DRMS NEWS

DRMS NEWS

करीब 2 लाख, 10 हजार रूपये का कीमती चोरों से सोने-चांदी के जेवरात बरामद

थाना अयोध्या नगर पुलिस को बड़ी सफलता, सूने आवासों में चोरी करने बाले 3 नकबजनों को किया गिरफ्तार

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 6 दिसम्बर 2023

DRMS NEWS भोपाल। थाना अयोध्या नगर अंतर्गत पीड़ित  अर्पित जैन पिता फूलचंद जैन उम्र 28 साल निवासी मकान नम्बर ई.डब्ल्यू.एस.-448 फेस-5 पार्ट-1 अयोध्या नगर भोपाल की रिपोर्ट पर 29 नवम्बर 2023 को अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध चोरी का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया । 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त नगरीय भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) भोपाल अवधेश कुमार गोस्वामी द्वारा घटना का पर्दाफाश कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए ।

घटना के तीन दिन के अंदर किया बारदात का खुलासा

इस निर्देशों के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्रीमती श्रद्धा तिवारी, एडिश्नल डीसीपी जोंन 02 महावीर मुजाल्दे के मार्गदर्शन में एसीपी एमपी नगर  अक्षय चौधरी द्वारा थाना प्रभारी अयोध्या नगर निरीक्षक महेश लिल्हारे के नेतृत्व में आरोपीगणों की त्वरित गिरफ्तारी एवं चोरी हुये सामान की बरामदगी हेतु टीम का गठन किया गया ।

करीब 2 लाख, 10 हजार रूपये का कीमती  चोरों से सोने-चांदी के जेवरात बरामद

थाना प्रभारी निरीक्षक महेश लिल्हारे, उनि शिरोमणी सिंह, सउनि सचिन बेडरे, प्र.आर. मीनेश मिश्रा, प्र.आर. अमित व्यास, प्रआर धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, आर. मनोज जाट, आर. फिरोज, आर. प्रदीप दामले, आर. आकाश (DCP-Z-2 Office) पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घटना के 3 दिवस के भीतर आरोपीगण को गिरफ्तार कर आरोपीगण से पृथक-पृथक मशरूका- एक सोने की चैन, एक सोने का हार, एक सोने का मंगल सूत्र व लॉकेट, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ चांदी की पायजेव तथा 6 नग चांदी की बिछिया कुल कीमती लगभग 2 लाख 10 हजार रूपये का जप्त करने में सफलता हासिल की गई । 

पुलिस ने चोरी के आरोप में (1). अमन बरार उर्फ बच्चा पिता नर्मदा प्रसाद बरार उम्र 24 साल निवासी म.न. 156 छोला मार्ग अर्चना गैस गोदाम के पास नगर निगम कालौनी थाना छोला मंदिर भोपाल, (2). प्रकाश मेहरा पिता गोकुल मेहरा उम्र 30 साल निवासी म.न. 16 लीलाधर कालौनी भानपुर भोपाल, (3). अभिषेक मीणा पिता स्व. राम नारायण मीणा उम्र 23 साल निवासी विक्की साहू का मकान शिवशक्ति नगर करोंद मंडी के पास थाना छोला मंदिर भोपाल को गिरफ्तार किया है।

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

अयोध्या नगर के आरक्षक आदित्य ठाकुर ने ईमानदारी की मिशाल पेश कर लावारिस मिले  40 हजार रूपये कीमती नगद एवं जेवरात से भरे पर्स को महिला को लौटाया

DRMS NEWS भोपाल। थाना अयोध्या नगर में पदस्थ आरक्षक आदित्य ठाकुर को ड्यूटी के दौरान एक लावारिस पर्स मिला, जिस पर आरक्षक आदित्य की नजर पड़ी। पर्स उठाकर चेक किया, जिसमें नगदी 12 हजार रुपये एवं करीब 28 हजार रुपये के जेवरात समेत करीब 40 हजार रुपये का मशरुका मिला। 

आरक्षक आदित्य ने ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए थाना प्रभारी को सूचित कर काफी मशक्कत के बाद महिला को ढूंढकर सकुशल महिला को पर्स लौटाया। थाना प्रभारी महेश लिलहारे द्वारा आरक्षक आदित्य के कार्य की सराहना करते हुए सम्मानित किया गया।

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°° 

इजतिमा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर राजपत्रित अधिकारियों की हुई बैठक 

DRMS NEWS भोपाल। 08 से 11 नवंबर 2023 को इटखेड़ी में आयोजित होने वाले इजतिमा के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था तथा मार्ग व्यवस्था के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी एवं DIG देहात डॉ0 मोनिका शुक्ला द्वारा आज रात्री सभी राजपत्रित अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें समस्त DCP, SP देहात एवं राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे I

बैठक में इजतिमा में देश एवं विदेश से आने वाली जनता की रुकने की व्यवस्था, रेल्वे स्टेशन, बस स्टेंड व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग व्यवस्था इत्यादि महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर तैयारियों की समीक्षा की गई एवं सजगता व संवेदनशीलता से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए I

°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ