DRMS NEWS

DRMS NEWS

रचनाकारों को राम स्त्रोत पुस्तक भेंट की गई, जय श्रीराम के लगाए नारे

आपन डेहरी  काव्य समूह द्वारा  पतंग तन डोरी, चली अवध की खोरी। शीर्षक पर काव्य गोष्ठी आयोजित 

DRMS NEWS शहडोल। आपन डेहरी  काव्य समूह संचालक किरण शरणजीत सिंह शिल्पी  के द्वारा मन पतंग तन डोरी, चली अवध की खोरी। शीर्षक पर आयोजित यह काव्य गोष्ठी  का आयोजन पांडव नगर में किया गया ।

काव्य गोष्ठी में ' मन पतंग तन डोरी, चली अवध की खोरी ' शीर्षक पर काव्य रचनाएं और श्री राम की स्तुति पर आधारित रही जो कि अत्यंत सफल रही।

आयोजन में शरणजीत सिंह बघेल, कर्ण सिंह, दीप शिखा सिंह, नैना राघव  सबका सहयोग रहा।

रचनाकारों को राम स्त्रोत पुस्तक भेंट की गई, जय श्रीराम के नारे लगाए गए ।

इस काव्य गोष्ठी में साहित्यकार अवध प्रताप शरण, रामसखा नामदेव, अरुण नामदेव, सी.एल. मिश्र, शिव जैन संघर्ष, शिव नारायण, डॉ. गंगाधर ढोके, डॉ. दुर्गाशंकर श्रीवास्तव, पदम् बेसुरा, मिथिलेश राय, राजिंदर राज,  मिसेज राजिंदर राज, क़ासिम, रजनीश सोनी, नवनीत शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. गोपाल प्रसाद निगम अधिवक्ता, नीतू सिंह बघेल, छाया गुप्ता, संगीता शुक्ला, रेणु श्रीवास्तव, प्रियंका त्रिपाठी, उमा सिंह, अंजू सिंह बघेल, किरण सिंह शिल्पी आदि रचनाकार शामिल रहे‌।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ