DRMS NEWS

DRMS NEWS

शहडोल ज़ोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को किया सम्मानित

कानून व्यवस्था एवं व्यवसायिक कार्यों के उत्कृष्ट निष्पादन करने पर संभाग के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को मिला सम्मान

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 27 जनवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल।  75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी 2024 को शहडोल ज़ोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, डी.सी. सागर ने वर्ष 2023 के दौरान जिले में कानून व्यवस्था एवं व्यवसायिक कार्यों के उत्कृष्ट निष्पादन के लिए संभाग के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र के माध्यम से सम्मानित किया गया है।

सम्मानित अधिकारियों में 1. सुश्री सविता सोहाने, भा.पु.से. उप पुलिस महानिरीक्षक शहडोल रेंज, 2. श्रीमती वंदना वैद्य, कलेक्टर, जिला शहडोल, 3. कुमार प्रतीक,भा.पु.से., पुलिस अधीक्षक,जिला शहडोल, 4. हिमांशु चंद्रा, भा.प्र.से. तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत  शहडोल,  5. राजेश जैन भा.प्र.से. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, शहडोल, 6. बुद्धेश कुमार वैद्य, भा.प्र.से. कलेक्टर, जिला उमरिया, 7. श्रीमती निवेदिता नायडू, भा.पु.से., पुलिस अधीक्षक जिला उमरिया, 8. श्रीमती इला तिवारी रा.प्र.से. मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  उमरिया, 9. आशीष वशिष्ठ भा.प्र.से. कलेक्टर  जिला अनूपपुर,  10. जितेंद्र सिंह पवांर भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक जिला अनूपपुर, 11. तन्मय वशिष्ठ शर्मा, भा.प्र.से. मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, अनूपपुर को समारोह में शहडोल ज़ोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, डी.सी. सागर ने किया प्रशस्ति पत्र से सम्मानित।

इसके अतिरिक्त शहडोल जोन के अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी व्यवसायिक कार्यों के उत्कृष्ट निष्पादन के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।



======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ