक्रम आयोजित कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है।
जिले के ग्राम पंचायत हर्री, केलमनिया लोढ़ में दीवार लेखन के माध्यम से 17 नवम्बर होने वाले मतदान प्रक्रिया में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दीवार लेखन में सबसे पहले मतदान करें बाद में सारे काम करें, बहकावे में कभी न आना सोच समझकर बटन दबाना, आपका मतदान लोकतंत्र की जान, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है जैसे अन्य स्लोगन प्रदर्शित किये जा रहे है।
============================
लोगों ली वोटर सेल्फी प्वाइंट में सेल्फी, दिया मतदान का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर जिले में शत-प्रतिशत मतदान हो सके इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
इसी अनुक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामों में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें मतदाताओं द्वारा सेल्फी ली गई और मतदान करने का संदेश दिया। मतदाताओं ने कहा कि 17 नवम्बर को हम मतदान अवश्य करेंगे, प्रजातंत्र से बने देश महान सब मिलकर करो मतदान।
============================
महिलाओं ने लगाई मतदान की मेंहदी
DRMS NEWS शहडोल। जिले के विभिन्न ग्रामों में महलाओं ने हाथों में मतदान की मेंहदी लगाई और 17 नवम्बर को मतदान करने के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि सशक्त लोकतंत्र की पहचान, सबसे पहले करें मतदान।
============================
रंगोली बनाकर छात्राओं ने की मतदान करने की अपील
DRMS NEWS शहडोल। आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रकिय्रा में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो इसके लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लोगों को जागरूक करन के उदेश्य से विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में स्कूली छात्राओं द्वारा मतदान की रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा रंगोली में लिखा गया करें राष्ट्र का जो उत्थान करे उसी को हम मतदान, चलो मतदान करें के स्लोगन लिखा गया।
============================
रैली निकाल कर दिया मतदान का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे है। जिसके तहत जिले में मतदाताओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा 17 नवंबर को मतदान करने की अपील भी की गई। रैली के दौरान वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, वोट हमारा है अधिकार इसे हम न करें बेकार के नारे भी लगाए गए।
============================
युवा मतदाताओं ने ली मतदान की शपथ
DRMS NEWS शहडोल। जिले में मतदान के प्रति युवा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में स्वीप गतिविधिया आयेाजित किये जा रहे है। इसी तारतम्य में पं. शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल के मैदान में युवा मतदाताओं को आगामी 17 नवम्बर को होने वाले मतदान प्रक्रिया में भाग लेने हेतु शपथ दिलाई गई।
============================
छात्र-छात्राओं ने कहा डालें वोट, बूथ पर जाएं लोकतंत्र का पर्व मनाएं
DRMS NEWS शहडोल। स्वीप गतिविधि के तहत जिले के विकासखंड गोहपारू के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुहिरी में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। मतदाता जागरूकता रैली के दौरान कहा कि अपना फर्ज निभाना है वोट डालने जाना, सारे काम काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, डाले वोट, बूथ पर जाएं लोकतंत्र का पर्व मनाएं के नारे लगाए। छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं से 17 नवम्बर को मतदान करने की अपील की।
============================
मतदाता जागरूकता रथ दे रहा मतदान का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। जिले के मतदाताओं को 17 नवम्बर को होने वाले मतदान में सक्रिय भूमिका निभा सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से मतदान का संदेश दिया जा रहा है। मतदाता जागरूकता रथ ग्राम छूदा सहित अन्य ग्रामों में जाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया तथा 17 नवम्बर को मतदान करने की अपील भी की गई।
============================
वरिष्ठ मतदाता ने मतदाताओं से की मतदान करने की अपील
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल निवासी वरिष्ठ मतदाता हर्ष लाल तिवारी जिनकी उम्र 65 वर्ष है। हर्ष लाल तिवारी जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि आगामी 17 नवंबर को होने वाले मतदान में सक्रिय भूमिका निभाएं और मतदान केंद्र जाकर मतदान अवश्य करें।
============================
जैतपुर निर्वाचन प्रेक्षक ने किया मतदान केंद्रो का निरीक्षण
DRMS NEWS शहडोल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल जिले के विधासनभा जैतपुर-85 हेतु नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक हरीशचंद्र कण्डपाल ने आज विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जैतपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बनाए गए मतदान केंद्र इंडोर स्टेडियम धनपुरी, जूनियर हाई स्कूल भवन सरईकांपा, शासकीय नेहरू महाविद्यालय बुढार, जूनियर हाई स्कूल करकटी सहित अन्य मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों में पेयजल व्यवस्था, ठहरने की वयवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। प्रेक्षक ने इसी प्रकार निर्वाचन से संबंधी अन्य आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिए।
============================
दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं की सुविधाओं के लिए घर-घर वोटिंग हेतु प्रशिक्षण आयोजित
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले के दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाओं की व्यवस्थाओं के संबंध में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों की उपस्थिति में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में बताया गया कि में 80 वर्ष या इससे अधिक आयु के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को घर से मतदान करने की सुविधा के विकल्प को चुनने के लिए घर-घर जाकर निर्धारित फॉर्म 12-डी भरवाए गए हैं। उनकी सूचियॉं तैयार हो गई हैं इन मतदाताओं के घर-घर जाकर सुरक्षा और गोपनीयता के साथ मतदान प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाना हैं, जिसके लिऐ प्रत्येक विधानसभा में दल गठित किए गए हैं।
इन दलों द्वारा 06 से 09 नवम्बर में घर-घर जाकर चिन्हित 80 वर्ष या इससे अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं का मतदान कराया जायेगा। जिसके लिये सभी अपनी तैयारियॉं पूर्ण कर लें, सूची अनुसार चिन्हित 80 वर्ष इससे अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र के द्वारा मतदान कराने के पहले उनकी आवश्यक दस्तावेजों से पहचान जरूर करें उसके उपरान्त उन्हें नमूना डाक मतपत्र से समझाये उसके उपरान्त उन्हें मतदान करवायें।
मतदान करवाते समय निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों 100 मीटर वाला नियम का पालन अवश्यक रूप से करें जिससे की आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन न हों।
किसी भी अव्यवस्थाओें के संबंध में नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर तुरन्त निर्णय लें। डाक मतपत्र करवाते समय गोपनियता का विशेष ध्यान रखा जायें। प्रशिक्षण में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किये गये डाक मतपत्र हेतु फार्म 12 (क) एवं डाक मतपत्र के प्रारूप एवं लिपाफे 13 (ग), 13 (क) 13 (ख) के बारे में समझाया गया।
विशेष रूप निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार पूरी गोपनीयता और सुरक्षा के साथ डाक मतपत्र द्वारा मतदान प्रक्रिया सम्पन करावें।
प्रशिक्षणार्थीयों को बताया गया कि उन्हें आरओ द्वारा रूत चार्ट दिया जायेगा उसी के अनुसार घर-घर वोटिंग करवायें प्रत्येक मतदाता की घर पर ही वोटिंग करवायें।
प्रशिक्षण में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनियों एक्का, रिटर्निंग आफिसर नरेन्द्र सिंह, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, श्रीमती प्रगति वर्मा, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे, बीएलओ, सेक्टर आफिसर सहित अन्य निर्वाचन से जुडे़ अधिकारी उपस्थित थें।









0 टिप्पणियाँ