DRMS NEWS

DRMS NEWS

स्वच्छता की मिसाल घर से शुरू होती है, घर नारी से बनता है : श्रीमती शीला त्रिपाठी श्रीशील मण्डल अध्यक्ष

ग्राम भेजरी में श्रीशील मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती शीला त्रिपाठी के करकमलों से पोषण शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान कार्यशाला का शुभारंभ

DRMS NEWS अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक, द्वारा ग्राम भेजरी में पोषण शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन आजीविका व्यवसाय एवं प्रशिक्षण तथा गृह विज्ञान विभाग द्वारा किया गया। 

इस अवसर पर श्रीशील मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शीला त्रिपाठी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी एवं स्वच्छता के विषय में अलग-अलग उदाहरणों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया। 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना तभी साकार होगा जब देश की महिलाएं स्वस्थ रहेगी। इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं इसी क्रम में विश्वविद्यालय एवं श्रीशील मंडल द्वारा समय-समय पर आसपास के क्षेत्रों में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाता है। 

हमारे वेद पुराणों में भी कहां गया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ विचारों का प्रवाह होता है अतः हमें स्वयं के साथ-साथ अपने घर को पास पड़ोस को अपने गांव को भी स्वच्छ रखना है। 

स्वच्छता की मिसाल घर से शुरू होती है, घर नारी से बनता है। सबसे अच्छा होगा कि हम आओ बैठ बातें करें के माध्यम से एक दूसरे को बताएं। एक दूसरे की समस्याओं का समाधान करें। 

आप सभी को बे झिझक विश्वविद्यालय के शिक्षकों से बात करना चाहिए और अपनी समस्या को उनके समक्ष रखना चाहिए। श्रीशील मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शीला त्रिपाठी का स्वागत स्वयं सहायता समूह कि लेखपाल श्रीमती भानुमति यादव ने किया। 

कार्यक्रम की संयोजक प्रोफेसर पूनम शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए सभी को स्वास्थ्य के साथ-साथ यौन संक्रमित बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया इसी क्रम में पोषण शिक्षा विषय पर डॉक्टर अमृता सिंह ने अपने विचार रखें वहीं दूसरी ओर व्यक्तिगत स्वच्छता एवं दैनिक जीवन में इसके महत्व को डॉक्टर जय शर्मा ने बताया। 

संतुलित आहार एवं दैनिक जीवन में इसके महत्व पर डॉक्टर के. वेंकटेशन ने अपना व्याख्यान दिया। डॉक्टर मालती लोधी ने हमें क्या खाना चाहिए क्या नहीं इस पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम के अंत में नुक्कड़ नाटक 'मुनिया की शादी' के माध्यम से पोषण शिक्षा को रेखांकित किया। 

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद प्रस्ताव डॉक्टर अमृता सिंह ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डॉक्टर पूनम पांडे एवं गौरव सिंह उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर विजय कुमार दीक्षित द्वारा किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं की उपस्थिति दर्ज की गई।

"भारत पोर्टल का साक्षी बना जनजातीय विश्वविद्यालय" 

DRMS NEWS अमरकंटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को 2047 तक पूर्णतया विकसित बनाने हेतु तथा इस संकल्प से युवा शक्ति को जोड़ने के लिए विकसित भारत पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय में इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का सीधा वेबकास्ट किया गया। 

लक्ष्मण हवानूर सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में डीन अकादमिक प्रो. आलोक श्रोत्रिय, कुलसचिव प्रो एनएचएस मूर्ति, ओएएसडी डा. विजय नाथ मिश्र, प्रो प्रबुद्द मिश्र एवं अन्य शिक्षकों सहित एनएसएस स्वयंसेवक, विद्यार्थी, शोधार्थी एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारी आदि मौजूद रहे। 

इस अवसर पर अपने विशेष उद्बोधन में प्रधानमंत्री ने देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया और विश्वविद्यालयों को इसमें अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया। 

विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी जी ने निर्देशित किया कि विश्वविद्यालय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प के अनुरूप कार्य करेगा। 

प्रधानमंत्री जी के आह्वान के अनुरूप विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जायेगा कि वह इस विषय पर अपने विचार साझा करें। उनकी सुविधा के लिए कंप्यूटर सेंटर से फीडबैक हेतु मदद की जाएगी। कार्यक्रम का संयोजन प्रो राघवेंद्र मिश्रा ने किया और धन्यवाद प्रस्ताव डा कृष्ण मुरारी सिंह ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ