DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल का बाणगंगा मेला ऐतिहासिक मेला : विधायक श्रीमती मनीषा सिंह

 
पारिवारिक भाव से मेले में आए और आनंद उठाएं- राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 14 जनवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल। मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामेाद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर शहडोल के बाणगंगा मेले में लोग पारिवारिक भाव से आकर मेले का आनंद उठाएं और विराट मंदिर का दर्शन करे। 

उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन में मेले का बहुत महत्व होता है, चीजे तो मार्केट पर भी मिल जाती है पर मेले जाने से ऐसा लगता है कि हम कही तीर्थ स्थल में आकार वस्तुएं खरीदते हैं।  

राज्य मंत्री ने बाणगंगा मेले का किया शुभारंभ

यह विचार आज मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामेाद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने मकर संक्रांति के अवसर पर संभागीय मुख्यालय शहडोल के बाणगंगा मेले में आयोजित 7 दिवसीय मेले के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किया।

आज संभागीय मुख्यालय शहडोल के बाणगंगा में आयोजित 7 दिवसीय मकर संक्रांति मेले का शुभारंभ कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने पूजा अर्चना और फीता काट कर किया।

मकर संक्रांति में गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व- अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर शहडोल में आयोजित बाणगंगा मेला कही वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। मकर संक्रांति हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। इस दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व है।

सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज की आधुनिक समय में भी हम बाणगंगा मेले की पवित्रता को बनाए रखें ताकि हमारे आने वाली पीढ़ी भी हमारी इस संस्कृति से परिचित हो सके।

शहडोल का बाणगंगा मेला ऐतिहासिक मेला

विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि शहडोल के बाणगंगा मेला ऐतिहासिक मेला है, यहां आने के लिए लोग काफी दिनों से इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि बाणगंगा मेले में व्यापारी दूर-दूर से आते हैं और इसका लाभ लोगों को मिलता है। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका घनश्याम जायसवाल सहित अन्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखें।

बाणगंगा मेले के शुभारंभ अवसर पर उपाध्यक्ष नगर पालिका प्रवीण शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अक्षत बुंदेला, पार्षदगण, समाजसेवी, पत्रकारगण सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे ने किया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ========

मकर संक्रांति के अवसर पर श्रोण महात्सव का हुआ आयोजन

DRMS NEWS शहडोल शहडोल जिले के विकासखंड ब्यौहारी के बाणसागर में मकर संक्रांति के अवसर पर श्रोण महात्सव का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सदस्य अजय प्रताप सिंह जी सांसद (राज्य सभा), विधायक शरद जुगलाल कोल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ========

जिला जेल का कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश 

DRMS NEWS शहडोल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिला जेल का निरीक्षण किया।  

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जेल में बंद कैदियों को दी रही विधिक सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कैदियों को बताया कि आपके घर परिवार में किसी भी प्रकार की समस्याएं हो तो विधिक सेवा प्राधिकरण में अपनी समस्या बता सकते हैं इस हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सहायता प्रदान की जाएगी। 

उन्होंने जेल में बंद कैदियों को मकर संक्रांति के पर्व पर लड्डू वितरित किए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जेल में बंद कैदियों के बीच खेल एवं कवि सम्मेलन जैसी प्रतियोगिताओं हेतु निर्देश दिए।  

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने महिला कैदियों से भी बात की एवं उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल में बंद महिला कैदियों के बच्चों को  फल एवं कपड़े भी वितरित किए। 

निरीक्षण के दौरान डीएलओ अमित शर्मा ने कलेक्टर को बताया कि सत्र 2023 में 180 बंदियों को विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता दी गई है।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ========

कलेक्टर ने किया कन्या छात्रावास का निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव  के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिला मुख्यालय के पांडव नगर में    पोस्ट मैट्रिक पिछड़ा वर्ग कन्या छात्रावास का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान छात्राओं से छात्रावास में दी जा रही मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिस पर छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में गैस किचन सेट, बेड, अलमारी सहित अन्य मूलभूत  सुविधा उपलब्ध है। 

छात्रावास में मेस की व्यवस्था करने कलेक्टर ने दिए निर्देश 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर को छात्राओं ने बताया कि खाना पकाने में काफी परेशानियां होती हैं इसकी व्यवस्था करने की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने छात्राओं के मांग पर छात्रावास में मेस की व्यवस्था के लिए छात्रावास अधीक्षक को निर्देश दिए। 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने छात्राओं से कहा कि कॉलेज का जो समय  है वह भविष्य बनाने के लिए बेहतर समय होता है, इसके लिए कड़ी से कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करें। 

उन्होंने कहा कि छात्रावास में जो छात्राएं रहती हैं वह आपस में  ग्रुप डिस्कशन करे तथा अपनी  स्वयं के नोट्स बनाएं, यूट्यूब और सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक रूप में करें तथा  ज्यादा से ज्यादा समय को बचाकर पढ़ाई करना चाहिए। 

निरीक्षण के दौरान डाइट प्राचार्य रमाशंकर गौतम, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे, आजीविका मिशन के विष्णु कांत विश्वकर्मा सहित छात्राएं उपस्थित थी।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ========

वेटरन्स दिवस का किया गया आयोजन

DRMS NEWS शहडोल लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीरेन्द्र कुमार (से० नि०) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी शहडोल ने जानकारी दी है कि 14 जनवरी को 8 वीं वेटरन्स दिवस विराट सभागार, कलेक्टर कार्यालय में मनाया गया। जिसमे ले. कर्नल धीरेन्द्र कुमार (सेवा निवृत्त), सैनिक कल्याण कार्यालय अधिकारी ने आये हुए सभी भूतपूर्व सैनिको का श्रीफल एवं फूल गाला देकर उनका सम्मान किया। आयोजन काफी भव्य एवं उत्साह पूर्ण था एवं सभी भूतपूर्व सैनिको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए। उन्होंने बताया कि

8 वीं वेटरन्स दिवस का आयोजन शहडोल जिले में पहली बार आयोजित किया गया।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ