व्यय प्रेक्षक ने मीडिया मॉनीटरिंग कक्ष का किया निरीक्षण
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 10 नवम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए शहडोल जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक डॉ राम सिंह गुर्जर ने आज मीडिया मॉनीटरिंग एंव सर्टिफिकेशन सेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यय प्रेक्षक ने पेड न्यूज के प्रकरणों एवं पेड न्यूज की मॉनीटरिंग के संबंध में जानकारी ली।
व्यय प्रेक्षक ने विभिन्न पंजियों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उप संचालक जनसम्पर्क एवं सचिव मीडिया मॉनीटरिंग सेल जी0एस0 मर्सकोले ने व्यय प्रेक्षक को मीडिया मॉनीटरिंग एवं मीडिया सर्टिफिकेशन कक्ष द्वारा की जा रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर जिला कोषालय अधिकारी राम मिलन सिंह, सहायक नोडल अधिकारी मीडिया मॉनीटरिंग सेल पी. सातपुते सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
============
============
कमिश्नर अनिल सुचारु ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
DRMS NEWS शहडोल। विधान सभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए कमिश्नर शहडोल एवं रीवा संभाग अनिल सुचारी ने संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए निर्वाचन हेतु स्टॉग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने अधिकारियों से जानकारी ली लेते हुए कहा कि सीसीटीव्ही की निगरानी में कार्य किये जाए व सभी सीसीटीव्ही चालू हालत में रहे यह सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि मतदान दलों के आने वाले मे किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए मार्ग सुगम हो। कमिश्नर ने तीनों विधानसभा जैतपुर, जयसिंहनगर एवं ब्यौहारी हेतु ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपीएटी मशीनों की रख-रखाव संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा बेहतर व्यवस्था होने पर सराहना की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो, रिटर्निंग आफिसर नरेन्द्र सिंह धुर्वे, श्रीमती ज्योति सिंह परस्ते, श्रीमती प्रगति वर्मा, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित निर्वाचन से जुड़े अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
====================================शहडोल संभाग को मिली चौंपियन ट्रॉफी 67 वीं शालेय राजस्तरीय बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन
DRMS NEWS शहडोल। 67 वीं शालेेय राजस्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को महात्मा गांधी स्टेडियम शहडोल में हुआ शहडोल संभाग में पहली बार इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग बालक में प्रथम स्थान शहडोल, द्वितीय स्थान जबलपुर, तृतीय स्थान इंदौर एवं चतुर्थ स्थान उज्जैन, 17 वर्ष बालिका प्रथम शहडोल संभाग, द्वितीय जबलपुर संभाग तृतीय इंदौर संभाग, चतुर्थ उज्जैन संभाग, 14 आयु वर्ग बालक प्रथम ग्वालियर संभाग द्वितीय इंदौर संभाग, तृतीय भोपाल चतुर्थ शहडोल संभाग, 14 वर्ष बालिका प्रथम इंदौर संभाग द्वितीय, जबलपुर संभाग तृतीय भोपाल संभाग, एवं चतुर्थ शहडोल संभाग नें विजय हासिल किया।
========================
पीला चावल देकर मतदाताओं किया जा रहा आमंत्रित
DRMS NEWS शहडोल। शत-प्रतिशत मतदान के लिए जिले के विभिन्न ग्रामों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा डोर-टू-डोर जाकर मतदाताओं को पीला चावल देकर 17 नवम्बर को मतदान के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।
===============
मतदान के प्रति रहे सजग , प्रोफेसर करूणेश झा ने किया मतदाताओं से मतदान करने की अपील
DRMS NEWS शहडोल। संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय पं. शंभूनाथ विश्वविद्यालय शहडोल के प्रोफेसर करूणेश झा ने जिले के मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि हम लोग विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र हैं हमारे मध्य प्रदेश में 17 नवम्बर को मतदान होने जा रहे हैं हम देश को एक दिशा दे सकते हैं कि हम शत-प्रतिशत मतदान में भाग लें, जब मतदान में शत-प्रतिशत लोग भाग लेंते हैं तो इससे लगता है कि वास्तव में जो शासन व्यवस्था बनने जा रही है वो हमारे जनता का सही प्रतिनिधित्व करेंगे।
मैं जिले के मतदाताओं से अपील करता हूं कि 17 नवम्बर को अनिवार्य रूप से अपने मतदान केन्द्र में जाकर मतदान में भाग लें जिन लोगों को मतदान कि महत्व नहीं मालूम है उन लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करके उनसे भी मतदान कराएं, जब हम सभी मतदान करेंगे तभी हम एक अच्छे शासन की अपेक्षा कर सकेंगे।
===========================
चौपाल में महिलाओं ने लिखकर बताया मतदान की तिथि 17 नवंबर
DRMS NEWS शहडोल। जिले के मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने तहसील सोहागपुर के ग्राम रोहनिया में मतदान की चौपाल लगाई। चौपाल के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित महिलाओं से मतदान की तिथि, मतदान करने की उम्र आदि पूछने पर महिला मतदाताओं ने बोर्ड पर मतदान करने की तिथि 17 नवंबर दिन शुक्रवार, मतदान करने की उम्र 18 वर्ष आदि मतदान से संबंधित जानकारी लिखी गई।
===========================
छात्र-छात्राओं ने कहा वोट डालने का करो वादा
कलेक्टर ने गाजे बाजे साथ निकाली मतदाता जागरूकता रैली
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले के मतदाताओें को मतदान के प्रति जागरूक करने व शत-प्रतिशत मतदान के लिए ग्राम बगैहा एवं करकटी में गाने बाजे के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली और मतदाताओं से मिलकर उन्हें पीला चावल दिया और कहा 17 नवम्बर अधिक से अधिक मतदाता मतदान केन्द्र अवश्य जाए और मतदान करें जिससे गांव, जिले का नाम शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए जाना जाए।
साथ ही स्कूली छात्राओं द्वारा अपने अभिभावकों को संदेश देते हुए कहा चलो मम्मी पापा, चाचा चाची, भैया भाभी, वोट डालने का करो वादा जैसे अन्य मतदान संबंधी नारे लगाए।
मतदाता जागरूकता रैली के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, सीईओ श्री मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी व काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
===============
ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. का संधारण जिला वेयर हाउस में
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी किया है कि विधानसभा निर्वाचन 17 नवम्बर 2023 को होना है जिसके लिए ईव्हीएम, व्ही.व्ही.पी.ए.टी. का संधारण कलेक्ट्रेट परिसर में निर्मित जिला वेयर हाउस में किया जावेगा। जिसके लिए प्रतीक खरे नोडल अधिकारी ईव्हीएम, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग जिला शहडोल को निर्देशित किया जाता है कि मतदान पश्चात आने वाली सी तथा डी केटेगरी की ई.व्ही.एम., व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीनों को सुरक्षित संधारण कराना सुनिश्चित करेंगे।
===============
ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीनें विधान सभा स्ट्रांग रूम में नहीं रखी जायेंगी
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी किया है कि मतदान उपरांत सी तथा डी केटेगरी के ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीने जो आपके क्षेत्रांतर्गत सेक्टर आफिसरों को आबंटित की गई है, मतदान के पश्चात विधानसभा स्ट्रांग रूम में नहीं रखी जायेगी, समस्त सेक्टर आफिसर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत स्थाई रूप से भण्डारित की गई तथा उपयोग में न लाई गई ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही.पी.ए.टी. मशीनों को कलेक्ट्रेट परिसर जिला वेयर हाउस में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।
===============
सिविल सर्जन ने दिलाई मतदान की शपथ
DRMS NEWS शहडोल। सिविल सर्जन सह मुख जिला अस्पताल शहडोल डॉक्टर जीएस परिहार ने आज जिला चिकित्सालय शहडोल के परिसर में 17 नवंबर को होने वाले मतदान में भूमिका निभाने हेतु जिला चिकित्सालय के चिकित्सक, स्टाफ नर्स व अन्य कर्मचारियों को मतदान करने की शपथ दिलाई।
================
विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए एडीजीपी शहडोल के नेतृत्व में किया गया फ्लैग मार्च
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल झोन शहडोल डी.सी. सागर, उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल सुश्री सविता सोहाने, पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक एवं सशस्त्र सीमा बल के असिस्टेंट कमांडेंट चेतराम नेगी के नेतृत्व में शहडोल जिले की जयसिंहनगर विधानसभा के संवेदनशील और वल्नरेबल मतदान केन्द्रों वाले गांवो में फ्लैग मार्च निकालते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया।
थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम कल्याणपुर, भुईबांध, पचगांव, मझगवां आदि स्थानों में फ्लैग मार्च किया गया। उक्त फ्लैग मार्च में सशस्त्र सीमा बल की कंपनियां एवं थाना का पुलिस बल शामिल रहा। शहडोल पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर शांतिपूर्ण मतदान का संदेश दिया गया।
इसी प्रकार ब्यौहारी विधानसभा अंतर्गत थाना जयसिंहनगर के करकी, मसीरा, ठेंगरहा, कनाड़ीखुर्द, कुबरा आदि विधानसभा जैतपुर अंतर्गत थाना अमलाई के रामपुर, बटुरा (वल्नरेबल), बिछिया (वल्नरेबल), साबो, बकहो, झगरहा आदि स्थानों पर एसडीओपी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च करते हुए एरिया डोमीनेशन किया गया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल ज़ोन एवं पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा सी-विजिल एप के संबंध में जानकारी दी गई। एप को मोबाइल पर इंस्टाल कर एप में रजिस्ट्रेशन करने हेतु जानकारी दी गई।
यदि कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया में बाधा डालता है, तो उसकी फोटो, वीडियो और ऑडियो रिकार्ड कर इस एप पर पोस्ट कर सकते हैं। जिससे सी-विजिल के कंट्रोल रूम से फ्लाइंग स्कॉट आपके चुनाव संबंधी शिकायत की जांच के लिए रवाना होकर शिकायत पर समुचित वैधानिक कार्यवाही के लिए आपकी सेवा में हाजिर हो जायेगी।
पुलिस प्रशासन और केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल आपकी सुरक्षा में तैनात व मुस्तैद है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने स्लोगनरू ‘‘संविधान का मैं हूँ नायक, मेरा वोट बने निर्णायक।’’ से लोगों को वोट निर्भीकता से देने हेतु प्रेरित किया। शहडोल पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि 17 नवम्बर को निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।
================
राजनैतिक विज्ञापनों में थोक एसएमएस एवं ध्वनि संदेश हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु भारत निर्वाचन आयोग ने इस तथ्य पर संज्ञान लिया है कि राजनीतिक दल, उम्मीदवार अपने चुनाव प्रचार में अक्सर थोक एसएमएसएस और रिकॉर्ड किए गए ध्वनि संदेशों का उपयोग करते हैं। इसी प्रकार, उनके समर्थक, कार्यकर्ता और उनका समर्थन करने वाले अन्य संगठन भी उनकी ओर से चुनाव प्रचार करने के लिए उक्त पद्धति का सहारा लेते हैं। मोबाइल के माध्यम से सामान्य एसएमएस गेटवे के उपयोग के अलावा, एसएमएस और रिकॉर्ड किए गए संदेश भेजने के लिए इंटरनेट भी मोबाइल गेटवे से जुड़ा हुआ है।
इस सुविधा का कभी-कभी राजनीतिक प्रचार में दुर्भावनापूर्ण और निंदनीय सामग्री भेजने और इस प्रकार चुनाव से संबंधित चुनावी और आपराधिक कानूनों और आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए भी दुरुपयोग किया जा सकता है। आयोग ने अपने पत्र सं. 464/आईएनएसटी/2008/ईपीएस दिनांक 5 नवम्बर 2008 ने पुलिस अधिकारियों द्वारा ऐसे थोक एसएमएस की निगरानी और ऐसे थोक एसएमएस पर व्यय को उम्मीदवारों के चुनाव व्यय खातों में शामिल करने के संबंध में पहले ही निर्देश जारी कर दिया है आयोग ने अब निर्णय लिया है कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को ऐसे थोक एसएमएस की सामग्री की निगरानी करना आवश्यक है ताकि आपत्तिजनक सामग्री इस माध्यम से प्रसारित न हो। कानून के अनुसार, एसएमएस के माध्यम से संचार का उक्त माध्यम भी परिभाषा के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का हिस्सा है। आयोग ने अपने आदेश सं. 509/75/2004/जेएस-1 दिनांक 15 अपै्रल 2004, और उसके बाद के आदेश दिनांक 18 मार्च 2009 ने टीवी चौनलों, केबल नेटवर्क और रेडियो पर राजनीतिक विज्ञापनों को प्रमाणित करने के लिए जिला और राज्य स्तर पर तंत्र स्थापित किया है। आयोग ने निर्णय लिया है कि उक्त आदेश में दिए गए निर्देश इसके बाद चुनाव के दौरान राजनीतिक प्रचार के लिए फोन पर थोक एसएमएस,वॉयस संदेशों के उपयोग पर यथोचित परिवर्तनों के साथ लागू होंगे। तदानुसार, सोशल मीडिया सहित चुनावी मीडिया पर राजनीतिक विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के संबंध में आयोग के 27 अगस्त, 2012 और 25 अक्टूबर, 2013 के पहले पत्र की निरंतरता में, आयोग ने निर्देश दिया है कि चुनाव प्रचार में फोन पर थोक एसएमएस, वॉयस संदेश भेजे जाएं। टीवी चौनलों,केबल नेटवर्क, निजी एफएम चौनलों सहित रेडियो, सिनेमा हॉल, सार्वजनिक स्थानों पर ऑडियो-विज़ुअल डिस्प्ले और सोशल मीडिया की तरह चुनावी विज्ञापनों के पूर्व-प्रमाणन के दायरे में भी होंगे। कानूनी प्रावधान, जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अन्य माध्यमों पर लागू होते हैं, थोक एसएमएस, वॉयस संदेशों पर भी लागू होंगे। इस प्रयोजन के लिए आदेश दिनांक 15 अप्रैल 2004 में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
=====================
मतदाता स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान करें- जिला निर्वाचन अधिकारी
DRMS NEWS शहडोल। मतदान की अलख जगाने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने आज नगर पालिका धनपुरी परिषद में मतदान की चौपाल लगाई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने महिला मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 17 नवंबर को मतदान केंद्र जाकर स्वतंत्र एवं निर्भीक होकर मतदान करें।
उन्होंने महिलाओं से कहा कि 17 नवंबर को सबसे पहले वोट डालने जाएगी फिर अपना काम करेगी इसका मन बना ले जिससे महिलाए अपना मत 12 बजे तक में शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित कर ले। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का महत्व होता है।
उन्होंने कहा कि शत प्रतिशत मतदान कर एक नया इतिहास रचे यदि महिलाए कोई कार्य मन से कर से तो वह कार्य सफल हो जाता है, महिलाएं घर घर जाकर पीले चावल, फूल देकर मतदाताओं को मतदान करने के लिए आमंत्रित करें।
उन्होंने कहा कि जो महिलाएं बेहतर कार्य करेगा उसे पुरस्कृत भी किया जाएगा। साथ ही धनपुरी नगर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में मतदान की मशाल रैली निकाली गई।
फल विक्रेताओं, दुकानदारों को दिया आमंत्रण पत्र
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने धनपुरी नगर परिषद में फल विक्रेता, दुकानदारों व अन्य मतदाताओं से मिलकर उन्हें मतदान करने हेतु आमंत्रण पत्र, पीला चावल दिया व 17 नवंबर को मतदान करने हेतु आमंत्रित किया और कहा मतदान दिवस के दिन मतदान करने अवश्य जाएं।
उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्रों में व्हील चेयर, बच्चों के लिए पालना, महिला सहायता केंद्र आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर कलेक्टर ने मतदान करने की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, सीईओ मुद्रिका सिंह सहित काफी संख्या में महिलाएं व लोग उपस्थित थे ।



0 टिप्पणियाँ