ग्राम केरहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कर्मा गीत और लोक नृत्य से किया गया स्वागत
शहडोल 30 दिसंबर 2023- शहडोल जिले के सोहगपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत केरहा में 30 दिसम्बर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई। स्थानी लोगों द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का कर्मा गीत और लोक नृत्य से स्वागत किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं हेतु शिविर भी लगाए गए। आयोजित सिविर में स्थानीय लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। एवं योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण भी किया गया।
======================
ग्राम केरहा में निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा
शहडोल 30 दिसम्बर 2023- केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में 30 दिसम्बर 2023 को जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत केरहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा आईईसी वैन का स्वागत फूलों मालाओं के साथ किया गया। यात्रा के दौरान लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया गया। एवं योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण भी किया गया।
======================
ग्राम पलसाऊ में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
शहडोल 30 दिसम्बर 2023- 16 दिसंबर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है । इसी कड़ी में 30 दिसम्बर 2023 को जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत पलसाऊ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान विभिन्न विभाग के योजना संबंधी स्टाल एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ का भी वितरण किया गया। साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से प्रधानमंत्री जी का उद्बोधन, योजनाओं की जानकारी एवं योजनाओं से संबंधित चलचित्र प्रदर्शित किए गए।
======================
विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से हितग्राही हो रहे लाभान्वित
शहडोल 30 दिसम्बर 2023- जिले के जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत पड़रिया में 30 दिसम्बर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के दौरान केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई।
आयोजन के दौरान विभिन्न विभाग के योजना संबंधी विभावार स्टाल एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया गया। साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
======================
बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में योजनाओं के प्रति किया जा रहा जागरूक
शहडोल 30 दिसंबर 2023- प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में शहडोल जिले के बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में आईईसी अभियान चलाकर अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाएं पीएम आवास, उज्ज्वला योजना उज्ज्वला योजना, वन धन योजना, पीएम गरीब कल्याण योजना जैसे अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में 30 दिसम्बर 2023 को सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग आनंद राय सिन्हा द्वारा बैगा बाहुल्य क्षेत्र मैकी व अन्य क्षेत्रों में जाकर योजनाओं की जानकारी बैगा समुदाय के लोगों को दी गई है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान 2 जनवरी 2024 तक जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ