मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव को राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने प्रदान किया स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2023
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 गुरुवार 11 जनवरी 2024
DRMS NEWS भोपाल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार 11 जनवरी 2024 को दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह में वर्ष 2023 का सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार इंदौर शहर को प्रदान किया। गार्बेज फ्री शहर में 7 स्टार रेटिंग के साथ इंदौर ने लगातार सातवीं बार यह उपलब्धि हासिल की है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता मित्रों को बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए दिया धन्यवाद
सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में द्वितीय स्थान का पुरस्कार भी मध्य प्रदेश को प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टीम मध्य प्रदेश ने पुरस्कार ग्रहण किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश वासियों, जनप्रतिनिधियों और स्वच्छता मित्रों को बधाई देते हुए उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।
इंदौर लगातार सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर के रूप में
सम्मानित
उन्होंने कहा कि इंदौर का लगातार सातवीं बार स्वच्छता के शिखर पर पहुंचने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशल मार्गदर्शन को जाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में मध्य प्रदेश स्वच्छता के संकल्प को साकार करने में निरंतर अपना योगदान देता रहेगा और आशा व्यक्त कि की आगामी सर्वेक्षण में प्रदेश और बेहतर प्रदर्शन करेगा।
प्रदेश में एक 7 स्टार, एक 5 स्टार, 243 - स्टार और 1321- स्टार गार्बेज फ्री शहर
प्रदेश में स्वच्छता के प्रयासों से 7 शहरों को वाटर प्लस, 361 शहरों को ओडीएफ++, 3 शहरों को ओडीएफ+ और 7 शहरों को ओडीएफ दर्जा प्राप्त है। प्रदेश में एक 7 - स्टार, एक 5 स्टार, 243-स्टार और 1321 - स्टार गार्बेज फ्री शहर है।
कार्यक्रम में भोपाल शहर को स्वच्छ शहरों की सूची में गार्बेज फ्री सिटी में 5 स्टार रेटिंग के साथ पांचवा स्थान प्राप्त हुआ है। प्रदेश के 15,000 से 20,000 जनसंख्या वाले शहरों में बुधनी को पश्चिम जोन के सबसे स्वच्छ शहर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।
फास्ट मूविंग सिटी श्रेणी में नौरोजाबाद प्रथम, अमरकंटक द्वितीय स्थान
एक लाख से कम जनसंख्या वाले शहरों में नौरोजाबाद और अमरकंटक को फास्ट मूविंग सिटी श्रेणी में प्रथम और द्वितीय स्थान मिला है। महू ने सबसे स्वच्छ कैंटोनमेंट बोर्ड खिताब हासिल किया है।
समारोह में केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी, प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, इंदौर मेयर पुष्यमित्र भार्गव और इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी उपस्थित थे।
======== DRMS NEWS समाचार में सबसे आगे ========
सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम 12 जनवरी को
शहडोल 11 जनवरी 2024- जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया है कि 12 जनवरी 2024 को स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय के महात्मा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में प्रातः 8ः30 पर प्रतिभागियों का एकत्रीकरण, प्रातः 8ः50 तक अतिथियों का आगमन, प्रातः 8ः55 पर स्वागत, प्रातः 9 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पत्रकारगण भी सादर आमंत्रित हैं।
======== DRMS NEWS समाचार में सबसे आगे ========
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के अंतर्गत आयोजित हुई परीक्षा
शहडोल 11 जनवरी 2024- राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 हेतु के अंतर्गत आज जिला मुख्यालय मंे बनाए गए परीक्षा केंद्र शासकीय इंद्रिरा गांधी कन्या महाविद्यालय में विषय सामान्य अध्ययन-4 की परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की गई। जिसमें 231 परीक्षार्थियों में से 190 परीक्षार्थी उपस्थित रहें।
======== DRMS NEWS समाचार में सबसे आगे ========
आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
शहडोल 11 जनवरी 2024- विधायक ब्यौहारी श्री शरद कोल की अनुशंषा पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ग्राम दौराडी़ तहसील जयसिंहनगर निवासी श्री अनिकेत गुप्ता पिता श्री उमेश गुप्ता को उपचार हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
======== DRMS NEWS समाचार में सबसे आगे ========
विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया गया आयोजन
शहडोल 11 जनवरी 2024- आज जिले के ग्राम पंचायत बलबहरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के दौरान केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई। आयोजन के दौरान विभिन्न विभाग के योजना संबंधी विभावार स्टाल एवं प्रदर्शनी भी लगाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण भी किया गया। साथ ही आईईसी वैन के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया गया।
======== DRMS NEWS समाचार में सबसे आगे ========
मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
शहडोल 11 जनवरी 2024- विधायक ब्यौहारी शरद कोल की अनुशंसा पर कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ग्राम टिहकी पटकान टोला निवासी श्रीमती शशी पाठक पति संदीप पाठक को उपचार हेतु 60 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।
======== DRMS NEWS समाचार में सबसे आगे ========
0 टिप्पणियाँ