DRMS NEWS

DRMS NEWS

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल 14 जनवरी को मकर संक्रांति मेले का उद्घाटन करेंगे

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की करेंगे अगवानी और स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएंगे

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शुक्रवार 12 जनवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल।  मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं कुटीर एवं ग्रामेाद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल 13 जनवरी को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेंगे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग दिलीप जायसवाल 13 जनवरी को प्रातः 9ः30 बजे बिजुरी जिला अनूपपुर से प्रस्थान कर 11 बजे शहडोल सर्किट हाउस पहुुंचेगें। 

प्रातः 11ः30 बजे जमुई हेलीपैड पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अगवानी करेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएंगे। शाम 6 बजे शहडोल से विजुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। 

राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल 14 जनवरी को बिजुरी से 9 बजे शहडोल के लिए प्रस्थान करेंगे तथा प्रातः 10ः45 बजे से बाण गंगा चौराहा आगमन एवं मकर संक्रांति मेले का उद्घाटन करेंगे तथा 11ः15 बजे शहडोल से कोतमा जिला अनूपपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

======== drms news समाचार में  सबसे आगे ========

कमिश्नर ने किया मुख्यमंत्री शहडोल आगमन की तैयारियों के  संबंध में समीक्षा

DRMS NEWS शहडोल।  कमिश्नर रीवा एवं शहडोल संभाग गोपालचंद्र डाड ने 12 जनवरी 2024 को कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार मे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 13 जनवरी 2024 को शहडोल आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। 

बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो सहित अन्य अधिकारी उपस्थिति थें।

======== drms news समाचार में  सबसे आगे ========

आर्म्ड फोर्सेस वेटरेंस दिवस 14 जनवरी को

DRMS NEWS शहडोल जिला सैनिक कल्याण अधिकारी शहडोल ने जानकारी दी है कि 14 जनवरी को आर्म्ड फोर्सेस वेटरेस दिवस फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा  प्रथम इंडियन कमांडर इन चीफ ऑफ इंडियन आर्मी के 14 जनवरी 1953 में रिटायर होने पर उनकी उत्कृष्ट देशसेवा देशभक्ति योगदान के लिए मनाया जाता है। 

इस वर्ष आडे फोर्सेस वेटरेस दिवस विराट सभागार जिला कलेक्टरेट कार्यालय शहडोल में 14 जनवरी 2024 को समय दोपहर 12 बजे मनाया जायेगा ।

======== drms news समाचार में  सबसे आगे ========

परीक्षा केंद्र का पर्यवेक्षक ने किया निरीक्षण

DRMS NEWS शहडोल।  राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 हेतु नियुक्त संभागीय पर्यवेक्षक श्री कृष्ण मोहन गौतम ने आज जिला मुख्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र शासकीय  इंदिरा गांधी कन्या महाविद्यालय का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक परीक्षार्थियों का प्रवेश के दौरान स्क्रीनिंग की जाए। पर्यवेक्षक ने परीक्षा केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाए जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 के अतंर्गत विषय सामान्य हिन्दी की परीक्षा प्रातः10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई। जिसमें 231 परीक्षार्थियों में से 190 परीक्षार्थी उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनिया एक्का व संबंधित अधिकारी उपस्थित थें।

======== drms news समाचार में  सबसे आगे ========

लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु कर्मचारियों के डाटाबेस अपडेट 25 जनवरी तक

DRMS NEWS शहडोल कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने पत्र जारी कर कहा है कि आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु   कार्यालय में पदस्थ समस्त कर्मचारियों की जानकारी में पोर्टल में लॉगिन कर  25 जनवरी 2024 तक डाटा अपडेट, प्रविष्ट करावें। 

विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान उक्त डाटबेस में विभिन्न प्रकार की त्रुटिया पायी गई थी, जिससे निर्वाचन कार्य संचालन एवं कई परेशानियां उत्पन्न हुई, जैसे कार्यालय में पदस्थ पूर्ण कर्मचारियों का डाटाबेस मे प्रविष्टि न किया जाना, उनके मोबाईल नम्बर गलत होना, सेवानिवृत्त, मृत्य कर्मचारियों का डाटाबेस से हटाया न जाना, बीमार एवं विकलांग कर्मचारियों को सही जानकारी न होना, आवश्यक अवकाश, एक्सीटेड कर्मचारी जो निर्वाचन ड्यूटी करने में असमर्थ है उनकी जानकारी न उपलब्ध कराना, साथ ही कर्मचारियों के खाता क्रमांक आईएफएससी कोड एवं मोबाईल नंबर गलत पाया गया है, जिससे कर्मचारियों के मानदेय भुगतान में समस्या उत्पन्न हुई है। 

आपको निर्देशित किया जाता है कि सही एवं त्रुटि रहित डाटा वर्तमान चालू मोबाईल नंबर एवं आईएफएससी कोड खाता नंबर एवं ईपिक की सही जानकारी की प्रविष्ट करावें। ऑनलाईन प्रविष्टि हेतु यूजर नेम एवं पासवर्ड विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान उपलब्ध कराया गया है, जिसका उपयोग करते हुए जानकारी प्रविष्टि का कार्य किया जा सकेगा। 

प्रविष्टि उपरांत कार्यालय फ्रीज़ कर कार्यालय कार्यपूर्णता एवं कोई भी कर्मचारी छूटा नही है साथ ही कर्मचारी की जानकारी त्रुटिरहित है इस आशय का ऑनलाईन जनरेटेड प्रमाण-पत्र मय पदस्थ कर्मचारी सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। फीड किए गए डाटा में किसी भी प्रकार की जानकारी त्रुटिपूर्ण होने अथवा अपूर्ण होने की दशा में कार्यालय प्रमुख उत्तरदायी होंगे।

======== drms news समाचार में  सबसे आगे ========

ग्राम हथगला में निकाली गई विकसित भारत संकल्प यात्रा

DRMS NEWS शहडोल।  केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत हथगला में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली गई।  यात्रा के दौरान हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से हितलाभ का वितरण किया गया। साथ ही आईईसी वैन को माधयम से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

======== drms news समाचार में  सबसे आगे ========

स्वामी विवेकानंद युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्त्रोत : गंगाराजू पाण्डेय 

DRMS NEWS शहडोल।  मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 12  जनवरी 2024 को संभागीय मुख्यालय के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जीवन एवं विचार विषय पर व्याख्यान माला कार्यक्रम आयोजित  किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ समाजिक कार्यकर्ता गंगाराजू पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्त्रोत के रूप में जाना जाता है। किताबों और सोशल मीडिया पर उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरणा देते रहते हैं। उन्होंने हमेशा अपने विचारों से लोगों के जिंदगी को रोशन किया है। 

स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर आयोजित हुआ व्याख्यान माला

स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के अवसर  भारत में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस  के रूप में मनाया जाता है। साथ ही स्वामी विवेकानंद को 1893 में शिकागों में हुई विश्व धर्म सम्मेलन में भारत को विष्वपटल पर एक नई पहचान दिलाई। 

स्वामी विवेकानंद भारत के महान दार्शनिक

पं.शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक हिंदी डॉ0 दिलीप तिवारी ने व्याख्यान माला कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का जन्म 12 जनवरी सन 1863 को कोलकाता में हुआ उनके घर का नाम नरेंद्र दत्त था। 

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत के महान दार्शनिक थे, जिन्होंने दुनिया को हिंदुत्व और आध्यात्म का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि  युवा किसी भी देश की  वो शक्ति है जो देश को विकसित और दुनिया की ताकत बनाने में सबसे महत्वपूर्ण  भूमिका निभाते है।  

इस अवसर डॉ0 अश्वनी शर्मा सामााजिक कार्यकर्ता, जयराम रजक पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल ने भी अपने-अपने विचार रखें। साथ ही जिला समन्वयक जन अभियान परिषद विवेक पाण्डेय ने  व्याख्यान माला कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। 

कार्यक्रम में ब्लाक समन्वयकगण आलोक सोंधिया, रितिक दास मिश्रा, आशीष मुखर्जी, शैलेंद्र शर्मा, कल्याणी बाजपेयी, कैलाश पाण्डेय, अरूण बाजपेयी, सुरेश चतुर्वेदी, मीनू जैन, रघुवीर मिश्रा, मोहन उपाध्याय, ममता सोनी, राहुल द्विवेदी, प्रवीण दुबे सहित प्रस्फुटन समिति के सदस्यगण, सीएमसी एलडीपी छात्र-छात्राएं नवांकुर संस्था के प्रतिनिधिगण उपस्थित थें। 

======== drms news समाचार में  सबसे आगे ========

सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्‍साहपूर्वक लिया भाग

DRMS NEWS शहडोल।  स्‍वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर आज संभागीय मुख्‍यालय के गांधी स्‍टेडियम में सामूहिक सूर्य नमस्‍कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

सामूहिक सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम में डाइट प्राचार्य  आर एस गौतम, जिला  शिक्षा अधिकारी श्री मरपाची, स्‍कूली विद्यार्थियों सहित गणमान्‍य नागरिकों ने उत्‍साहपूर्वक भाग लेकर सूर्य नमस्‍कार एवं प्राणायाम की विभिन्‍न मुद्राओं का अभ्‍यास किया।  

प्राणायाम की विभिन्‍न मुद्राओं का किया गया अभ्‍यास

कार्यक्रम का शुभारंभ ने स्‍वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्‍यापर्ण एवं दीप प्रज्‍वलित कर किया। कार्यक्रम में राष्‍ट्रीय गीत का सामूहिक गायन, स्‍वामी विवेकानंद की पवित्र वाणी का प्रसारण, मध्‍य प्रदेश गान का प्रसारण हुआ। वहीं मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का भी प्रसारण किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्‍कार कार्यक्रम में प्रार्थना मुद्रा, हस्तउत्तनासन, अश्व संचालनासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन एवं अन्‍य मुद्राओं का अभ्‍यास कराया गया।

======== drms news समाचार में  सबसे आगे ========

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से योजनाओं की दी जा रही जानकारी 

DRMS NEWS शहडोल।  आज जिले के  ग्राम पंचायत नवगवां में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के दौरान केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई। 

आयोजन के दौरान विभिन्न विभाग के योजना संबंधी विभावार स्टाल एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया गया। साथ ही आईईसी वैन  के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।

======== drms news समाचार में  सबसे आगे ========

योजनाओं के प्रति किया जा रहा लोगों को जागरूक 

DRMS NEWS शहडोल।  जिले के ग्राम पंचायत सेमरिहा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 12 जनवरी 2024 को किया गया। आयोजन के दौरान स्थानीय ग्रामीणजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही योजना के अन्तर्गत पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया। 

यात्रा के अन्तर्गत लगाये जा रहे शिविरों में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का प्रचार एवं प्रधानमंत्री के सन्देश वेन के माध्यम से किया गया।

======== drms news समाचार में  सबसे आगे ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ