मोहन राम तालाब श्रीराम मंदिर परिसर में पर अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 22 जनवरी 2024DRMS NEWS शहडोल। । अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शहडोल जिले के सभी मंदिरों पर सीधा प्रसारण देखा जा रहा है। संभागीय मुख्यालय मोहन राम तालाब श्रीराम मंदिर परिसर में पर अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना जा रहा है।
इस अवसर पर अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, एडीजी डी सी सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, समाजसेवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना भी की।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
ग्रामों और नगरीय क्षेत्र में सुबह से अयोध्या उत्सव की खुशी
DRMS NEWS शहडोल। आज अयोध्या राम मंदिर में श्री रामलला स्वरूप मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर संपूर्ण जिले में सुबह से ही उत्साह का माहौल है। इसी परिपेक्ष्य में जनपद पंचायत व्यवहारी के ग्राम पंचायत विजयसोता में कलश यात्रा, प्रभात फेरी जैसे अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षी प्रीतू सिंह, सरपंच लालमन धावक सहित समाजसेवी श्रीमती स्नेह लता, सुखसेन केवट बुद्धसेन रामदास श्याम सुंदर भोला प्रसाद सहित लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई। इसी प्रकार जिले के अन्य ग्रामों एवं नगरों में विविध धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा रामलीला का मंचन किया जा रहा है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========




0 टिप्पणियाँ