पुलिस ने पकड़ा 6 किलो 600 ग्राम गांजा सहित 03 आरोपी, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत की कार्यवाही
संपादक वीरेन्द्र प्रताप सिंह DRMS NEWS 896263793 शनिवार 24 फरवरी 2024
DRMS NEWS शहडोल। चौकी केशवाही में मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति धान खरिदी केंन्द्र अमलई के पास अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री करने के उद्देश्य से बैठे हैं। जिस पर तत्काल केशवाही पुलिस द्वारा धान खरीदी केंन्द्र अमलई के पास रेड कार्यवाही की गई।
थाना प्रभारी बुढ़ार संजय जायसवाल के नेतृत्व में सउनि. रामेश्वर पाण्डेय, आर. अमित तिवारी, आर. गणेश सिंह, आर. पार्थ चौधरी, प्र.आर. धर्मेंद्र सिंह, आर. लखन पटले, आर. सनत गौतम, कृष्ण नारायण मिश्रा, सनत गौतम, मिखायल परस्ते एवं प्रआर0 चालक प्रभात सिंह पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचे तो 3 आरोपी भागने लगे, जिसे स्टाफ द्वारा पकड़ा गया, पूछताछ करने पर उन्होनें अपना नाम क्रमशः 01. राजकुमार महरा पिता श्यामलाल महरा उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम अमलई, 02. नीरज महरा पिता श्यामलाल महरा उम्र. 30 वर्ष निवासी ग्राम अमलई, केशवाही, 03. भारत लाल महरा पिता बुद्धसेन महरा निवासी ग्राम देवरी केशवाही का होना बताया। तलाशी लेने पर कब्जे से प्राप्त बोरी से 06 किलो 600 ग्राम मादक पदार्थ गांजा पाया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा के संबंध में दस्तावेज मांगने पर उन्होनें कोई वैध दस्तावेज नही होना बताया। जिस पर उक्त मादक पदार्थ गांजा कीमती 66,000 रूपये, नकद 7, 920 रु. एवं तीन नग मोबाइल कीमती करीब 20,000 रूपये को जप्त कर सभी आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
जैतपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन पर जिला शहडोल में 15.01.24 से 28.02.2024 तक गुम/अपहृत नाबलिक बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान मुस्कान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के दौरान घर से दूर हुए नाबालिक बालक/बालिकाओं को पुलिस विशेष प्रयास कर राज्य के अंदर एवं बाहर से ढूंढ़कर लाएगी। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अभियान के दौरान अधिकाधिक बच्चों की दस्तयाबी करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना जैतपुर में नाबालिग बालिका के परिजनों के द्वारा 16 फरवरी 2024 को थाने में आकर सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग बालिका मेला घूमने गयी थी, जो शाम तक वापस नहीं आई, परिजनों द्वारा पता तलाश करने पर कोई पता नहीं चला।
रिपोर्ट पर थाना जैतपुर में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सायबर सेल की सहायता से बुढ़ार पुलिस द्वारा उक्त नाबालिग बालिका को 20 फरवरी 2024 को जिला विदिशा से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
पुलिस ने 05 शराब के अवैध ठीहों से बिक्री के लिए रखे लगभग 50 लीटर शराब जप्त किये
DRMS NEWS शहडोल। आगामी लोकसभा निवार्चन 2024 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक द्वारा शहडोल जिले में शराब की अवैध बिक्री की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गए है।
आदेश के परिपालन में 23 फरवरी 2024 को जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, देवलोंद थाना क्षेत्र में 13 पाव देशी शराब, सीधी थाना क्षेत्र में 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, जैतपुर थाना क्षेत्र में 02 स्थानों से 52 पाव अंग्रेजी, 12 बाॅटल बियर एवं 07 लीटर कच्ची महुआ अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध थाना प्रभारियों द्वारा कार्यवाही कर 05 स्थानों पर कार्यवाही कर 50 लीटर शराब जप्ती की गई।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
पुलिस द्वारा की गई 48 वारंटो की तामीली
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल कुमार प्रतीक के निदेर्शन में शहडोल पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत समंस/वारंट की तामीली की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इस तारतम्य में थाना प्रभारियों द्वारा 22-23.02.2024 को लंबित 01 स्थायी वारंट एवं 47 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गए। थानावार विवरण के अनुसार कोतवाली अंतर्गत 1 गिरफ्तारी वारंट, गोहपारू अंतर्गत 01 स्थायी वारंट 3 गिरफ्तारी वारंट, बुढ़ार अंतर्गत 16 गिरफ्तारी वारंट, अमलाई अंतर्गत 04 गिरफ्तारी वारंट, धनपुरी अंतर्गत 03 गिरफ्तारी वारंट, ब्यौहारी अंतर्गत 01 गिरफ्तारी वारंट, देवलोद अंतर्गत 02 गिरफ्तारी वारंट, जैतपुर अंतर्गत 13 गिरफ्तारी वारंट, जयसिंहनगर अंतर्गत 04 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये गए।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
अमलाई पुलिस ने की सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल द्वारा नशे एवं सट्टा/जुआ के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देर्शित किया गया है। जिसके तारतम्य में लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।
इसी क्रम में थाना अमलाई क्षेत्रांतर्गत कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अमराडण्डी में एक व्यक्ति सट्टा पर्ची के माध्यम से लोगों को पैसे की हार जीत के दाव लगवा रहा है।
सूचना पर पुलिस द्वारा अमराडण्डी में दबिश देकर आरोपी घनश्याम गुप्ता पिता लखू गुप्ता उम्र 44 वर्ष निवासी अमराडण्डी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पेन एवं नगदी 460/-रुपये जब्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। उक्त कार्यवाही में प्रआर0 संतोष कुमार धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
यातायात कार्यवाही में पुलिस ने 36 चालानों में 16, 300/- रूपये समंस शुल्क वसूले
DRMS NEWS शहडोल। पुलिस द्वारा बिना हेलमेट लगाए दो पहिया वाहन चालाने वाले, बिना सीट बेल्ट लगाये चार पहिया वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य के विरूद्ध विभिन्न धाराओं के तहत 36 चालानों में 16,300/- रूपये समंस शुल्क वसूल किया गया कार्यवाही जारी है। पुलिस द्वारा संबंधितों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए नियमों का पालन करने हेतु कड़ाई पूर्वक निर्देशित किया गया।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========

0 टिप्पणियाँ