टेंट हाउस कारोबारी पर गोली चलाने वाले फरार अज्ञात तीनों आरोपियों को महज 24 घण्टे के अंदर तलैया पुलिस ने किया गिरफ्तार
DRMS news भोपाल। पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस शहर भोपाल हरी नारायणचारी मिश्र, पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस भोपाल शहर भोपाल अवधेश कुमार गोस्वामी के निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-03 नगरीय पुलिस रियाज इकबाल, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-03 नगरीय पुलिस शैलेन्द्र सिंह चौहान एवं सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली नगरीय पुलिस श्रीमती अनिता प्रभा शर्मा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ हेतु एवं अपराध नियंत्रण हेतु गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध विशेष अभियान 05 दिसम्बर 2023 को चलाया जा रहा है।
दुकान खाली करने के लिये गाली देकर डराया धमकाया और कट्टे से किया फायर
इसी अभियान के तहत 03 दिसम्बर 2023 को करीब सुबह 10.45 बजे टेंट हाउस कारोबारी की दुकान ताज टेंट हाउस पता-पुराना एमएलबी कॉलेज रोड बुधवारा भोपाल पर 03 नकाबपोश बदमाश आये और फरियादी फराज रियाज के भाई नवाज रियाज पिता मोहम्मद रियाज उम्र - व्यस्क निवासी- फ्लैट नं. 02 वाहिद मेंशन सुल्तानिया रोड थाना कोतवाली भोपाल को दुकान खाली करने के लिये डराने धमकाने लगे जब फरियादी द्वारा इसका विरोध किया गया तो बदमाशों के द्वारा फरियादी को माँ-बहिन की गंदी-गंदी गालियाँ देकर उनमें से एक बदमाश द्वारा फरियादी के ऊपर कटटे से फायर किया तथा दो अन्य के द्वारा धारदार हथियार एवं डण्डे से हमला कर मारपीट की गई और तीनो जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। जिसकी रिपोर्ट फरियादी द्वारा थाना तलैया पर की गई, कि रिपोर्ट पर थाना तलैया पर अपराध क्रमांक 393/23 धारा 294, 323, 506, 307, 34 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
चूंकि मामला गंभीर होने से त्वरित कार्यवाही करते हुये फरियादी की दुकान के तथा आस-पास के सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त किये गये तथा अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु एक टीम तैयार कर लगाई गई। सीसीटीव्ही फुटेज में आरोपीगण एक सेन्ट्रों कार MP04HA9287 से भागते हुये नजर आये, जिसकी टीम द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
तभी मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आहद नूर नाम का व्यक्ति जो बैंक कालोनी जंहागीराबाद में निवास करता है इस कार को चलाते हुये देखा गया है जो PGBT College गौतम नगर मैदान पर खड़ा हुआ है।
इसकी सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी तलैया चतुर्भुजसिंह राठौर द्वारा एक टीम उनि उनि मनोज रावत के साथ आर अतुल रैकवार, आर सुजान मीणा, आर धर्मेन्द्र रघुवंशी पुलिस टीम तैयार कर मुखबिर द्वारा बताये हुये स्थान पर तस्दीक हेतु भेजी गई जहाँ पर मुखबिर द्वारा बताया गया व्यक्ति खड़ा हुआ था, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा पकड़ा गया, उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम आहद नूर पिता मोहम्मद शब्बीर उम्र-30 साल निवासी-म.नं. 45 बैंक कालोनी जिसीं जहांगीराबाद भोपाल का होना बताया, पब्लिक प्लेस होने से आहद नूर को पूछताछ हेतु थाने लेकर आये तथा सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घटना में शामिल होना स्वीकार किया तथा घटना में अन्य व्यक्ति 1) कासिफ ऊर्फ समीर उद्दीन पिता वसीम फारूकी उम्र-30साल निवासी-म.नं. 42 पोस्ट ऑफिस के पीछे पठारवाली गली नूरमहल रोड थाना कोतवाली भोपाल (2) जमील खान पिता खलील खान उम्र-31साल निवासी-म.नं. 435 नगर निगम कालोनी कुऍ के सामने नारियल खेडा थाना गौतम नगर भोपाल (3) आमिर उर्फ वर्फ पिता प्यारे मियां उम्र-34साल निवासी-म.नं. 24 ग.नं. 01 ओल्ड एमएलबी कॉल्ज रोड बुधवारा भोपाल (4) फैजान उर्फ काला पिता रमजान उम्र-25साल निवासी-गौतम नगर भोपाल (5) नसीम पिता बन्ने खॉ निवासी- हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद थाना निशातपुरा भोपाल के बारे में बताया गया है।
पुलिस की गिरफ्त से तीन फरार
प्रकरण में 1. आहद नूर पिता मोहम्मद शब्बीर उम्र 30साल निवासी-माकान नम्बर 45 बैंक कालोनी जिसीं जंहागीराबाद भोपाल, 2. कासिफ ऊर्फ समीर उद्दीन पिता वसीम फारूकी उम्र-30साल निवासी-म.नं. 42 पोस्ट ऑफिस के पीछे पठारवाली गली नूरमहल रोड थाना कोतवाली भोपाल 3. जमील खान पिता खलील खान उम्र-31 साल निवासी-म.नं. 435 नगर निगम कालोनी कुएँ के सामने नारियलखेडा थाना गौतम नगर गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पूछताछ चल रही है, शेष 1. आमिर उर्फ वर्फ पिता प्यारे मियां उम्र-34साल निवासी-म.नं. 24 ग.नं. 01 ओल्ड एमएलबी कॉल्ज रोड बुधवारा भोपाल, 2. फैजान उर्फ काला पिता रमजान उम्र-25साल निवासी-गौतम नगर भोपाल, 3. नसीम पिता बन्ने खॉ निवासी-हाउसिंग बोर्ड कालोनी करोंद थाना निशातपुरा भोपाल 03 अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल द्वारा 10-10 हजार रूपये ईनाम की उद्धघोषणा की गई है।
0=0=0=0=0=0=0=0=0=0=0=0=0=0=0
नेशनल लोक अदालत 9 दिसम्बर को
DRMS NEWS शहडोल। प्रदेश के सभी जिलों में 9 दिसम्बर (शनिवार) को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जाएंगी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार नेशनल लोक अदालत में चिन्हित किये गये मुकदमा पूर्व और न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों को निराकरण के लिये रखा जायेगा। लोक अदालत में राशि वसूली, श्रम और रोजगार संबंधी विवाद, बिजली, पानी के बिलों सहित अन्य बिल भुगतान, मेंटेनेंस सहित अन्य प्रकरणों को लोक अदालत में रखा जायेगा।
0=0=0=0=0=0=0=0=0=0=0=0=0=0=0
हेलमेट एवं सीटबेल्ट धारण करने कलेक्टर ने जारी किया आदेश
DRMS NEWS शहडोल। माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में लंबित रिट पिटीशन क्रमांक डब्ल्यू.पी. 7436/21 के अन्तर्गत कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने कार्यालय प्रमुखों को आदेश जारी कर कहा है कि जिले में पिलियन रायडर सहित दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट धारण करने एवं चार पहिया वाहन सवार चालकों द्वारा सीटबेल्ट धारण कर वाहन चालकों कोे यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

0 टिप्पणियाँ