DRMS NEWS

DRMS NEWS

कलेक्टर ने मतगणना के दौरान कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात सभी पुलिस अधिकारियों तथा सुरक्षा बलों किया आभार व्यक्त

कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जताया आभार

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 3 दिसम्बर 2023

DRMS NEWS शहडोल जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना शांतिपूर्वक संपन्न कराने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वंदना वैद्य ने अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कड़ी मेहनत एवं सौपे गये उत्तर दायित्व के ठीक से निर्वाहन के कारण मतगणना र्निविघ्न संपन्न हुई। कलेक्टर ने मतगणना के दौरान कानून और व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात सभी पुलिस अधिकारियों तथा सुरक्षा बलों के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

====================

गोड़ कलाकारों का पंजीयन 7 दिसम्बर को

DRMS NEWS शहडोल सहायक आयुक्त  जनजातीय कार्य शहडोल ने जानकारी दी है कि वन्या जनजातीय कार्य विभाग का उपक्रम को गोंड पेटिंग के लिए जी. आई. टैग प्रदान किया गया है। अब गोंड पेंटिंग के व्यवसाय उपयोग, क्रय-विक्रय का कार्य लेवल पंजीकृत अधिकृत उपयोगकर्ता ही कर सकेंगे। 

उन्होंने बताया कि वन्या द्वारा अधिकृत उपयोगकर्ताओं की सूची तैयार करने हेतु गोंड कलाकारों का पंजीयन  07 दिसम्बर 2023 को किया जाना है। इस कार्य हेतु वन्या के प्रतिनिधि 07 दिसम्बर 2023 को सीनियर जनजातीय बालक छात्रावास शहडोल में प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक पंजीयन हेतु उपस्थित रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ