DRMS NEWS

DRMS NEWS

दिन-दहाड़े चोरी के मामले में चोर कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

दिन-दहाड़े अज्ञात चोरों ने घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर नगदी सहित जेवरात किया पार, तीन दिन बीतने के बाद भी चोरों का नही लगा सुराग 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 बुधवार 31 जनवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल।   नगर के पाण्डव नगर में दिन-दहाड़े अज्ञात चोरों ने  सूने क्वार्टर नंबर G-2 का दिवार फांदकर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर से नगदी सहित जेवरात किया पार, लेकिन अभी तक तीन दिन बीतने के बाद भी चोरों का नही लगा सुराग। 

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली शहडोल मध्य प्रदेश  को ओमकार  साकेत पिता ए.पी. साकेत हाल निवासी क्वार्टर नंबर G-2 पांडव नगर शहडोल ने आवास में चोरी होने की सूचना एवं कानूनी कार्यवाही की जाने हेतु लिखित शिकायत किया।

पीड़ित ने बताया कि 29 जनवरी 2024 आपको सुबह अपने घर में ताला बंद करके वह अपने कार्यालय चला गया था और शाम 4:15 बजे श्री पाण्डेय जी, जो कि मेरे निवास स्थान के पूर्व दिशा में मेरे बगल में रहते हैं, उनके द्वारा मुझे मिलने के लिए बुलाया तो, पीड़ित ने घर आकर  दरवाजा अपने चाबी से खोला तो, देखा कि अंदर सारा सामान, कपड़े बिखरे पड़े थे, अलमारी खुली थी, पीछे दरवाजा खुला था, अलमारी के अंदर रखा सोने का ब्रेसलेट एक तोला अंगूठी 6 ग्राम अंदर रखा नगद राशि 9, 000 गायब था। यह वारदात दोपहर एक से दो बजे की होगी, पीछे की दीवार फांदकर का दरवाजा तोड़कर किया गया है। 

पीड़ित ने थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि चोरों को खोजने एवं मेरे सामान की पतासाजी कर बरामद करायें, लेकिन आज तीन बीतने के बाद भी चोरों का बता नही चला और पुलिस का कहना है कि पुलिस टीम चोरों की पतासाजी में लगी हुई है जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ