DRMS NEWS

DRMS NEWS

राज्य स्तरीय एकीकृत पुलिस आपातकालीन सेवा से खबरें

पुलिस प्रशिक्षण शाला भौंरी में प्रशिक्षणार्थी 38 कार्यवाहक निरीक्षकों को कराया  डायल-112/ 100 कन्ट्रोल रूम भोपाल का भ्रमण

भोपाल। राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में 38 कार्यवाहक निरीक्षकों ने 22 जनवरी 2024 को किया भ्रमण। ये पुलिस अधिकारी पुलिस प्रशिक्षण शाला भौंरी में इंडक्शन कोर्स कर रहे हैं। 

भ्रमणकर्ता पुलिस अधिकारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) प्रशान्त खरे के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक डायल-100 श्रीमति बीना सिंह के निर्देशन में डायल-112/100 की टीम द्वारा डायल-112/100 सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उन्हें कॉलटेकर कक्ष  एवं डिस्पेचर कक्ष का भ्रमण कराकर प्राप्त सूचना पर होने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया। 

भ्रमण उपरांत प्रशिक्षणरत पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। भ्रमण कार्यक्रम के समय उप पुलिस अधीक्षक डायल-100 धर्मवीर सिंह, निरीक्षक (रेडियो) ऋषि गडेकर, निरीक्षक (रेडियो) एम.तिर्की एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।


शादी कार्यक्रम में आया 06 वर्षीय बालक मध्य-रात्रि में साथ छूट जाने से रास्ता भटककर सिंधिया स्टेच्यू के पास पहुंचा 

ग्वालियर। थाना महाराजपुरा के अंतर्गत सिंधिया स्टैच्यू के पास एक 06 वर्षीय बालक मिला है, जो साथ छूट जाने से रास्ता भटक गया है पुलिस सहायता की आवश्यकता है सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल ग्वालियर जिले के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बालक को संरक्षण मे लिया। बालक को साथ लेकर आसपास परिजन की तलाश एवं पूछताछ करने पर शादी कार्यक्र्म मे बालक के परिजन की जानकारी मिली। जिन्हे बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

 नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म करने वाले को आजीवन कारावास

शहडोल।  श्रीमान द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश श्री संदीप कुमार सोनी (विशेष न्‍यायालय पॉक्‍सो अधिनियम) जिला शहडोल के द्वारा सत्र प्रकरण क्रं0 101/21, शासन विरूद्ध  साहिल अंसारी में आरोपी साहिल अंसारी उम्र 21 वर्ष पिता नूर मोहम्‍मद अंसारी निवासी भुण्‍डी खोली नौरोजाबाद थाना नौरोजाबाद जिला उमरिया म0प्र0 को धारा 3 सहपठित धारा 4(1) पॉक्‍सो एक्‍ट एवं धारा 3(2)(v) एससी0एसटी0 एक्‍ट में क्रमश: 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं आजीवन कारावास  के दंड एवं 1-1 हजार रूपये के  अर्थदंड से द‍ंडित किया गया शासन की ओर से प्रकरण में श्रीमान उपसंचालक अभियोजन एस0एल0 कोष्‍टा एवं जिला लोक अभियोजन अधिकारी विश्‍वजीत पटैल के मार्गदर्शन में श्रीमती सुषमा सिंह ठाकुर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शहडोल द्वारा पैरवी की गई ।

शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म 

नवीन कुमार वर्मा (डीपीआरओ अभियोजन) के अनुसार प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये फरियादिया/पीड़िता का अभियोजन का पूर्ण समर्थन नहीं करने के बाद भी माननीय न्‍यायालय ने डीएनए रिपेार्ट के आधार पर आरोपी को दंडित किया है। पीड़िता के पिता ने 29 अगस्त 2022 को थाना बुढ़ार में इस आशय का रिपोर्ट लेख कराया था कि उनकी पुत्री सीधी से बुढ़ार अपने मामा के घर राखी का त्‍योहार बनाने गयी थी, 08 अगस्त 2022 को उसकी सास ने उसे फोन पर सूचना दी कि 3 बजे दोपहर से पीड़िता घर से निकल गई है और वापस नहीं आई, आस-पास मोहल्‍ला में पता-तलाश करने पर नहीं मिली है।  

सूचना पर थाना बुढ़ार में अपराध क्रमांक 654/22 धारा 363 भादवि0 की रिपेार्ट लिखी गई। प्रकरण की विवेचना में पुलिस द्वारा सभी आवश्‍यक अनुसंधान किये गये पीड़िता 04 सितम्बर 2022 को भुण्‍डी खोली नौरोजाबाद से आरोपी के कब्‍जे से दस्‍तायाब हुई। 

दस्‍तायाब होने पर पीड़ता ने पुलिस को यह बताया कि आरोपी के द्वारा यह कहने पर कि मैं तुमसे प्‍यार करता हूं और शादी करूंगा के बहकावे में आकर उसके साथ उ0प्र0 कानपुर चली गई और होटल में उसके साथ रूकी आरोपी के साथ कई जगह घूमती रही, आरोपी उसे कटनी, इलाहाबाद होते कानपुर ले गया था,  इस दौरान आरापी ने उसे जबरजस्‍ती कई बार दुष्‍कर्म किया और यह बोलता रहा कि जब तू 18 साल की हो जायेगी तो मैं शादी कर लूंगा। 

विवेचना पूर्ण होने पर अभियोग पत्र माननीय न्‍यायालय में पेश किया गया। माननीय न्‍यायालय ने अभियोजन द्वारा प्रस्‍तुत किये गये दस्‍तावेजों एवं साक्ष्‍यों से आरेापी के विरूद्ध लगे आरोपों को प्रमाणित पाये जाने पर धारा 3 सहपठित धारा 4(1) पॉक्‍सो एक्‍ट एवं धारा 3(2)(v) एससी0एसटी0 एक्‍ट में क्रमश: 10 वर्ष का कठोर कारावास एवं आजीवन कारावास  के दंड एवं 1-1 हजार रूपये के  अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन की ओर से पीड़िता को हुई छति के लिये प्रतिकर दिलाये जाने हेतु न्‍यायालय से निवेदन किया गया जिस पर न्‍यायालय ने पीड़िता को प्रदान किये जाने का आदेश पारित किया है।


दो मोटर साईकिल की आमने-सामने की टक्कर में   03 घायल

छिंदवाड़ा। थाना उमरेठ के अंतर्गत जमई रोड पर दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से तीन व्यक्ति घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से 03 घायलों को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर परासिया अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

 


जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाल युवक हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल उज्जैन में भर्ती 

उज्जैन। थाना नीलगंगा के अंतर्गत एक युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । युवक को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता हेतु इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल उज्जैन जिले के नीलगंगा थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाले  युवक को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर सिविल अस्पताल उज्जैन मे भर्ती करवाया, जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है, अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

शाजापुर में बायपास रोड पर कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से  पाँच जख्मी 

शाजापुर। थाना कोतवाली के अंतर्गत बायपास पर एक कार पलटने से पाँच व्यक्ति घायल हो गए थे ।  पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना प्राप्ति पर तत्काल शाजापुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को तत्काल मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक मुकेश धाकड़ एवं पायलेट प्रबल शर्मा ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक महिला एवं चार व्यक्ति घायल हो गये थे। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायलों को जिला अस्पताल पहुँचाया गया। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है । 

मुरैना के माताबसैया क्षेत्र में बाईक से गिरकर चालक घायल  

मुरैना। थाना माताबसैया के अंतर्गत बाईक से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया था। घायल को उपचार हेतु अस्पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल मुरैना जिले के माताबसैया थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि बाईक से गिरकर घायल हुए व्यक्ति को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़. आर. व्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय मुरैना मे भर्ती करवाया, जहाँ घायल व्यक्ति का उपचार किया जा रहा है, अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।


केरिया गाँव के पास दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर हो जाने से एक घायल 

बैतूल। थाना रानीपुर के अंतर्गत केरिया गाँव के पास एक मोटर साइकिल का एक्सीडेंट होने से तीन व्यक्ति घायल हो गया था। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल बैतूल जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। 

डायल-112/100 स्टाफ सैनिक दिलीप एवं पायलेट मनोज ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साइकिल की आपसी टक्कर हो जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया था। डायल-112/100 सेवा द्वारा घायल को शासकीय अस्पताल घोड़ाडोंगरी पहुँचाया गया ।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ