चौकी गाँव के पास कार और मोटर साइकिल के बीच की भिड़ंत में तीन घायल
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 1 दिसम्बर 2023
DRMS NEWS सागर। थाना राहतगढ़ के अंतर्गत चौकी गाँव के पास कार और बाइक के बीच एक्सिडेंट हो गया है, तीन व्यक्ति घायल हो गए है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर तत्काल सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कार की टक्कर से मोटर साइकिल सवार एक महिला, पुरुष एवं एक बालक घायल हो गया था। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को शासकीय अस्पताल राहतगढ़ पहुँचाया गया ।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
झिरी गाँव में ट्रक और तूफान गाड़ी अचानक आमने-सामने की टक्कर में सात लोग जख्मी
DRMS NEWS बुरहानपुर। थाना निंबोला के अंतर्गत झिरी गाँव में ट्रक और तूफान गाड़ी टकराने से सात व्यक्ति घायल हो गए, जिस पर घटना पश्चात पुलिस सहायता की आवश्यकता की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल बुरहानपुर जिले के निंबोला थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक राम लाल चौहान पायलेट नजीर तडवी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रक और तूफान गाड़ी की आपसी टक्कर हो जाने से सात व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल- 112/100 सेवा द्वारा एवं चिकित्सा वाहन द्वारा घायलो को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
काथा गाँव के पास मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से सड़क पर गिरकर घायल हुए व्यक्ति को डायल-112/100 सेवा ने अस्पताल पहुँचाया
DRMS NEWS भिंड। थाना मिहोना के अंतर्गत काथा गाँव के पास में एक मोटर साइकिल का एक्सिडेंट हो गया है, एक व्यक्ति घायल हो गए है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल भिंड जिले के मिहोना थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गये थे । डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को शासकीय अस्पताल लहार पहुँचाया गया ।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
सलेहा रोड़ पर कैथी गाँव में रात्रि में मोटर साइकिल से गिरकर दो जख्मी
DRMS NEWS पन्ना। थाना पवई के अंतर्गत सलेहा रोड़ पर कैथी गाँव में एक मोटर साइकिल का एक्सिडेंट हो गया है, दो व्यक्ति घायल हो गए है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 12:29 बजे सूचना मिलने पर तत्काल पन्ना जिले के पवई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।
डायल-112/100 स्टाफ सैनिक राजेन्द्र बागली पायलेट अवधेश तिवारी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से दो व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई पहुँचाया गया।
••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
घर का रास्ता भूलकर कायस्थ धर्मशाला के पास भटक रही 04 वर्षीय बच्ची को डायल-112/100 सेवा ने परिजन से मिलवाया
DRMS NEWS उज्जैन के थाना नीलगंगा के अंतर्गत कायस्थ धर्मशाला के पास एक बच्ची मिली है, जो घर का रास्ता भटक गयी है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 30-11-2023 को प्राप्त हुई । सूचना प्राप्ति पर तत्काल उज्जैन जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बच्ची को संरक्षण मे लिया। बच्ची को साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर बच्ची के परिजन उसे ढूँढते हुए मिले। जिन्हे बच्ची द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।




0 टिप्पणियाँ