
देवर ने भाभी व बच्चों के ऊपर कुल्हाड़ी से किया हमला 5 वर्षीय करन कोल की हुई मौत
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 रविवार 4 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। थाना ब्यौहारी अंतर्गत ग्राम बरकछ में पुराने रंजिश को लेकर देवर ने भाभी व बच्चों के ऊपर कुल्हाड़ी से किया हमला, 5 वर्षीय करन कोल की हुई मौत रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला कायम कर प्रकरण को विवेचना में लेकर आरोपी को तलाश रही है।
पुलिस के अनुसार 04 फरवरी 2024 को पीड़िता सुख्खी बाई कोल पति सुनील कोल उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बरकछ थाना ब्यौहारी जिला शहडोल (म.प्र.) ने थाना में दर्ज कराया कि मैं मजदूरी का काम करती हूँ मेरे 06 बच्चे तीन लड़की व तीन लड़का सबसे बड़ा लड़का इन्द्रजीत, पार्वती कोल, रातरानी, प्रांशू, करन, संगीता है।
मेरे पति सुनील कोल करीब दो माह से बड़ा लड़का इन्द्रजीत 16 वर्ष, पार्वती कोल उम्र 14 वर्ष, रातरानी कोल उम्र 12 वर्ष को साथ मे लेकर काम करने को नरसिंहपुर तरफ गये है।
मेरे पति चार भाई सबसे बड़ा जेठ इन्द्रपाल कोल, मेरे पति सुनील कोल, रमला कोल, सबसे छोटा देवर कल्लू कोल है, जो सब अलग अलग रहते है। हमारे घर के पास जेठ इन्द्रपाल कोल, परिवार के गंभीर कोल का घर है।
कल दिन शनिवार 03 फरवरी 2024 को मैं अपने तीनो बच्चों को लेकर ईंटा बनाने गांव मे गयी थी, जहां से शाम 05.00 बजे घर आकर घर में खाना बना रही थी, तो मेरे देवर रमला कोल करीब 09.00 बजे रात के घर आया तम्बाखू खाने को मांग रहा था, तो मैं बोली की हमारे यहां तम्बाखू नही है बोली, इतने में देवर रमला कोल के घरवाली आकर अपने पति देवर रमला को अपने साथ ले गयी।
हम खाना पीना बनाकर खाना खाकर बच्चों के साथ रात घऱ का कीवाड़ का हटका नही लगने से किवाड़ मे पत्थर लगाकर सो रहे थे, तभी रात करीब 11.00 बजे देवर रमला कोल पिता सुरीदीन कोल मेरे घर आकर दरवाजा को धक्का मारकर अंदर घुस आया, मां की गाली देकर मेरे दाहिने हाथ पकड़कर बोला उठ तेरी दाई की ऐसी तैसी बोलकर मारपीट करने लगा, देवर रमला कोल हाथ में कुल्हाड़ी रखा था, उसी कुल्हाड़ी से मुझे मारा मेरे दाहिने हाथ कलाई में कुल्हाड़ी की धार लग गया जिससे मेरे हाथ की कलाई से खून निकलने लगा तो, मैं चिल्लाते हुए घर से बाहर निकल गई ।
मेरे साथ सो रहे लड़का करन, मेरे लड़का प्रांशू कोल उम्र 8 वर्ष का और लड़की संगीता कोल उम्र 3 वर्ष, इसी बीच लड़का करन कोल 5 वर्ष को कुल्हाड़ी से सिर में मारते हुए देवर को देखा जो कि मेर घर से निकलकर भागे और मेरा लड़का करन कोल उम्र 5 वर्ष चिल्लाया मार डाले मार डाले तो मैं अंदर जाकर देखी मेरे लड़का के सिर में पीछे तरफ घाव होकर खून निकल रहा था, मेरे हल्ला गोहार करने से पड़ोसी मुन्ना कोल और बिलसू बाई आ गये थे, जिन्होंने बीच-बचाव करने के कोशिश किये है, फिर मेरा देवर रमला कोल कुल्हाड़ी को लेकर भाग गया।
मैं गंभीर रूप से घायल लड़का करन को अपने गोदी में उठाकर देवरानी अनीता कोल के घर ले गयी, जहां पर हम दोनों रोने लगे। काफी देर हो गया मेरे देवरानी अनीता कोल बोली चलो ब्यौहारी ले जाते है और हम दोनो करन को लेकर पुष्पेन्द्र कोल के घर गये, उनको जगाकर ब्यौहारी अस्पताल चलने को बोले तो, पुष्पेन्द्र कोल अनीता कोल व महदल कोल के साथ आटो वाले ललित दुबे को जगाकर उनके आटो से ब्यौहारी अस्पताल लेकर आ रहे थे, मेरा लड़का करन कोल रास्ते मे खत्म हो गया, फिर भी अस्पताल ब्यौहारी ले गये, जहाँ डाक्टर साहब द्वारा लड़के करन कोल को खत्म हो जाना बताया।
मेरे पति सुनील कोल से करीब एक वर्ष पूर्व देवर रमला कोल का विवाद हुआ था, जिस बात को लेकर रमला कोल मेरे घर मे घुसकर मुझे कुल्हाड़ी से मारकर चोट पहुंचाया है एवं मेरे लड़का करन कोल उम्र 5 वर्ष को सोते हुए सिर में कुल्हाड़ी मारकर गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या कर दिया है।
पुलिस ने मर्ग क्रमांक 12/2024 धारा 174 जा.फौ. मृतक करन कोल पिता सुनील कोल उम्र 05 वर्ष निवासी ग्राम बरकछ कायम कर जाँच किया गया दौरान मर्ग जॉंच पर अपराध क्रमांक 63/24 धारा 449, 294, 506, 307, 302 ता.हि. का कायम कर विवेचना मे लिया गया ।
उपनिरीक्षक मोहनदास पड़वार, उपनिरीक्षक रामदत्त चक्रवाह, उपनिरीक्षक बालकरण प्रजापति, सहायक उपनिरीक्षक गया प्रसाद, प्रधान आरक्षक 164 जीवनलाल, प्रधान आरक्षक 209 केदार सिंह एवं आर. 642 संजय द्विवेदी, आरक्षक 762 गंगा सागर गुप्ता एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौके वारदात पर पहुंचे, जहां पर अति. पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन शहडोल, पुलिस अधीक्षक शहडोल, अनुविभागीय़ अधिकारी (पुलिस) ब्यौहारी घटना स्थल पर पहुंचकर पर्यवेक्षण कर अति. पुलिस महानिदेशक द्वारा संकलित साक्ष्य खून आलुदा मिट्टी, मृतक के पहने हुये खून आलुदा कपड़े, घटना मे प्रयुक्त कुल्हाड़ी, आरोपी के खून आलुदा कपड़ो इत्यादि को डी.एन.ए परीक्षण हेतु एफ.एस.एल भेजने को निर्देशत कर फारेसिंक सिद्धांतों के अनुसार साक्ष्य एकत्रित कर प्रकरण का निराकरण हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
पुलिस द्वारा की गई 78 वारंटो की तामीली
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक समंस/वारंट की तामीली करने हेतु निर्देशित किया गया है, जिसके तारतम्य में थाना प्रभारियों द्वारा 01 फरवरी 2024 से 03 फरवरी 2024 तक लंबित 05 स्थायी वारंट एवं 73 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गए।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
पुलिस द्वारा 10 स्थानों पर दबिश देकर लगभग 65 लीटर शराब जप्त की गई
DRMS NEWS शहडोल। आगामी लोकसभा निवार्चन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा शहडोल जिले में शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए है। जिसके पालन में 03 फरवरी 2024 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 10 स्थानों पर दबिश देकर कुल 65 लीटर कच्ची शराब जप्ती की गई।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
पुलिस ने की आर्म्स एक्ट के तहत की 02 कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। थाना बुढ़ार क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति बुढ़ार में धारदार बका लेकर आमजन को डरा धमका रहे है।
सूचना पर प्रधान आरक्षक आत्माराम बुढ़ार पुलिस द्वारा उक्त स्थान में दबिश देकर आरोपी हिमान्सू डे पिता रवी डे उम्र 27 वर्ष निवासी बुढ़ार एवं रोसन कोल पिता मुन्ना कोल उम्र 26 वर्ष निवासी बुढ़ार को पकड़कर तलाशी ली गई।
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से लोहे के प्रथक-प्रथक चाकू मिले, जिन्हें जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 25 बी आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
यातायात पुलिस ने 120 चालानों में 44, 200/- रूपये समंस शुल्क वसूले
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस द्वारा 03 फरवरी 2024 को बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीटबेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 120 चालानों में 44,200/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है।
पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाईपूर्वक निर्देशित किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
0 टिप्पणियाँ