DRMS NEWS

DRMS NEWS

मतगणना प्रातः 8 बजे से आरंभ होगी

पालिटेक्निक कालेज में 3 दिसम्बर को होगी मतगणना, सभी तैयारियां पूर्ण, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी मतगणना

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 2 दिसम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल जिले के विधानसभा क्षेत्र ब्यौहारी, जयसिंहनगर एवं जैतपुर की मतगणना भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 3 दिसम्बर को जिला मुख्यालय के शासकीय पालिटेक्निक कॉलेज में होगी। मतगणना प्रातः 8 बजे से आरंभ होगी। मतगणना केन्द्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। 

इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों तथा प्रेक्षकों की उपस्थिति में प्रातः 6.30 बजे स्ट्रांग रूम खोले जायेंगे। रिटर्निंग आफीसरों द्वारा मतगणना तथा स्ट्रांग रूम खोले जाने की लिखिल सूचना उम्मीदवारों को दी गयी है। 

प्रत्येक मतगणना कक्ष में 14 टेबुलों में मतगणना होगी। प्रत्येक चक्र में 14 मतदान केन्द्रों की गणना की जाएगी

स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईव्हीएम ले जाने के लिए पृथक से दल तैनात किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रत्येक मतगणना कक्ष में 14 टेबुलों में मतगणना होगी। प्रत्येक चक्र में 14 मतदान केन्द्रों की गणना की जाएगी। 

प्रत्येक टेबुल में मतगणना सहायक, माइक्रो प्रेक्षक, सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। प्रत्येक चक्र की गणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग आफीसर द्वारा हस्ताक्षर के बाद इसे इनकोर पोर्टल पर आनलाइन दर्ज कर दिया जायेगा। 

इसके बाद कोई भी व्यक्ति निर्वाचन आयोग की वेबसाइट तथा एप पर परिणाम देख सकता है। मीडिया सेंटर में भी प्रत्येक चक्र के परिणाम विधानसभावार प्रदर्शित किये जायेंगे। मतगणना केन्द्र में केवल वैध प्रवेश पत्रधारियों को ही प्रवेश दिया जाएगा। 

निर्वाचन आयोग से प्राधिकार पत्र प्राप्त पत्रकारों को मीडिया सेंटर में जाने की अनुमति होगी। मतगणना केन्द्र में उम्मीदवारों तथा उनके मतगणना एजेंटों को प्रवेश करने की अनुमति रहेगी।

•===•==•===•====•====•==•====•

ध्वनि विस्तार यंत्र प्रातः 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक प्रतिबंधित, जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने जिला शहडोल में 3 दिसम्बर 2023 को मतगणना एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा के मददेनजर विधानसभा क्षेत्र 83 ब्यौहारी, 84 जयसिंहनगर एवं 85 जैतपुर के शांतिपूर्ण मतगणना सम्पादित कराये जाने व लोक परिशान्ति बनाये रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रतिबंधात्मक निषेधाज्ञा लागू किया है। 

जारी प्रतिबंधात्मक आदेश के अनुसार 3 दिसम्बर 2023 को 24 घंटे (सम्पूर्ण दिवस) के लिए जिला शहडोल अन्तर्गत इस अवधि में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर आग्नेयास्त्र लेकर नहीं चलेगा, जिला शहडोल अन्तर्गत इस अवधि में कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक रूप से खतरनाक हथियार, पदार्थ लेकर नहीं चलेगा, जिला शहडोल अन्तर्गत उक्त अवधि में काई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थल पर पटाखों का उपयोग नहीं करेगा। 

जिला शहडोल अन्तर्गत इस अवधि में काई भी जूलूस, रैली, आमसभा, सम्मेलन, सक्षम अधिकारी, संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अनुमति के बिना आयोजित नहीं होगी, जिला शहडोल अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति सक्षम अधिकारी संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी के बिना अनुमति के ध्वनि विस्तार यंत्र का प्रयोग नहीं करेगा। 

ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा, सक्षम अधिकारी की अनुमति प्राप्त होने पर मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 तथा ध्वनि प्रदूषण (विनिमयन एवं नियंत्रण) नियम 2000 का पालन करते हुये ध्वनि विस्तार यंत्र का उपयोग किया जा सकेगा, जिला शहडोल अन्तर्गत उक्त अवधि में सोडा वाटर व कांच की बोतलें, ईंट के टुकड़े, पत्थर व एसिड का संग्रहण एवं साथ लेकर चलना वर्जित रहेगा।

यह आदेश जिला शहडोल के सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में प्रभावशील रहेगा तथा जिले की सीमा क्षेत्र में निवास करने वाले सभी व्यक्तियों पर लागू होगा, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील है, आदर्श आचरण संहिता के सभी बिन्दुओं का पालन करना अनिवार्य होगा, कार्यालयीन आदेश 9/10/2023 द्वारा जारी निषेधाज्ञा की शेष शर्तें यथावत रहेंगी।

•===•==•===•====•====•==•====• 

कड़ी सुरक्षा के साथ पोस्टल बैलेट शिफ्टिंग की कार्यवाही की गई 

DRMS NEWS शहडोल विधानसभावार मतगणना हेतु  कलेक्ट्रेट कार्यालय के जिला कोषालय अधिकारी से शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में  2 दिसंबर 2023 को ईटीबीपीएस एवं अन्य जिलों से प्राप्त डाकमत पत्रों को कड़ी सुरक्षा के साथ शिफ्टिंग की कार्यवाही की गई। 

इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, नोडल अधिकारी डाक मत पत्र श्रीमती एंटोनियो एक्का, निर्वाचन सुपरवाइजर संजय खरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

•===•==•===•====•====•==•====•

मतगणना सुपरवाइजर व असिस्टेंट का रेंडमाइजेशन संपन्न

DRMS NEWS शहडोल मतगणना सुपरवाइजर व असिस्टेंट का रेंडमाइजेशन 2 दिसंबर 2023 को कलेक्टर कार्यालय के एनआईसी कक्ष में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन प्रेक्षक हरीश कंडपाल एवं संजय सिंहा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

•===•==•===•====•====•==•====•

शालेय राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं हेतु 10 खिलाड़ी चयनित

DRMS NEWS शहडोल शालेय राज्य स्तर की सत्र 2023-24 में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट खेल के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया गया है।  

जिन खिलाड़ियों को चयनित किया गया है उनमें फुटबॉल में योगेंद्र मीणा 17 वर्ष आयु वर्ग बालक में स्कूल सेंट एलोआइसिस शहडोल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता अंडमान निकोबार में 27 दिसंबर से 5 जनवरी तक भाग लेंगे। 

बास्केटबॉल, कुमारी कृपा गुप्ता, कुमारी अनुष्का करगले, कुमारी आशि गुप्ता, 14 वर्ष आयु वर्ग बालिका, गुड शेफर्ड कन्वेंट स्कूल शहडोल राष्ट्रीय प्रतियोगिता बरमर राजस्थान में 8 से 13 जनवरी 2024 तक भाग लेंगे।

कराटे में, आरुषि सिंह, 17 वर्ष आयु वर्ग बालिका, सेंट एलॉयसिस स्कूल शहडोल, अभिरुचि सिंह, 14 वर्ष आयु वर्ग बालिका माइंस आई इंटर नेशनल स्कूल शहडोल, एवं  हैंडबॉल, राजेंद्र रेदास, 14 वर्ष आयु वर्ग बालक, पब्लिक स्कूल मारोही उमरिया, अनुराग यादव, हार्दिक पब्लिक स्कूल  चांदवार उमरिया,  यह छात्र राष्ट्रीय प्रतियोगिता छत्रसाल स्टेडियम नई दिल्ली में 16 से 23 दिसंबर 2023 तक भाग लेंगे, सेपक टकरा, भाविक निपाने केंद्रीय विद्यालय इशिका वर्मा ज्ञानोदय स्कूल 19 वर्ष बालक बालिका राष्ट्रीय प्रतियोगिता पटना बिहार में दिनांक 3 से 7 जनवरी 2024 तक में भाग लेंगे।

•===•==•===•=====•====•==•====•

मतगणना स्थल पर पहचान पत्र आवश्यक, प्रातः 8 बजे से मतगणना होगी प्रारंभ

DRMS NEWS शहडोलकलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य एवं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में मतगणना संबंधी बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में बताया गया कि विधानसभा निर्वाचन की मतगणना जिला मुख्यालय के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में 3 दिसम्बर को प्रातः 8 बजे से होगी। 

मतगणना की तैयारियों के संबंध में हुई बैठक  

मतगणना के पहले चरण में पोस्टल बैलेट की मतगणना प्रारंभ होगी, प्रातः 8ः30 बजे से ईव्हीएम में दर्ज मतों की गणना प्रारंभ होगी। 

बैठक में बताया गया कि मतगणना स्थल में प्रातः 6 बजे से प्रवेश प्रारम्भ होगा, मतगणना स्थल में प्रवेश हेतु मतगणना स्थल के लिए बनाए गए पहचान पत्र साथ में लाना अनिवार्य होगा। 

बैठक में बताया गया कि मतगणना स्थल में मोबाईल एवं अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण प्रतिबंधित रहेगा, सभी अभ्यर्थी एवं उनके गणना एजेंट निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करें एवं मतगणना में सहयोग प्रदान करेंगे। 

बैठक में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रोमोनुस टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, निर्वाचन सुपरवाईजर संजय खरे, रिटर्निंग अफिसर एवं राजनैतिक दल के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।

=======================

धान उपार्जन 19 जनवरी 2024 तक 

DRMS NEWS शहडोल।  जिला आपूर्ति नियंत्रक शहडोल ने जानकारी दी है कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए जिले में 43 उपार्जन केन्द्र स्थापित किये गये है। धान उपार्जन दिनांक 01 दिसम्बर 2023 से 19 जनवरी 2024 तक किया जाना है। 

धान कॉमन का समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्विंटल एवं धान ग्रेड ए का समर्थन मूल्य 2203 रुपये प्रति क्विंटल है। जिले में 30078 पंजीकृत किसान है। धान खरीदी केवल पंजीकृत किसानों से ही की जावेगी। शासन द्वारा पंजीकृत किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय करने हेतु स्लॉट बुकिंग की सुविधा दी गई है। 

किसान अपनी तहसील अन्तर्गत सुविधा अनुसार केन्द्र में अपनी धान का विक्रय हेतु स्लॉट बुकिंग कर सकते है। जिले के पंजीकृत किसानों से आग्रह है कि निर्धारित मापदण्ड अनुसार ही अच्छी क्वालिटी (एफ.ए.क्यू.) की धान विक्रय केन्द्र में लेकर जावे। 

धान अच्छी तरह सूखी होना चाहिए, धान में बदरा, कचड़ा आदि नहीं होना चाहिए। किसान मौसम को ध्यान में रखते हुये धान विक्रय केन्द्र ले जाते समय त्रिपाल से ढककर ले जावे। किसान स्लॉट बुकिंग अनुसार निर्धारित दिनांक व समय में पहचान पत्र एवं पंजीयन रसीद विक्रय केन्द्र लेकर जाना सुनिश्चित करेंगे।

•===•==•===•=====•====•==•====•

विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित  होगें कार्यक्रम

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने  कुलपति पंडित शम्भूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय जिला शहडोल, जिला शिक्षा अधिकारी जिला शहडोल, सहायक आयुक्त जनजातिय कार्य विभाग जिला शहडोल, समस्त प्राचार्य महाविद्यालय जिला शहडोल, जिला समन्वक सर्व शिक्षा अभियान जिला शहडोल, समन्वयक नेहरू युवा केन्द्र शहडोल, जिला खेल कूद अधिकारी जिला शहडोल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जिला शहडोल, मुख्य नगर पालिका, नगर परिषद अधिकारी जिला शहडोल को पत्र जारी किया है कि विश्व दिव्यांग दिवस 3 दिसम्बर 2023 को मनाया जायेगा। 

उन्होंने जारी पत्र में कहा है कि विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग व्यक्तियों के सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिता, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य शिविरों जैसे अन्य कार्यक्रम का आयेाजन  कराना सुनिश्चित किया जाए।

•===•==•===•=====•====•==•====•

यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था रैन बसेरा में

DRMS NEWS शहडोल मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका शहडोल ने आदेश जारी कर कहा है कि नगर के विभिन्न स्थलों मे जैसे बस स्टैण्ड, रेल्वे स्टेशन आदि स्थलों में बाहर से आने-जाने वाले यात्रियों के साथ ऐसे व्यक्ति जिनके पास रात्रि ठहरने की व्यवस्था नही रहती है ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर रैन बसेरा ठहराने की व्यवस्था कराया गया है। 

जारी आदेश में कहा गया कि सत्यकाम मिश्रा (सिटी मिशन मैनेजर) रैन बसेरा मे संपूर्ण व्यवस्था कर फायर प्रभारी मो. इजराइल एवं महेश साहू (उप.स्व.नि.) के सहयोग से  व्यक्तियों को ठहराने की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेगें।

•===•==•===•=====•====•==•====•

अवैध गिट्टी, रेत उत्खनन की शिकायतों पर हुई कार्यवाही

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन में खनिज विभाग शहडोल द्वारा भ्रमण दौरान तहसील जयसिंहनगर के ग्राम बरकछ एवम् तहसील ब्योहारी के ग्राम खामदांड, खुटेहरा, भोलेहरा एवं भोलहरी में अवैध रेत उत्खनन की शिकायतों के संबंध में स्थल भ्रमण किया गया, मौक़े से किसी भी प्रकार का अवैध रेत उत्खनन/परिवहन कार्य बंद होना पाया गया। 

इसके अलावा तहसील गोहपारू में 02 ट्रेक्टर - ट्रॉली मय गिट्टी जिनके पंजीयन क्रमांक MP65AA3642, MP18AB0272 है, एवं तहसील ब्योहारी में हाइवा क्रमांक MP18H4862 मय गिट्टी को अवैध परिवहन में जप्त कर संबंधित थानो में सुरक्षार्थ रखवाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ