DRMS NEWS

DRMS NEWS

निर्वाचन प्रेक्षक ने मतदान केंद्र एवं चेक पोस्टों का किया निरीक्षण

ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों की सेकेंड सप्लीमेंट रेंडमाईजेशन सम्पन्न

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 15 नवम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल  विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए ईव्हीएम, व्हीव्हीपीएटी मशीनों की सेकंड सप्लीमेंट रेंडमाईजेशन कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में विधानसभा ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर हेतु नियुक्त प्रेक्षक एस राममूर्ति एवं जैतपुर विधानसभा क्षेत्र हेतु नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक हरीश कंडपाल, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

===========================

निर्वाचन प्रेक्षक ने मतदान केंद्र एवं चेक पोस्टों का किया निरीक्षण 

DRMS NEWS शहडोलभारत निर्वाचन आयोग द्वारा शहडोल जिले के विधानसभा क्षेत्र जैतपुर हेतु नियुक्त प्रेक्षक  हरिश्चंद्र कंडपाल  ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए मतदान केंद्र प्राथमिक एवं माध्यमिक पाठशाला लालपुर, सेमरा मतदान केंद्र एवं बटुरा चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान अधिकारी को निर्देशित किया मतदान केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बटूरा चेक पोस्ट के दौरान  चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल को निर्देशित किया कि आने-जाने वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए एवं आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन भी सुनिश्चित किया जाए।

===========================

मतदान का पम्पलेट देकर की गई मतदान करने की अपील

DRMS NEWS शहडोल विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिले में शत-प्रतिशत हो सके इस हेतु मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उददेश्य से जिले में विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसके तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में मतदाताओं को मतदान का पम्लेट बनाकर मतदान करने का संदेश दिया गया गया। साथ ही मतदान करने की अपील भी की गई। पम्पलेट में सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है स्लोगन भी लिखे गए।

===========================

मतदान कर्मियों के प्रस्थान के पूर्ण प्रशिक्षण दिलाये जाने हेतु पत्र जारी

DRMS NEWS शहडोल।  अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों ने नोडल अधिकारी प्रशिक्षण जिला शहडोल को पत्र जारी किया है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान प्रक्रिया 17 नवम्बर 2023 को होना है, जिसके पूर्व 16 नवम्बर 2023 को शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज शहडोल से मतदान दल संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होगें। 

मतदान दल को रवाना होने के पूर्व शंका समाधान एवं अन्य जानकारी, प्रशिक्षण दिये जाने हेतु मास्टर ट्रेनर्स की ड्यूटी सामग्री वितरण स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में लगाना सुनिश्चित करें। ताकि मतदान दलों को मतदान कराने में किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

===========================

जिले में इंटरनेट की उपलब्धता निरंतर रखने हेतु पत्र जारी

DRMS NEWS शहडोलअपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों ने जिला दूरसंचार अधिकारी, जिला प्रबंधक जीओ, जिला प्रबंधक एयरटेल जिला शहडोल को पत्र जारी किया है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान प्रक्रिया 17 नवम्बर 2023 को होना है। 

जिसके चलते 16 नवम्बर से ही मतदान कर्मी, अन्य अधिकारी, कर्मचारी को सूचना के आदान प्रदान हेतु मोबाईल सिग्नल, इंटरनेट की आवश्यकता रहेगी, इस हेतु 16 एवं 17 नवम्बर 2023 को मतदान समाप्ति तक पूरे जिले में निर्बाध रूप से मोबाईल सिग्नल, इंटरनेट की उपलब्धता बनाये रखना सुनिश्चित करें।

===========================

मतदान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु पत्र जारी

DRMS NEWS शहडोलअपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पों ने रिटर्निग आफिसर ब्यौहारी, जयसिंहनगर, एवं जैतपुर को पत्र जारी किया है। 

जारी पत्र में विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान दिवस के दिन मतदान एवं अन्य के संबंध में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए कंट्रोल रूम स्थापित करना सुनिश्चित करें। 

जिन अधिकारियों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनके मोबाईल नम्बर कलेक्र कार्यालय को उपलब्ध कराए। साथ ही प्राप्त शिकायतों का निराकरण कराना सुनिश्चित करेंगे।

===========================

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ