DRMS NEWS

DRMS NEWS

विराट नगरी में गूंजा जय श्री राम जय श्री राम

श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत जिले के मंदिरों में आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम 

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 22 जनवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल अयोध्या में राम स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में संभागीय मुख्यालय शहडोल के मोहन श्रीराम मंदिर परिसर में  सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत भजन, कीर्तन, रामायण मंचन का आयोजन किया गया। 

भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंदिर परिसर में पूजा अर्चना किया तथा मंदिर परिसर में स्थित श्री सियाराम पुष्प वाटिका में साफ सफाई एवं वृक्षारोपण भी किया गया।

अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शहडोल जिले के सभी मंदिरों पर सीधा प्रसारण दिखाया गया। साथ ही संभागीय मुख्यालय मोहन राम तालाब श्रीराम मंदिर परिसर  में  पर अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष महिला वित्त विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा, विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, एडीजी डी.सी. सागर, कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक विवेक पांडे,  समाजसेवी  कमल प्रताप सिंह, संतोष लोहानी, मनोज गुप्ता, अरुण चपरा, रविन्द्र वर्मा, राजेश गुप्ता, चंद्रेश द्विवेदी, सूर्यकान्त त्रिपाठी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। इसी प्रकार शहडोल जिले के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ