बुढ़ार पुलिस की बड़ी कार्यवाही डीजल चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 3 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। शहर में हो रही डीजल चोरी को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा थाना प्रभारी बुढ़ार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जो कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना बुढ़ार पुलिस टीम द्वारा 03 डीजल चोर मय डीजल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन बोलेरो एवं एक मोटर सायकल को जप्त गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने मौके पर ब्लोरो वाहन में लोड डीजल से भरा जरीकेन व मोटर साईकिल तथा तीन आरोपी सहित एक नाबालिग को पकड़ा
पीड़ित पटवारी यादव पिता स्व. भोली यादव उम्र 53 वर्ष निवासी समदा टोला पकरिया थाना बुढार जिला शहडोल थाना आकर रिपोर्ट किया कि ग्राम लालपुर में उसका ट्रक घर के सामने खड़ा था, रात में अज्ञात चोरो ने टंकी तोड़कर डीजल चुरा लिया है, जिस पर थाना बुढ़ार में अपराध क्रमांक 90/24 धारा 382, 34 ता.हि. 25(बी) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस टीम ने किया सघन पता-तलाशी
थाना प्रभारी बुढार संजय जायसवाल के नेतृत्व में उनि.गोविन्द भगत, सउनि.मन्नू सिंह, प्र.आर.चेतराम, जगत सिंह, आर. शिशिर सिंह, आशीष, कृष्ण नारायण व अक्षय पुलिस टीम ने विवेचना तलाश पतारसी के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो गाड़ी मिली जिसके अंदर डीजल से भरा केन डब्बे (जरीकेन) एवं अन्य डीजल चोरी करने का सामान मिला, जिसमें 03 व्यक्ति मनोज लोनी पिता मोहन लोनी एवं किस्सू उर्फ टीकम लोनी पिता बब्बू लोनी दोनों निवासी सेमरा एवं एक अन्य नाबालिक मिला, जिससे पूछताछ किया गया तो इन आरोपियों ने चोरी करना कबूला तब आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू किया तो पता चला कि आरोपीगणों द्वारा एक अन्य चोरी पूर्व में भी थाना बुढ़ार क्षेत्र जिसके विरूद्ध पूर्व से अपराध पंजीबद्ध था।
आरोपियों ने पूछताछ पर पुलिस को बताया कि उनका एक साथी सूरज बैगा अभी फरार है, जिसकी तलाश पतारसी की जा रही है, पूछताछ पर पता चला कि रात में एकांत खड़ी गाड़ियों की टंकी तोड़कर डीजल चुराते थे। अगर कोई घटना में विरोध करते तो उनको हथियार से डराते धमकाते थे, इस तरह प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट का भी इजाफा किया गया है, आरोपियों से पूछताछ जारी है जहाँ-जहाँ डीजल सप्लाई करते थे उनकी भी विवेचना जारी है।
पुलिस ने मौके पर आरोपियों के कब्जे से करीबन 100 लीटर डीजल घटना में प्रयुक्त बोलेरो क्रमांक Mp 66 T 2217 व मोटर साइकिल क्रमांक Mp18 JC 2482 कुल कीमती 10 लाख रुपये जप्त किया गया है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

बुढ़ार पुलिस ने ग्राम चन्नौडी में रोड के किनारे पर
बिक्री करते महिला से दो कार्टून में रखे 74 क्वार्टर अंग्रेजी शराब किया जप्त
DRMS NEWS शहडोल। थाना बुढ़ार अंतर्गत दौरान कस्बा भ्रमण के मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम चन्नौडी में एक महिला रोड किनारे अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री हेतु रखे बैठी है मुखबिर के सूचना पर 02 फरवरी 2024 को थाना प्रभारी बुढ़ार निरीक्षक संजय जायसवाल के नेतृत्व में सउनि0 गुलाम हुसैन ने बताये स्थान पर पहुंचकर देखा तो एक महिला ग्राम चन्नौडी में रोड किनारे 02 खाकी रंग के कार्टून रखे मिली जिसमें मैक डवल एवं गोवा कम्पनी के 74 क्वार्टर रखे थे जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रूपये है।
संदिग्ध महिला से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गीता बाई ढीमर पति स्व. राजू ढीमर उम्र 60 साल निवासी ग्राम चन्नौडी थाना बुढार की होना बताया जिससे बरामद शराब के सम्बंध में दस्तावेज मांगने पर कोई वैध दस्तावेज न होना एवं उसने बताया कि इस अवैध शराब को सौरभ भदौरिया द्वारा बेचने के लिए दिया गया है।
कार्यवाही के दौरान पुलिस ने मौके पर बरामद शराब को जप्त कर दोनों आरोपियों के विरूद्व धारा 42, 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले को विवेचना में लिया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
नाबालिक के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 वर्ष की सजा
DRMS NEWS शहडोल। पीड़िता के पिता द्वारा 26 जून 2020 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 24 अप्रैल 2020 को मैं सो गया था और मेरी पुत्री दूसरे घर में सोई थी, सुबह जब लड़की नहीं दिखी तब खोजना शुरू किया नहीं मिलने पर रिपोर्ट किया और आरोपी हीरालाल उर्फ गजब कोल पिता लल्ला कोल उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम बल्हौड़ थाना मानपुर जिला उमरिया पर ही भगा ले जाने की शंका जाहिर किया तब पुलिस ने नाबालिक बालिका को आरोपी के ग्राम-बल्हौड़ से उक्त आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर पूछतांछ किया तथा आरोपी के विरूद्ध नाबालिक बालिका से दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना उपरांत न्यायालय में पेश किया।
माननीय न्यायालय द्वारा पुलिस की विवेचना कार्यवाही से सहमत होकर आरोपी हीरालाल उर्फ गजब कोल पिता लल्ला कोल उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम बल्हौड़ थाना मानपुर को 20 वर्ष सश्रम कारावास एवं 8,500 रूपये अथर्दण्ड से दण्डित किया गया।
प्रकरण की विवेचना उनि0 अर्चना धुर्वे एवं उनि0 नेहा उईके के द्वारा पूर्ण की गई एवं अभियोजन की ओर से आर0 के0 चतुर्वेदी अति0 जिला लोक अभियोजन अधिकारी ब्यौहारी जिला शहडोल द्वारा पैरवी की गई।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
शहडोल पुलिस द्वारा 10 स्थानों पर लगभग 66 लीटर शराब जप्त की गई
DRMS NEWS शहडोल। आगामी लोकसभा निवार्चन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा शहडोल जिले में शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए है। जिसके पालन में 02 फरवरी 2024 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 10 स्थानों पर से कुल 66 लीटर कच्ची शराब जप्ती की गई।
पुलिस के अनुसार जैतपुर थाना में 06 लीटर कच्ची महुआ शराब, सिटी कोतवाली में 12 लीटर कच्ची महुआ शराब, देवलोंद थाना में 28 पाव देशी शराब, जयसिंहनगर थाना में 05 लीटर कच्ची महुआ शराब, सीधी थाना में 06 लीटर कच्ची महुआ शराब, अमलाई थाना में तीन स्थानों से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, ब्यौहारी थाना में 10 लीटर कच्ची महुआ शराब इस तरह इन के अंतर्गत 10 स्थानों से 66 लीटर शराब जप्त किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

बिना हेलमेट - सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के विरूद्ध 30 चालानों में 14,200/- रूपये समंस शुल्क वसूले
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में 02 फरवरी को 2024 को बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 30 चालानों में 14, 200/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है।
पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाई पूर्वक निर्देशित किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ