
ग्राम भोनपुरा निवासी चार साल का बालक अपने मां के साथ मंदिर गया था, जहां से राह भटककर भगपुरा गांव में मिला
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 3 दिसम्बर 2023
DRMS news भिंड। थाना फूप के अंतर्गत भगपुरा गाँव में चार साल का एक बालक मिला जो अपने बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहा था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना कालर आईडी से राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को 04:33 बजे सूचना मिलने पर तत्काल भिंड जिले के थाना फूफ क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक ब्रजेश शर्मा एवं पायलेट ब्रजेश बघेल ने मौके पर पहुँचकर बालक को अपने संरक्षण में लेकर आसपास क्षेत्र में बालक के परिजन की तलाश की, परिजन की जानकारी मिलने पर डायल 112/100 स्टाफ द्वारा बालक को परिजन के सुपुर्द किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार बालक हीरा सिंह पुत्र संजू भदोरिया निवासी ग्राम भोनपुरा जो अपनी माँ के साथ मंदिर में आया था जहां से उसका साथ माँ से छूट गया था और बालक राह भटक कर भगपुरा गाँव पहुँच गया था ।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
सनसनीखेज़ ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने किया पर्दाफाश बहन के साथ मृतक के प्रेम प्रसंग के चलते भूरा धुर्वे ने दिया था घटना को अंजाम
DRMS news भोपाल। बाबूलाल सिसोदिया पिता गोमाजी सिसोदिया उम्र 45 साल नि. ग्राम माबड़ीया आंगन बाड़ी केन्द्र के पास थाना कोलार रोड 24 नवम्बर 2023 को भोपाल थाना में मौखिक रिपोर्ट कर बताया कि मैं मेहनत मजदूरी का काम करता हूं। बड़ा लड़का संजू सिसोदिया उर्फ अन्ना मेरा बड़ा लड़का है, जिसकी उम्र 21 साल है जो मेहनत मजदूरी का काम करता है तथा पढ़ा लिखा नही है। संजू की शादी हो चुकी है।
07 दिन से लापता था मृतक संजू सिसोदिया
23 नवम्बर 2023 को मैं शाम करीब 06/00 बजे काम पर से घर आया तो लड़का संजू सिसोदिया घर पर था, मेरे घर आने के बाद संजू घर में बिना बताए कहीं चला गया मैं सोचा कि संजू गांव मे किसी के पास मिलने गया होगा। रात्रि में करीब 11.00 बजे तक जब संजू घर वापस नही आया संजू की तलाश मोहल्ले में, उसके परिचित दोस्तों में, मिलने जुलने वाले रिश्तेदारों में किया, जिसका कोई पता नही चला उसका मोबाइल फोन बन्द आ रहा है। जिस पर पुलिस ने सूचना पर गुम इंसान क्रमांक 173/23 कायम कर मामला को जांच में लिया गया।
पुलिस जांच टीम गठित
थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष उपाध्याय, उनि नवीन पांडेय, उनि प्रमोद गौतम, सउनि नंदकुमार मिश्रा, सउनि कमलेन्द्र चौबे, प्रआर राजकुमार राजपूत, प्रआर मनीष कुमार, प्रआर ऋषि तिवारी, प्रआर बृजकिशोर जादौन, प्रआर शैलेन्द्र आनंद, प्रआर नवीन त्रिपाठी, आर कपिल कौशिक आर कमलेश सूर्यवंशी, आर दीपक शर्मा पुलिस टीम ने गुम इंसान सदर की जांच की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए हरिनारायणाचारी मिश्र पुलिस आयुक्त भोपाल, अवधेश गोस्वामी अति. पुलिस आयुक्त भोपाल के निर्देशन में तथा सुंदर सिंह कनेश पुलिस उपायुक्त जोन 04 भोपाल, महावीर सिंह मुजाल्दे अति. पुलिस उपायुक्त जोन 02 भोपाल एवं श्रीमती अंजली रघुवंशी सहा. पुलिस आयुक्त चूना भट्टी संभाग के कुशल मार्ग दर्शन में गुम इंसान संजू सिसोदिया की पतारशी की गई जो पतारशी मे गुम इंसान के परिजनों ने अपने कथन में महाबडिया गांव मे ही रहने वाले भूरा धुर्वे पर शक जाहिर किया तथा बताया कि संजू सिसोदिया की दोस्ती भूरा धुर्वे की बहन के साथ थी जिसके चलते भूरा धुर्वे व उसके परिवार वालो ने ही संजू के साथ कुछ गलत किया होगा ।
मृतक के परिजनों में था भारी आक्रोश
पुलिस ने परिजनों के कथन के आधार पर संदेही भूरा धुर्वे से पुलिस द्वारा लगातार पूछताछ की जा रही थी, किंतु भूरा धुर्वे कोई जानकारी नही होना बता रहा था। इधर गुमशुदा के परिजन व उसके समाज वालों में भारी आक्रोश था, जो कि पुलिस पर लगातार कार्यवाही नही करने का आरोप लगा रहे थे तथा थाने पर जमा हो रहे थे, जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती नजर आ रही थी।
पुलिस द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार किया
गुम इंसान सदर की जांच में गुमशुदा संजू सिसोदिया के मोबाईल की अंतिम लोकेशन महाबडिया आई थी, जिससे संदेही भूरा पर शक गहरा होने से 01 दिसम्बर 2023 को पुनः संदेही भूरा धुर्वे से मनौवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर वह टूट गया और बताया कि संजू मेरा बचपन का दोस्त था। उसने मेरी दोस्ती का फायदा उठाकर मेरी बहन के साथ मेल जोल बढ़ा लिया था। उसको कई बार समझाया था कि मेरी बहन से मिलना जुलना छोड़ दे, लेकिन वह नही माना तो मैने उसे निपटाने का प्लान बनाया।
घटना के दिन 23 नवम्बर 2023 ग्यारस वाले दिन की बात है, संजू मुझे रात में मेरे घर के पास दिखा तो मुझे और गुस्सा आ गया। मैंने उससे घर के पास घुमने का कारण पूछा तो बोला ऐसे ही घूम रहा हूं, तो मैने उसे निपटाने का प्लान मन ही मन बना लिया और उसे अपने साथ सिगरेट पिलाने का कहकर अपने खेत पर लेकर गया और मौका पाकर खेत में ही लेटे हुए संजू के सीने में गैती मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
आरोपी द्वारा हत्या कर शव को अपने भाई की मदद से खेत मे जलाकर गाड़ दिया था
उसकी हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिये आरोपी ने अपने भाई निखिल धुर्वे के साथ मिलकर खेत मे ही रखे धान के प्वाल में शव को रखकर जला दिया था, किंतु शव पूरा नही जला तो हमने खेत में ही बनी खदान मे गड्डा खोदकर शव को उसमे गाढ़ दिया था। फिर अपने घर वापस आ गये थे। पुलिस को शक न हो इस लिये आरोपी स्वयं भी पूछताछ हेतु बुलाने पर परिवार सहित थाने पर आ जाता था। आरोपी ने गुमराह करने के आशय से मृतक का मोबाईल फोन हत्या के 02 दिन बाद चालू कर कजलीखेडा में सड़क किनारे फेंक देना बताया है।
पुलिस की हिरासत में दोनों आरोपी
प्रकरण मे आरोपी लाल सिंह उर्फ भूरा पिता नारायण सिंह धुर्वे उम्र 23 साल निवासी ग्राम महाबडिय़ा कोलार रोड भोपाल को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर घटना मे प्रयुक्त गैती व मृतक का मोबाईल की तलाश हेतु पीआर लेकर पूछताछ जारी है। प्रकरण में अन्य आरोपी निखिल धुर्वे पिता नारायण सिंह धुर्वे उम्र 18 साल निवासी ग्राम महाबडिय़ा कोलार रोड भोपाल को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
ओला कंपनी की टेक्सी में छूटा दो लाख रुपये का मशरूका अयोध्या नगर पुलिस ने कड़ी मेहनत कर यात्री को ढूंढ़कर किया सुपुर्द
DRMS news भोपाल। थाना अयोध्या नगर में फरियादी प्रभाव पाठक ने बताया कि उसने एक ओला कंपनी की टैक्सी बुक की थी, जो अशोक का लेक व्यू श्यामला हिल्स से मीनाल रेसीडेंसी आया था, यह व्यक्ति रेसीडेंसी आकर टैक्सी में अपना बैग भूल गया, जिसमें दो लैपटॉप पर लगभग कीमत डेढ़ लाख रुपए एवं अन्य जरूरी दस्तावेज व सामान था, जो गाड़ी में छूट गया है।
प्रधान आरक्षक आशीष श्रीवास, सहायक उप निरीक्षक मनोज, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक संजय वरखने अयोध्या नगर पुलिस द्वारा सूचना कंट्रोल रूम प्रसारित करवाई गई। बीडीपी पोर्टल से आरटीओ की पंजीयन साइड से एड्रेस निकाले गए इस वाहन 2 से 3 लोगों में ट्रांसफर हो चुका था, सभी लोगों से बात की गई रायसेन संपर्क किया गया।
इसे पता करके पता एड्रेस मोबाइल नंबर पता करके वहां का पता किया गया ड्राइवर का मोबाइल बंद होने से वह दोनों के नंबर आपस में आदान-प्रदान न होने से संपर्क नहीं हो पाया, बाद में ड्राइवर और वहां को ढूंढ कर लगभग ₹2 लाख का मसरूका का सामान फरियादियों के सपोर्ट किया गया। बाद फरियादी द्वारा थाने पर की गई कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए पुलिस के कार्य की सराहना की एवं धन्यवाद देकर रुखसत किया गया।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
112/100 सेवा की मानवीय पहल, सेंवढ़ा में रात्री में महिला का हुआ स्वास्थ्य खराब, डायल- ने महिला को अस्पताल पहुँचाया
जिला दतिया । थाना सेंवढ़ा के अंतर्गत निरंजन अस्पताल के पीछे एक महिला का स्वास्थ्य खराब हो गया था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 03:04 सूचना मिलने पर तत्काल दतिया जिले के सेंवढ़ा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुरेन्द्र सिंह एवं पायलेट संदीप यादव ने मौके पर पहुँचकर बताया कि 24 वर्षीय महिला निवासी सेवड़ा का स्वास्थ्य खराब हो गया था । महिला ने डायल-100 को कॉल कर मदद मांगी थी । डायल-112/100 सेवा द्वारा महिला को सिविल अस्पताल सेंवढ़ा पहुँचाया गया ।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
देहरी गाँव में किसी कारणवश एक युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन हालत हुई गंभीर
DRMS news देवास। थाना कांटाफोड़ के अंतर्गत देहरी गाँव में किसी कारणवश एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिससे उसकी हालत गंभीर होने पर पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि 08:08 बजे सूचना मिलने पर तत्काल देवास जिले के कांटाफोड़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक दिलीप बेंडवाल एवं पायलेट वीरेंद्र काकोडिया ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 27 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणो से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। युवक के पिता ने डायल 100 को कॉल कर मदद मांगी थी । डायल 112/100 सेवा द्वारा युवक को परिजन के साथ शासकीय अस्पताल सतवास पहुँचाया गया ।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
खैरवाड़ा गाँव के पास अनियंत्रित मोटर साइकिल फिसलने से सड़क पर गिरकर तीन घायल
DRMS news छिंदवाड़ा। थाना मोहखेड़ के अंतर्गत खैरवाड़ा गाँव के पास एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलने से तीन व्यक्ति घायल हो गए थे। घटना पश्चात पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक अमित तौमर एवं पायलेट गीतेन्द्र पँवार ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से तीन युवक घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा दो युवक को एवं चिकित्सा वाहन द्वारा एवं एक युवक को जिला अस्पताल पहुँचाया गया ।
•••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••••
ग्राम भुसका में मेन रोड पर दो मोटर साईकिल आपस में टकराई 04 घायल
DRMS news छतरपुर। थाना राजनगर के अंतर्गत भुसका गाँव मेन रोड पर दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर तत्काल छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया ।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से 04 घायलों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर राजनगर अस्पताल मे भर्ती करवाया । जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।



0 टिप्पणियाँ