शहडोल जिले में पेट्रोल, डीजल वितरण सुनिश्चित करने राशनिंग व्यवस्था लागू - कलेक्टर
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 2 जनवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने आदेश जारी किया है कि मध्य प्रदेश के समस्त वाहन चालक जिसमें डीजल पेट्रोल टैंकरों तथा गैस एजेंसी के ट्रक के वाहन चालक भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये है, जिसके कारण आयल डिपो भिटौनी, जबलपुर से एवं गैस डीलरों के वाहन शहडोल तक आने में अव्यवस्था की स्थिति निर्मित हो रही है।
उन्होंने कहा कि सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि मार्ग में जगह-जगह वाहन चालकों को रोकने व वाहन को क्षति पहुंचाने की घटनाए सामने आ रही है, जिससे लोक शांति भंग होने की पूर्ण संभावना है। जिले में अत्यावश्यक सेवा जैसे दूध, सब्जी, दवा, एम्बुलेस आदि अन्य सामग्री भी जिले में पहुंचने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है।
जारी आदेश में कहा है कि ऑयल कम्पनियों के डिपो से पेट्रोल डीजल वाहन निर्वाध रूप से शहडोल जिले में प्रवेश करें, डीजल एवं पेट्रोल पम्प से आवश्यक मात्रा में वितरण सुनिश्चित किया जाये, गैस एजेंसियों से गैस सिलेण्डरों का वितरण निर्बाध गति से सुचारू रूप से किया जाये,आवश्यक वस्तुओं जैसे दूध, सब्जी, दवा, एम्बुलेंस आदि का आवागमन निर्वाध गति से सुचारू रूप से हो।
कलेक्टर ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती वंदना वैद्य ने समस्त जनसाधारण की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए डीजल, पेट्रोल, गैस, दूध, सब्जी, दवा, एम्बुलेंस एवं आवश्यक वस्तुओं की सतत आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था बनाये रखने हेतु दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 (1) के अन्तर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुये शहडोल जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि जो भी उपरोक्त व्यवस्था का उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी एवं लोक शांति भंग होने की स्थिति में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1990 के अन्तर्गत भी कार्यवाही की जावेगी।
जारी आदेश में कहा गया है कि शहडोल जिले में पेट्रोल, डीजल, गैस एवं आवश्यक वस्तुओं की कमी को देखते हुए तथा डीजल पेट्रोल गैस की कम्पनी स्तर से सप्लाई सुनिश्चित करने तथा डीजल, पेट्रोल पम्पों व गैस एजेंसियों से गैस सिलेण्डर वितरण सुचारू रूप से करने के लिए पेट्रोल, डीजल पम्प संचालकों एवं गैस डीलरों एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के वेण्डरों को आदेशित किया है कि शहडोल जिले में पेट्रोल डीजल का वितरण सतत रूप से सुनिश्चित करने के लिए राशनिग व्यवस्था लागू की जाती है, समस्त पेट्रोल, डीजल पम्प संचालक जिस व्यक्ति अथवा वाहन को एक बार पेट्रोल/डीजल दे दिया गया है, उसे उसी दिवस में दुबारा पेट्रोल/डीजल नहीं दिया जायेगा,
किसी भी व्यक्ति को बॉटल अथवा जरीकेन में पेट्रोल, डीजल नहीं करे विक्रय
समस्त पेट्रोल/डीजल पम्प संचालक किसी भी व्यक्ति को बॉटल अथवा जरीकेन में पेट्रोल/डीजल नहीं बेचेंगे, समस्त पेट्रोल डीजल/गैस एजेन्सी संचालक, पेट्रोल/डीजल/गैस सिलेण्डरों का वितरण सतत व सुचारू रूप से बनाये रखेंगे,समस्त वेंडर दूध, सब्जी, दवा एवं एम्बुलेंस तथा अन्य अत्यावश्यक वस्तुओं का परिवहन सतत रूप से बनाये रखेंगे।
===========================
विकसित भारत संकल्प यात्रा हेतु जनपदवार रूट चार्ट निर्धारित
DRMS NEWS शहडोल। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन ने जानकारी दी है कि 03 जनवरी को जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत सामतपुर एवं हर्दी 32 में, जनपद पंचायत बुढार के ग्राम पंचायत बलभद्रपुर, खोड़री, खांडा, एवं सेजहाई में, जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कौआसरई एवं जमुनिहा में, जनपद पंचायत ब्यौहारी के ग्राम पंचायत कुम्हिआ एवं रामपुरवा में, जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत बरेली एवं सुड़वार में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी।
===========================
ग्राम जमुनिया में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन
DRMS NEWS शहडोल। केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज जिले के जनपद पंचायत बुढ़ार के ग्राम पंचायत जमुनिया में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
आयोजित यात्रा के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ के भी वितरण किये गये। साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।

0 टिप्पणियाँ