
शहडोल जिले में मतदाताओं में दिखा मतदान के प्रति उत्साह व उमंग
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 17 नवम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर 2023 को सौहार्द व शांति पूर्ण मतदान हुआ, जहां पर नगर सहित जिले के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही वरिष्ठ मतदाताओं, महिला, दिव्यांग, युवा मतदाताओं में मतदात के प्रति उत्साह एवं उमंग दिखा। लोकतंत्र के महापर्व पर मतदाताओं ने वोटर आईडी के अलावा वैकल्पिक पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड़, ड्राइविंग लाइसेंस के साथ भी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने दूरस्थ मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने 17 नवम्बर 2023 लोकतंत्र के इस महापर्व के दौरान विधानसभा क्षेत्र जैतपुर के अंतर्गत बनाए दूरस्थ मतदान केंद्र प्राथमिक शाला लालपुर, कंचनपुर, गिरवा, बेलिया, केशवाही, कुड्डी, कोपरा, खिचड़ी, जल्दी टोला, पकरिया, साबो, जरवाही, पड़खुरी, मझौली, अमलई, मिठौली, मलया सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने पेयजल व्यवस्था, व्हील चेयर, महिला सहायता केंद्र व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली, व्यवस्था बेहतर होने पर सराहना भी की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पहले वोटर को फूलमाला एवं फूल देकर सम्मानित किया।
जिले के मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रही व्हील चेयर सहित अन्य सुविधाएं
मतदान केंद्रों में दिव्यांग, वरिष्ठ मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, लाने व ले जाने के लिए ऑटो की व्यवस्था, महिलाओं के बच्चों के लिए पालना, खेलकूद की सामग्री, पेयजल व अन्य विशेष सुविधाएं उपलब्ध रही।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिंहा, सीईओ मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
==============================
सुरभि वर्मा ने पहले वोट किया, फिर सिजेरियन कराकर बेटी को दिया जन्म
DRMS NEWS शहडोल। पूरे मध्य प्रदेश में 17 नवम्बर 2023 को लोकतंत्र का पर्व मनाया गया है, वहीं शहडोल नगर के वार्ड नंबर 20 में रहने वाले आदर्श वर्मा की पत्नी सुरभि वर्मा ने पहले वोट किया और उसके बाद अपना सीजर कराया।
इसके बाद उनको कन्या रूपी रत्न प्राप्त हुआ। सुरभि का कहना है कि वह बहुत खुश है, क्योंकि उन्होंने अपना वोट किया है और उसके बाद बेटी को जन्म दिया।
==============================
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
DRMS NEWS शहडोल। प्रातः 5ः30 बजे से मॉकपोल की प्रक्रिया हुई प्रारंभ, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने मतदान केंद्र लालपुर, कंचनपुर आदि मतदान केंद्रों में जाकर किया निरीक्षण।
==============================
जिले में शाम 6 बजे तक हुआ लगभग 78.93% हुआ मतदान
DRMS NEWS शहडोल। जिला निर्वाचन कार्यालय शहडोल से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत 17 नवम्बर 2023 को मतदान दिवस पर शाम 6 बजे तक शहडोल जिले में जिले में लगभग 78.93% हुआ मतदान है।
प्रातः 9 बजे तक हुआ 13. 35 प्रतिशत मतदान
इसी प्रकार विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत मतदान दिवस पर प्रातः 9 बजे तक शहडोल जिले में 13.35 प्रतिशत मतदान हुआ है।
प्रातः 11 बजे तक हुआ 31. 74 प्रतिशत मतदान
इसी तरह मतदान दिवस पर प्रातः 11 बजे तक शहडोल जिले में 31.74 प्रतिशत मतदान हुआ है।
दोपहर 1 बजे तक हुआ 43.93 प्रतिशत मतदान
इसी क्रम में मतदान दिवस पर दोपहर 1 बजे तक शहडोल जिले में 43.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।
दोपहर 3 बजे तक हुआ 64.09 प्रतिशत मतदान
वहीं मतदान दिवस पर दोपहर 3 बजे तक शहडोल जिले में 64.09 प्रतिशत मतदान हुआ है।
==============================
जिला निर्वाचन अधिकारी ने वरिष्ठ मतदाताओं को फूलमाला से किया स्वागत
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने 17 नवम्बर 2023 को लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर शहडोल जिले विधान सभा क्षेत्र जैतपुर के अंतर्गत दूरस्थ ग्राम कोपरा में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण। निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने मतदान केंद्र पर आए वरिष्ठ मतदाताओं को फुलमाला से स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा, सीईओ मुद्रिका सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
==============================
वरिष्ठ मतदाता सुखरानिया को जिला निर्वाचन अधिकारी ने फूल देकर स्वागत किया सुखरानिया ने कहा अपना फर्ज निभाया
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने 17 नवम्बर 2023 को लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर शहडोल जिले विधान सभा क्षेत्र जैतपुर के अंतर्गत दूरस्थ ग्राम मलया में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण। निरीक्षण दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने मतदान केंद्र पर आए वरिष्ठ मतदाता सुखरानिया बाई को फुल देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सुखरानिया बाई नि कहा कि मै अपने मत का उपयोग कर अपने फर्ज के साथ साथ अधिकार का भी उपयोग किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
==============================
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया अपने मत का प्रयोग
DRMS NEWS शहडोल। लोकतंत्र के इस महापर्व में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं अपने माता व वरिष्ठ मतदाता श्रीमती सुमन श्रीवास्तव के साथ 17 नवम्बर 2023 को विधानसभा क्षेत्र जयसिंहनगर के अंतर्गत बनाए गए मतदान केंद्र रघुराज क्रंमाक-01 में पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया। साथ ही वरिष्ठ मतदाता श्रीमती सुमन श्रीवास्तव मतदान केंद्र पहुचंने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया।
==============================
वरिष्ठ मतदाताओं ने जुनून और उत्साह के साथ पहुंचे मतदान केंद्र
DRMS NEWS शहडोल। युवा मतदाताओं के साथ-साथ जिले में वरिष्ठ मतदाताओं में भी मतदान के प्रति काफी जुुनून और उत्साह दिखा। 17 नवम्बर 2023 को लोकतंत्र के इस महापर्व में शहडोल निवासी 72 वर्षीय वरिष्ठ मतदाता श्रीमती राधा सिंह, मलया निवासी सुखरानिया बाई, दिव्यांग मतदाता बोरा बैगा पत्नि बुदी बैगा व अन्य वरिष्ठ मतदाताओं ने जुनून और उत्साह के साथ अपने नजदीकी मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
==============================
महिला मतदाताओं ने उंगली पर लगवाई स्वाभिमान की स्याही
DRMS NEWS शहडोल। शान से लोकतंत्र को सशक्त बनाने का गर्व से अपना कर्तव्य निभाने का उंगली पर स्वाभिमान की स्याही लगाने, उत्साह एवं उमंग के साथ महिला मतदाताओं ने सबसे पहले अपने मतधिकार का प्रयोग किया और बाद में अपना कार्य किया। 17 नवम्बर 2023 को लोकतंत्र के महापर्व में शहडोल जिले के दूरस्थ मतदान केंद्र सकरा सहित अन्य मतदान केंद्रों में काफी संख्या में महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
==============================
एडीजीपी ने किया अपने मत का प्रयोग
DRMS NEWS शहडोल। एडीजीपी डीसी सागर ने संभागीय मुख्यालय शहडोल के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पुलिस लाइन में बनाए गए मतदान केंद्र पहुच कर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
==============================
दुबई से आकर प्रियंका ने किया मतदान
DRMS NEWS शहडोल। लोकतंत्र के इस महापर्व के अवसर पर मतदान के प्रति युवा मतदाताओं में काफी उत्साह और उमंग रहा। इसी कड़ी में आज शहडोल निवासी जो दुबई में रहती थी वे अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए दुबई से आकर अपने मत का उपयोग किया और कहा सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए।
==============================
कृष्ण देव, यशवर्धन व अन्य युवाओं ने किया पहली बार अपने मत का प्रयोग
DRMS NEWS शहडोल। लोकतंत्र के इस महापर्व के अवसर पर 17 नवम्बर 2023 को पहली बार कर रहे युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति काफी उत्सुक रहें।
इसी कड़ी में शहडोल जिले के अमलई निवासी कृष्णदेव शुक्ल, शहडोल नगर के यशवर्धन वैद्य, मझौली निवासी अभिलाष गुप्ता, ब्यौहारी के शिवम गुप्ता सहित अन्य युवा मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग पहली बार किया। युवा मतदाता ने कहा कि हम पहली बार मतदान कर काफी उत्सुक है और हम हमेशा मतदान के प्रति सजग रहेंगे और दूसरों को भी सजग रखेंगें।
==============================











0 टिप्पणियाँ