DRMS NEWS

DRMS NEWS

थाना अमलाई में अरमान अली उर्फ अरबाज व मोहम्मद जफर उर्फ राजा बाबू के विरूद्ध एनडीपीएस एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

पुलिस ने पकड़ा अवैध नशीली कफ सीरफ का जखीरा 150 सीसी नशीली कोरेक्स सिरफ बरामद

संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 सोमवार 5 फरवरी 2024

DRMS NEWS शहडोल पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में अवैध नशे के तस्करों, व्यापारियों के विरूद्ध शहडोल पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही है। 

थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अमराडण्डी तरफ दो व्यक्ति बैग में अवैध नशीली दवा लेकर बेचने की फिराक में जाने वाले है, सूचना पर थाना प्रभारी अमलाई के नेतृत्व में सउनि0 करतार सिंह, प्रधान आरक्षक जयवेन्द्र सिंह, आरक्षक गुलाब सिंह एवं तीरथ सिंह अमलाई पुलिस द्वारा अमराडण्डी तिराहा पर पहुंचकर कुछ समय इंतजार करने के बाद दो व्यक्ति आते दिखे, जिन्हें रूकवाकर नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः 01. अरमान अली उर्फ अरबाज पिता परवेज अली निवासी धनपुरी एवं 02. मोहम्मद जफर उर्फ राजा बाबू निवासी नरगड़ा मोहल्ला थाना धनपुरी का होना वताये जिनके बैगों की तलाशी लेने पर बैगों में 150 नग नशीली कफ सिरफ कीमती 27,000 रूपये की होना पायी गई। 

मौके पर बरामद नशीली कफ सिरफ के बारे में दस्तावेज मांगने पर कोई वैध दस्तावेज न होना वताये। जिससे उक्त नशीली कफ सिरफ दवाओं को जप्त कर आरोपियों के विरूद्व NdpS Act एवं ड्रग कन्ट्रोल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

 पुलिस ने 04 नाबालिक बालिकाओं को किया दस्तयाब

DRMS NEWS शहडोल पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन पर जिला शहडोल में 15 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2024 तक गुम/अपहृत नाबालिक बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान मुस्कान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान घर से दूर हुए नाबालिक बालक/बालिकाओं को पुलिस विशेष प्रयास कर राज्य के अंदर एवं बाहर से ढूंढकर लाएगी। 

पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अभियान के दौरान अधिकाधिक बच्चों की दस्तयाबी करने हेतु निर्देशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में थाना जैतपुर में नाबालिग बालिका के परिजनों के द्वारा थाने में आकर 09 जनवरी 2024 को सूचना दी गई कि उनका 17 वर्षीय नाबालिग बालिका बिना बताये कहीं चली गयी है।  

उड़ीसा एवं राजस्थान से हुई 01-01 नाबालिकों की दस्तयाबी

रिपोर्ट पर थाना जैतपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उप निरीक्षक इन्द्रजीत मरावी, प्रधान आरक्षक नारेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक पुष्पा तिवारी एवं सायबर सेल टीम जैतपुर पुलिस द्वारा विशेष प्रयास करते हुए उक्त नाबालिक बालिका को 04 फरवरी 2024 को झारसुगडा उड़ीसा से दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया। 

थाना धनपुरी में नाबालिग बालिका के परिजनों के द्वारा थाने में आकर 29 नवम्बर 2023 को सूचना दी गई कि उनका 17 वर्षीय नाबालिग बालिका बिना बताये कहीं चली गयी है।  

रिपोर्ट पर थाना धनपुरी में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सहायक उप निरीक्षक अंजना अहिरवार, भारत सिंह, आरक्षक बीरेन्द्र सिंह मौर्य एवं सायबर सेल टीम धनपुरी पुलिस द्वारा विशेष प्रयास करते हुए उक्त नाबालिक बालिका को  05 फरवरी 2024 को जयपुर राजस्थान से दस्तयाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया। 

जयसिंहनगर पुलिस ने की 02 बालिकाएं दस्तयाब

थाना जयसिंहनगर में नाबालिग बालिका के परिजनों के द्वारा थाने में आकर 29 जनवरी 2024 को सूचना दी गई कि उनका 16 वर्षीय नाबालिग बालिका बिना बताये कहीं चली गयी है।  

रिपोर्ट पर थाना जयसिंहनगर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जयसिंहनगर पुलिस द्वारा विशेष प्रयास करते हुए उक्त नाबालिक बालिका को 03 फरवरी 2024 को दस्तयाब किया गया। 

इसी प्रकार थाना जयसिंहनगर में नाबालिक बालिका के परिजनों द्वारा थाने में आकर 31 जनवरी 2024 सूचना दी गई की उनकी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका बिना वताये कहीं चली गई हैं सूचना पर थाना प्रभारी जयसिंहनगर निरी0 सत्येन्द्र प्रसाद चतुर्वेदी के नेतृत्व मे उप निरीक्षक जीवन सिंह टेकाम, सउनि0 संतोष मिश्रा, आर0 उदय, सुजीत, शुभम अखण्डे एवं सायबर सेल टीम सहित जयसिंहनगर पुलिस द्वारा विशेष प्रयास करते हुए उक्त नाबालिक बालिका को जयसिंहनगर पुलिस द्वारा 03 फरवरी 2024 सुरक्षित दस्तयाव किया गया। 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

केशवाही पुलिस ने की अवैध गांजा का परिवहन करने वाले 02 आरोपियों के विरूद्ध की कार्यवाही 

DRMS NEWS शहडोल चौकी केशवाही में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, विजय अहिरवार नाम का व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा रखे मोटर सायकिल से मझौली तरफ से हर्री तिराहा होकर कोतमा जा रहा है। जिस पर थाना प्रभारी बुढ़ार निरी0 संजय जायसवाल के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह एवं आरक्षक अमित तिवारी केशवाही पुलिस द्वारा तत्काल हर्री तिराहा पर पहुंचे तो एक बिना नम्बर का टीव्हीएस मोटर सायकिल आते दिखा जिसे रोककर पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना नाम विजय अहिरवार पिता स्व0 रामशरण अहिरवार उम्र 34 वर्ष निवासी कोतमा जिला अनूपपुर का होना बताया। 

तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 02 किलो 800 ग्राम मादक पदार्थ गांजा, एक मोबाइल कुल कीमती करीब 30,000 रूपये मिला जिसे घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल सहित जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपी विजय अहिरवार ने बताया कि उक्त गांजा ग्राम मझौली के राम प्रसाद पटेल से बिक्री करने हेतु खरीदा था, को जप्त कर उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्व NdpS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

पुलिस द्वारा 07 स्थानों पर दबिश देकर लगभग 103 लीटर शराब जप्त की गई 

DRMS NEWS शहडोल आगामी लोकसभा निवार्चन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा शहडोल जिले में शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निदेर्श दिये गए है। 

जिसके पालन में लगातार अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 07 स्थानों पर दबिश देकर कुल 103 लीटर शराब जप्ती की गई। 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

सोहागपुर पुलिस ने अवैध खनिज रेत का परिवहन करते वाहन को किया जप्त

DRMS NEWS शहडोलथाना सोहागपुर क्षेत्रांतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि नरवार घाट सोन नदी से एक डग्गी में अवैध रूप से रेत लोड कर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी सोहागपुर के नेतृत्व में उप निरीक्षक आनंद झारिया, प्रधान आरक्षक राम प्रकाश नतिया, अरविन्द पयासी एवं आरक्षक अजीत सिंह सोहागपुर पुलिस द्वारा ग्राम निपनिया पहुंचे तो एक डग्गी मय रेत लोड आते दिखा। जिसे रोककर वाहन चालक से पूछताछ किया गया। 

पुलिस टीम को पूछताछ में चालक ने अपना नाम रमेश सिंह गोड पिता अकाली सिंह गोड उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम नंदना का होना बताया। चालक से रेत संबंधी दस्तावेज मांगने पर उसने कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया। जिस पर सोहागपुर पुलिस द्वारा उक्त वाहन को मय रेत लोड जप्त कर उक्त आरोपी चालक एवं वाहन मालिक राहुल खटिक के विरूद्ध भादवि एवं खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

कोतवाली पुलिस ने की जुआ एक्ट के तहत 02 कार्यवाही 

DRMS NEWS शहडोल पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। 

इसी क्रम में थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत 04 फरवरी 2024 को कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कट्ठी मोहल्ला में कुछ व्यक्ति तास के पत्तों से रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर खेल रहे हैं। 

सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा दबिश देकर प्रथम फड़ से जुआडियान 01. संजय वमर्न उम्र 33 वर्ष, 02. रामलाल प्रजापति उम्र 42 वर्ष, 03. छंगू बैगा उम्र 42 वर्ष एवं 04. मूलचंद वर्मा उम्र 60 वर्ष सभी निवासी कट्ठी मोहल्ला के संयुक्त कब्जे से तास के 52 पत्ते एवं 430 रूपये एवं द्वितीय फड़ से जुआड़ियान 01. नत्थूबारी उम्र 48 वर्ष, 02. संतोष कुमार केवट उम्र 38 वर्ष, 03. दीपक उम्र 38 वर्ष, 04. लक्ष्मी प्रसाद वर्मन उम्र 64 वर्ष एवं 05. मूलचंद वर्मा उम्र 60 वर्ष सभी निवासी कट्ठी मोहल्ला के संयुक्त कब्जे से तास के 52 पत्ते एवं 440 रूपये जब्त किया गया। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। उक्त कायर्वाही में थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में सउनि0 कामता पयासी एवं प्रआर0 महेन्द्र पाल शुक्ला की सराहनीय भूमिका रही।

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

106 चालानों में 42,300/- रूपये समंस शुल्क वसूले 

DRMS NEWS शहडोल जिला शहडोल पुलिस द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार 04 फरवरी 2024 को बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 106 चालानों में 42, 300/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाई पूर्वक निर्देशित किया। 

======== drms news समाचारों में  सबसे आगे ===========

======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ