
17 नवम्बर 2023 को मतदाता स्वेच्छा के करें मतदान, पुलिस अधीक्षक ने की अपील
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 9 नवम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में 17 नवम्बर को अपने घरों से निकले और अपनी स्वेच्छा से मतदान करें।
मतदान एक महापर्व है और हमारा डेमोक्रेसी है उसको सफल बनाने के लिए एक उसका अहम अंग है। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाता अधिक से अधिक घर से निकले और मतदान करें।
साथ ही विशेष अपील उन मतदाताओं से है जो बाहर पढ़ रहे है, नौकरी कर रहे है, कार्य करने के लिए बाहर गए हुए है या किसी कारणवश घर से बाहर है वे भी एक दिन का समय निकालकर अपना बहुल्य मतदान अवश्य करें।
=====================
मतदान की अलख जगाने जिला निर्वाचन अधिकारी ने लगाई चौपाल
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य के नेतृत्व में आज ग्राम रोहनिया, बगैहा, कटहरी व अन्य ग्रामों के मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु मतदाता जागरूकता रैली एवं मतदान की अलख जगाने चौपाल लगाई गई।
मतदान लोकतंत्र का मूलभूत स्तंभ
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने मतदान की चौपाल में कहा कि वोट देना सिर्फ एक अधिकार नहीं है; यह लोकतंत्र का एक मूलभूत स्तंभ है जो नागरिकों को अपने देश के भविष्य को आकार देने का अधिकार देता है।
भारत में, वोट डालने का कार्य अत्यधिक महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं 17 नवंबर को सबसे पहले मतदान करने के बाद ही अपना कार्य करेगी और शत प्रतिशत मतदान कर अपने गांव का नाम रोशन करेगी।
डोर टू डोर जाकर मतदाताओं को दिया फूल व पीला चावल
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने गाने बाजे के साथ मतदाताओं के घर जाकर उन्हें 17 नवंबर को होने वाले मतदान में अपनी भूमिका निभाने के लिए पीला चावल व फूल देकर आमंत्रित किया।
उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन किसी भी प्रकार का बहाना ना बनायेगे शत प्रतिशत मतदान कर गांव का नाम रोशन करें। कलेक्टर ने महिलाओं से अपील करते हुए सबसे पहले वोट दें इसके बाद अपना काम करें, मतदान सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रारंभ रहेगा।
साथ ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने वरिष्ठ मतदाताओं से मिलकर युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील भी की। उन्होंने मतदाताओं से मिलकर कहा सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने वरिष्ठ मतदाताओं व युवा मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की।
=====================
10 नवंबर को भी डाक मत पत्र से करे मतदान
DRMS NEWS शहडोल। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 नवंबर को भी डाक मत पत्र से मतदान यथावत जारी रहेगा। नोडल अधिकारी श्रीमती एंटोनियो एक्का ने बताया कि 10 नवंबर को मतदान कर्मी जिन्होंने पूर्व में फॉर्म 12 डाक मतपत्र हेतु फॉर्म भरा है वे शासकीय कन्या महाविद्यालय तथा वनकर्मी, पुलिस बल,ड्राइवर कोटवार, माइक्रो आब्जर्वर, मोबिलाइजर आदि कलेक्ट्रेट परिसर में बने सुविधा केंद्र में जाकर मतदान कर सकते हैं।
=====================
विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए एडीजीपी शहडोल के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल झोन शहडोल डी.सी. सागर, उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल सुश्री सविता सोहाने, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के असिस्टेंट कमांडेंट चेतराम नेगी के नेतृत्व में शहडोल जिले की जयसिंहनगर विधानसभा के संवेदनशील और वल्नरेबल मतदान केन्द्रों वाले गांवो में फ्लैग मार्च निकालते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया।
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्याणपुर, भुईबांध, पचगांव, मझगवां आदि स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया। उक्त फ्लैग मार्च में सशस्त्र सीमा बल की कंपनियां एवं थाना का पुलिस बल शामिल रहा। शहडोल पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया गया।
इसी प्रकार ब्यौहारी विधानसभा अंतर्गत थाना जयसिंहनगर के करकी, मसीरा, ठेंगरहा, कनाड़ीखुर्द, कुबरा आदि विधानसभा जैतपुर अंतर्गत थाना अमलाई के रामपुर, बटुरा (वल्नरेबल), बिछिया (वल्नरेबल), साबो, बकहो, झगरहा आदि स्थानों पर एसडीओपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च करते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल ज़ोन एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा CVIGIL एप के संबंध में जानकारी दी गई। एप को मोबाइल पर इंस्टाल कर एप में रजिस्ट्रेशन करने हेतु जानकारी दी गई। यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा डालता है, तो उसकी फोटो, वीडियो और ऑडियो रिकार्ड कर इस एप पर पोस्ट कर सकते हैं। जिससे CVIGIL के कंट्रोल रूम से फ्लाइंग स्कॉट आपके चुनाव संबंधी शिकायत की जांच के लिए रवाना होकर शिकायत पर समुचित वैधानिक कार्यवाही के लिए आपकी सेवा में हाजिर हो जायेगी।
पुलिस प्रशासन और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) आपकी सुरक्षा में तैनात व मुस्तैद है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने स्लोगन: ‘‘संविधान का मैं हूँ नायक, मेरा वोट बने निर्णायक।’’ से लोगों को वोट निर्भीकता से देने हेतु प्रेरित किया। शहडोल पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि 17 नवम्बर 2023 को निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
=====================
बाहर गए मतदाताओं से कलेक्टर ने कहा वोट देने अवश्य आइए
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना आज ने आज ग्राम बगैहा में मतदान की चौपाल के दौरान कार्य करने हेतु बाहर गए मतदाताओं से दूरभाष पर चर्चा की। कलेक्टर ने मतदाताओं को बताया कि शहडोल जिले में 17 नवंबर को मतदान होना है इसके लिए आप सभी अपना बहुमूल्य मत का उपयोग करने के लिए घर वापस आए आपका स्वागत है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि 17 नवंबर को मतदान करने अवश्य आना है जिससे गांव की पहचान शत-प्रतिशत मतदान से हो सके ।
0 टिप्पणियाँ