ईवीएम का प्रारंभ हुआ पूरक एफएलसी कार्यसंपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 5 नवम्बर 2023
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य, उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बीईएल के इंजीनियरों द्वारा विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर ईवीएम मशीनों का पूरक एफएलसी कार्य शुरू किया गया।
इस मौके पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि गोविंद प्रसाद साहू, विष्णु प्रताप सिंह, रवींद्र वर्मा, श्रीमती आरफाना बेगम, राकेश चौधरी, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे, नोडल प्रतीक खरे, सहायक नोडल जी. के. पांडेय उपस्थित थे।
============================
मतदान कर्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण
DRMS NEWS शहडोल। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आज जिला मुख्यालय के शासकीय इंदिरा गांधी महाविद्यालय शहडोल में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में मतदान दलों को मतदान सामाग्री प्राप्त करने, मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, निर्वाचन विधि लागू करने, मतदाता की पहचान का सत्यापन, अमिट स्याही लगाने, मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, प्रपत्रों की पूर्ति, मतपत्र लेखा तैयार करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण में ईव्हीएम व वीवीपीएटी का हेण्ड आन प्रशिक्षण भी दिया गया एवं ईव्हीएम व वीवीपीएटी का संचालन भी करवाया गया।
============================
महिलाओं ने मतदाताओं से की 17 नवंबर को वोट डालने की अपील
DRMS NEWS शहडोल। जिला मुख्यालय के जय स्तंभ में महिलाओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान की रंगोली बनाई गई। साथ ही 17 नवंबर को वोट डालने की अपील जिले के मतदाताओं से महिलाओं ने की व रंगोली बनाकर मतदान की शपथ भी ली।
============================
रैली के माध्यम से महिलाएं जगा रही मतदान की अलख
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के ग्राम साखी में महिलाओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान की अलख जगाया जा रहा है। साथ ही 17 नवंबर को होने वाले मतदान में मतदाताओं से मतदान करने की अपील भी की जा रही है।
============================
मतदान का संदेश देने छात्रों ने रचाई मतदान की मेहंदी
DRMS NEWS शहडोल। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्राओं ने हाथों में मतदान की मेंहदी लगाई और लिखा मतदान करें हम, देश का विकास आपके हाथ, सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो। साथ ही छात्राओं द्वारा मतदान के प्रति जागरूक करते हुए बताया कि 17 नवम्बर को होने वाले शत-प्रतिशत मतदान प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
============================
छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया मतदान का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में छात्राओं द्वारा मतदान की रंगोली बनाई गई। रंगोली में करें राष्ट्र का जो उत्थान करे उसी को हम मतदान, चलो मतदान करें के स्लोगन प्रदर्शित किए गए।
============================
वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है
दीवार लेखन कर मतदान का बताया जा रहा है महत्व
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले में दीवार लेखन के माध्यम से 17 नवम्बर होने वाले मतदान प्रक्रिया में मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। दीवार लेखन में मुझे मतदाता होने का गर्व है यूथ चला बूथ, वोट हमारा अधिकार इसे हम न करेंगे बेकार, वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है जैसे अन्य स्लोगन प्रदर्शित कर रहे है।
============================
छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल कर बताया मतदान का महत्व
DRMS NEWS शहडोल। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया तथा 17 नवंबर को मतदान करने की अपील भी की गई । रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने वोट डालने जाना है अपना फर्ज निभाना है, के नारे भी लगाए।
============================
सेल्फी लेकर लोगों ने दिया मतदान का संदेश
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के विभिन्न ग्रामों में वोटर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया जिसमें लोगो द्वारा सेल्फी ली गई और मतदान करने का संदेश दिया गया। लोगो। ने कहा कि 17 नवम्बर को हम मतदान अवश्य करेंगे, प्रजातंत्र से बने देश महान सब मिलकर करो मतदान।








0 टिप्पणियाँ