
जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक में कार्यों की समीक्षा के साथ ही कलेक्टर ने दिए निर्देश
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 5 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में आयोजित हुई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने विभागों की समीक्षा करते हुए विभिन्न योजनाओं में पात्र हितग्राहियों की सुची अनुसार लबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण किये जाने हेतु निर्देशित दिए एवं प्रत्येक टीएल में भी योजना की समीक्षा हेतु कहा गया।
बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन द्वारा सभी विभागों को आपस में समन्वय करते हुए उक्त योजना में शत प्रतिशत प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही कहा गया कि उक्त योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना में सम्मिलित है।
बैठक में परियोजना अधिकारी अक्षत बुंदेला जिला शहरी विकास अभिकरण द्वारा स्वनिधि से समृद्धि योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि स्वनिधि से समृद्धि योजना में शहडोल जिले के 06 नगरीय निकाय शहडोल, धनपुरी बुढार ब्यौहारी एवं जयसिंहनगर एवं खांड को सम्मिलित किया गया है।
योजना के तहत पीएम-स्वनिधि योजना के लाभांवित पथ विक्रेताओं के परिवार के पात्र सदस्यों को भारत सरकार की 08 जन कल्याणकारी योजनाओं यथा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, वन नेशन वन कार्ड योजना, प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री वंदना योजना तथा भवन निर्माण श्रमिकों का पंजीयन योजना का लाभ पहुंचाना है।
बैठक में अपर कलेक्टर रामोनुस टोप्पो, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एंटोनियो सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने आज शहडोल नगर के महिला मंडल में कक्षा दसवीं के बोर्ड परीक्षा हेतु बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र प्रभारी को निर्देश दिए की विद्यार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था, शौचालय सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखें।
जिले में आज कक्षा दसवीं बोर्ड परीक्षा के तहत हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की गई।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
आयुष्मान को आधार से अपडेट करने हेतु ग्राम पंचायतों में लगाएं कैंप- कलेक्टर
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य की उपस्थिति में आज समयावधी पत्रों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले में बन रहे आयुष्मान कार्डों की जानकारी ली, साथ ही आयुष्मान कार्ड को आधार कार्ड से अपडेट कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि ऐसे ग्राम पंचायतों को चिन्हित करें जहां आयुष्मान कार्डों को आधार से आपडेट करने का कार्य अधिक रह गया है, उन चिन्हित ग्राम पंचायतों में आयुष्मान को आधार से अपडेट करानें के लिए कैंप लगाए।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने पेंशनधारियों के बैंक खाते के ईकेवाईसी की जानकारी ली, एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को निर्देश दिए कि पेंशनर्श की ईकेवाईसी का काम प्राथमिकता के साथ कराएं।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में कोई भी लंबित प्रकरण न रहें प्राथमिकता के साथ निराकरण कराएं।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने राजस्व महा अभियान के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए समस्त अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देश दिए कि राजस्व महा अभियान के तहत हो रहे कार्याें में विशेष ध्यान दें साथ ही उन्होंने कहा कि राजस्व अभियान के तहत हो रहे नक्सा तरमीम, बी-1, नामांतरण एवं पट्टे का कार्य प्राथमिकता के साथ करें।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर रोमोनुस टोप्पो, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अरविंद शाह, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती एन्टोनियो एक्का, जिला कोषालय अधिकारी राम मिलन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
विष्णू कोल को मिला आयुष्मान कार्ड का लाभ
DRMS NEWS शहडोल। शहडोल जिले के ब्यौहारी ग्राम टिकुरी निवासी विष्णू कोल को आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ मिला है। विष्णू कोल का कहना है कि पेट में पथरी का ईलाज संभागीय मुख्यालय के अमृता हाॅस्पिटल में आयुष्यान कार्ड के तहत निःशुल्क उपचार किया गया।
उन्होंने कहा कि मेरी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी जिससे मै पथरी का ईलाज नही करा पा रहा था, लेकिन मेेरा आयुष्मान कार्ड बन जाने से मेरा पथरी का ईलाज निशुल्क हो रहा हैं।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत निरामयम योजना आम जन के लिये वरदान साबित हो रही है तथा इस योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है इसके लिए मैं प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
देवारण्य योजना के तहत राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड का प्रशिक्षण 6 एवं 7 फरवरी को
DRMS NEWS शहडोल। जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर शशी प्रभा पांडेय ने जानकारी दी है कि देवारण्य योजना के तहत राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड का दो दिवसीय प्रशिक्षण 6 एवं 7 फरवरी 2024 को कृषि विज्ञान केंद्र कल्याणपुर जिला शहडोल में प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक दिया जाएगा।
==
दगना कुप्रथा रोकने हेतु चलेगा 7 से 9 फरवरी तक विशेष अभियान
DRMS NEWS शहडोल। कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य ने जिले में दगना कुप्रथा को रोकने हेतु 7 फरवरी से 9 फरवरी तक जिले में विशेष अभियान चलाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास अधिकारी को दिए।
उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के तहत प्रशासन द्वारा जारी कार्ययोजना एवं मानक प्रचालन प्रकिया (SOP) अनुसार,ब्लाक, परियोजना स्तर से ग्राम स्तरीय दल ( आंगनबाडी कार्यकर्ता, ए०एन०एम० एवं आशा कार्यकर्ता ) का दल गठन करते हुये,
बच्चों का होगा स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण
० से 1 वर्ष तक के बच्चों की स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच हेतु विशेष अभियान 07 फरवरी से 09 फरवरी 2024 तक आयोजित करे। इस विशेष अभियान में बच्चों के दागे जाने के परिपेक्ष्य में शीत जनित बीमारियों (सर्दी, जुकाम, निमोनिया, पेट फूलना, सांस लेने में तकलीफ आदि) से ग्रसित बच्चों की लाइन लिस्टिंग कर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाकर उपचार दिलाया जाये।
उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के दागने की घटना का संज्ञान होने पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा आशा कार्यकर्ता के सहयोग से शिशु को तत्काल इलाज हेतु नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाना सुनिश्चित हो।
परियोजना अधिकारी एवं संबंधित पर्यवेक्षक चिकित्सा अधिकारी के संपर्क में रह कर नवजात शिशु के स्वास्थ्य की निगरानी स्वयं करेगें, जिला बाल संरक्षण इकाई नवजात शिशु के देखभाल व संरक्षण की आवश्यकतानुसार बाल कल्याण समिति के माध्यम से देखभाल एवं संरक्षण समुचित आदेश प्राप्त करना तुनिश्चित किया जायेगा।
नवजात शिशु को दागने वाली घटना क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, व आर.बी.एस.के. के साथ क्षेत्र के नवजात शिशुओं का सर्वे किया जाकर उनके स्वास्थ्य, वजन एवं टीकाकरण की जानकारी लेकर आवश्यक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय करायी जायेगी।
नवजात शिशु को दागने वाली घटना क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती माताओं, धात्री माताओं व अन्य स्थानीय जन मानस के साथ कुप्रथाओं के उन्मुलन के संबंध में चौपाल, संगोष्ठी, बैठक कर समझाईश प्रदान करेगें।
घटना वाले क्षेत्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/ पर्यवेक्षक/ परियोजना अधिकारी द्वारा तत्काल जादू टोटके करने वाले ओझा/गुनिया/दाई आदि को चिन्हित किया जायेगा तथा उसकी सूचना स्थानीय थाना को भेजी जायेगी।
दागना कुप्रथा का व्यवहार करने वाले सामुदायों के जन प्रतिनिधि, धर्मगुरू, पंडा आदि के साथ बैठक कर सामाजिक व्यवहार में परिवर्तन हेतु प्रेरित किये जाए।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========



0 टिप्पणियाँ