DRMS NEWS

DRMS NEWS

कानून व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने थानावार नियुक्त किये कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम होंगे अनुभाग के नोडल अधिकारी

जिले में धार्मिक स्थलों पर शांति एवं सौहार्द बनाये रखने हेतु निर्देश जारी 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 21 जनवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल अयोध्या में श्रीराम लाल की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को संपन्न किया जाना है। इस आयोजन के परिपेक्ष में शहडोल जिले में धार्मिक स्थलों पर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने निर्देश जारी किया है कि सभी अनुभाग अन्तर्गत अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के साथ सभी थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारियों तथा सभी धार्मिक स्थलों के प्रमुखों के साथ शांति समिति की संयुक्त बैठक का आयोजन करेंगे। 

अनुभाग अंतर्गत सभी धार्मिक यात्रा जुलूस आदि के संबंध में अनुमति नियमानुसार प्रदान की जावे तथा गैर अनुमति प्राप्त धार्मिक यात्रा  जुलूस की सूचना प्राप्त होने पर आयोजकों में सम्पर्क कर आयोजन की अनुमति देने की कार्यवाही की जावे। उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने अनुभाग अंतर्गत एक ही मार्ग व समय पर धार्मिक यात्रा, जलूम के आवेदन प्राप्त होने अथवा आयोजन की 

सूचना होने पर समन्यव कर मार्ग व समय अलग अलग कर आयोजन शांतिपूर्ण करवाना सुनिश्चित करेंगे।  थाना प्रभारी अपने क्षेत्रांतर्गत मोबाईल वैन पलिस बल के साथ तैयार रखना सुनिश्चित करेंगे तथा सोशल मीडिया के माध्यम से किसी भी प्रकार की धार्मिक भावना भड़काने संबंधी पोस्ट व सुविचार पर नियंत्रण रखने हेतु साइबर सेल टीम बनाकर सतत रूप से निगरानी रखेंगे व सूचना पर नियमानुसार कार्यवाही करेंगे। 

22 जनवरी से  26 जनवरी तक  सोशल मीडिया, पम्पलेट पोस्टर व दीवारों पर किसी भी प्रकार के भड़काऊ, नारा व स्लोगन, भाषण व दुष्प्रचार की सूचना पर प्रत्येक थाना क्षेत्र में टीम का गठन कर तत्काल कार्यवाही कर हटाने व पुताई किये जाने की कार्यवाही की जाय। 

नगरीय क्षेत्र में मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, को टीम में कार्यवाही किये जाने हेतु सम्मिलित रखा जाये।

 जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों से गुजरने वाले मुख्य मार्गों, राजमागों पर पुलिस बल की तैनाती कर 22 जनवरी से 26 जनवरी  तक 24 घंटे निगरानी रखी जाय तथा किसी भी प्रकार के समूह के एकत्रित होने पर मोबाइल टीम के माध्यम से त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।

सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने अनुभाग अंतर्गत संधारित मंदिरों की सूची अनुसार बनरक्षक, मंडी निरीक्षक यथा कोटवार आदि की ड्यूटी पूर्व से लगाना सुनिश्चित करेंगे। उपखण्ड मजिस्ट्रेट, शासकीय रेल पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी ट्रेनों में पेट्रोलिंग व आवागमन पर सतत रूप से निगरानी हेतु समन्वय करेंगे तथा सभी सुरक्षा उपाय करना सुनिश्चित करेंगे।  विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री उक्त अवधि में अपने लाइन मेन के माध्यम से जिले के सभी श्री राम यात्रा, जूलूस के मार्गों का पूर्व

निर्धारण कर जुलूस, यात्रा मागों का निरीक्षण करेंगे तथा सभी लटके, कटे हुए व उलझे विद्युत तारों को व्यवस्थित करेंगे व अन्य विद्युत सुरक्षा संबंधी कार्यवाही करना सुनिश्चित करे।  

उपखण्ड अधिकारी एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, तहसीलदार नायब तहसीलदार, अपने क्षेत्रांतर्गत अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारी के साथ पूर्व से बैठक कर 22 जनवरी से 26 जनवरी में तक धार्मिक यात्रा, जुलूस में शामिल होने वाली भीड़ का आकलन करेंगे व तदानुसार समस्त आवश्यक व्यवस्था करना  सुनिश्चित करेंगे। 

सभी उपखण्ड मजिस्ट्रेट व तहसीलदार नायब तहसीलदार अपने अंतर्गत  वर्क टीम तैयार रखेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। अनुविभागीय अधिकारी, (पुलिस) सभी धार्मिक यात्रा व जुलूम में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

कानून व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने थानावार नियुक्त किये कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम होंगे अनुभाग के नोडल अधिकारी

DRMS NEWS शहडोल  22 जनवरी 2024 को आयोध्या में भगवान श्रीराम के स्वरूप की  प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन होना है। इस अवसर पर जिलें के सभी धार्मिक मंदिरों में श्रृद्धालुओं द्वारा पूजा अर्चना, भजन-कीर्तन, भण्डारे का कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। 

इस अवसर पर जिले के धार्मिक स्थलों में अत्यधिक संख्या में श्रृद्धालुओं के एकत्रित होने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए कानून एवं शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु  कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य द्वारा 20 से 22 जनवरी 2024 जिले के थाना क्षेत्रो में नियुक्त सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को पुलिस से समन्वय कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने तथा संबधित क्षेत्रों के अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को अपने-अपने अनुभाग के लिए कानून व्यवस्था हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुये आवश्‍यकता अनुसार कार्यपालिक मजिस्ट्रेटो की ड्यूटी लगाने व मुख्य कार्यक्रम आयोजन स्थलों पर स्वतः उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ