
डायल-112/100 सेवा की त्वरित कार्यवाही से प्रशासन द्वारा नाबालिग का रुकवाया विवाह और माता-पिता सहित परिजनों को दी समझाइश
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 मंगलवार 30 जनवरी 2024
DRMS NEWS सागर। थाना मोतीनगर के अंतर्गत खुरई रोड पर नई गल्ला मण्डी के पास एक नाबालिग बालिका का विवाह हो रहा था, इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल -100 वाहन को रवाना किया गया एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ सउनि नरपत सिंह ठाकुर, पायलेट मनोज त्रिपाठी एवं महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी विजय जैन तथा पुलिस किशोर इकाई की अधिकारी श्रीमति ज्योति तिवारी विवाह स्थल पर पहुँचे ।
परियोजना अधिकारी विजय जैन ने वधु के दस्तावेज चेक किये तो पाया कि वधु कि उम्र 18 साल से कम थी। परियोजना अधिकारी श्री जैन द्वारा वधु के माता पिता को समझाईस दी गयी, जिसमें लड़की के बालिग होने के बाद शादी करने का कहा गया एवं लड़की के परिजनों से शपथ पत्र लेकर विवाह रुकवाया गया। डायल-112/100 सेवा की तत्परता एवं त्वरित कार्यवाही से प्रशासन द्वारा नाबालिग का विवाह रोका गया ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
लाल गाँव के पास मोटर साइकिल के अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर 2 घायल
DRMS NEWS रीवा। थाना गढ़ के अंतर्गत लाल गाँव के पास सड़क दुघर्टना में दो व्यक्ति घायल हो गये थे । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक श्रवण कुमार एवं पायलेट भास्कर सिंह ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित हो जाने से दो व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को बैकुण्ठपुर पहुँचाया गया ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
बरेठ गाँव में 26 वर्षीय युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन हालत हुई गंभीर
DRMS NEWS विदिशा। थाना देहात बासोदा के अंतर्गत बरेठ गाँव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था, हालत गंभीर होने पर, पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल विदिशा जिले के देहात बासोदा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि 26 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। डायल 112/100 सेवा द्वारा युवक को शासकीय अस्पताल गंज बासोदा पहुँचाया गया ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
लाल्या चापड़ गाँव के पास एक मोटर साइकिल पोल से टकराई दो बच्चियों सहित दंपति घायल
DRMS NEWS हरदा। थाना सिराली के अंतर्गत लाल्या चापड़ गाँव के पास एक मोटर साइकिल का होने से चार लोग घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सत्येंद्र एवं पायलेट मनोज ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि मोटर साइकिल के अनियंत्रित होकर पोल से टकरा जाने से दंपति और उनकी दो बच्चियाँ घायल हो गयी थी। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को उपचारार्थ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराली पहुँचाया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
गुना के ग्राम अरसखेड़ा के पास दो मोटर साइकिल के आपस में टकरा जाने से चार घायल
DRMS NEWS गुना। थाना आरोन के अंतर्गत अरस खेड़ा गाँव में दो मोटर साइकिल आपस में टकराने से चार व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिली जिस पर तत्काल गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक भीम सिंह रघुवंशी एवं पायलेट मलखान राजपूत ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर हो जाने से चार व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को सिविल अस्पताल आरोन पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
गंजबासोदा से विदिशा से जा रहे परिवार की कार देर रात नयागोला चौराहा के पास हुई खराब डायल-112/100 सेवा से मांगी सहायता
DRMS NEWS विदिशा। थाना नटेरन के अंतर्गत नयागोला चौराहा के पास एक यात्री की कार का टायर पंचर हो गया था।आस पास अन्य कोई साधन नहीं मिलने पर पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिली जिस पर तत्काल विदिशा जिले के नटेरन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक मनोज शाक्य पायलेट एवं अभिषेक गोस्वामी ने मौके पर पहुँचकर बताया कि गंजबासोदा से विदिशा जा रहे यात्री शरद गोस्वामी की कार का टायर पंचर हो जाने पर आसपास से कोई सहायता नहीं मिलने पर उसने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी । पुलिस स्टाफ ने मौके पर पहुँचकर टायर को एफ़. आर. व्ही. वाहन से ले जाकर पंचर बनवाकर कार मे फिट करवाकर परिवार को गंतव्य के लिए रवाना किया। परिवार के सदस्यों द्वारा डायल-112/100 सेवा का आभार व्यक्त किया गया ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========


0 टिप्पणियाँ