
पुलिस प्रशिक्षण शाला भौंरी में प्रशिक्षणार्थी 36 कार्यवाहक निरीक्षकों व 43 कार्यवाहक सउनि रेंक के पुलिस अधिकारियों को डायल- 112/100 कन्ट्रोल रूम का कराया भ्रमण
भोपाल। पुलिस प्रशिक्षण शाला भौंरी में इंडक्शन कोर्स कर रहे 36 कार्यवाहक निरीक्षकों एवं 43 कार्यवाहक सउनि रेंक के पुलिस अधिकारियों के दल को राज्य स्तरीय पुलिस कन्ट्रोल रूम डायल- 112/100 भोपाल का भ्रमण कराया गया।
भ्रमणकर्ता पुलिसकर्मियों को पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (रेडियो) प्रशान्त खरे के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक डायल-100 श्री मति बीना सिंह के निर्देशन में डायल-112/100 की टीम द्वारा डायल-112/100 सेवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उन्हें कॉलटेकर कक्ष एवं डिस्पेचर कक्ष का भ्रमण कराकर प्राप्त सूचना पर होने वाली कार्यवाही से अवगत कराया गया। उन्हें सी.सी.टी.व्ही. कन्ट्रोल रूम (SCMRC) का भ्रमण भी कराया गया ।
भ्रमण के दौरान उप पुलिस अधीक्षक डायल -100 धर्मवीर सिंह, निरीक्षक (रेडियो) एम. तिर्की, निरीक्षक (रेडियो) आदित्य शर्मा, उप संचालक निरीक्षक (रेडियो) वैशाली रामटेके एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की भिड़ंत में घायल हुई बुजुर्ग महिला
DRMS NEWS सागर। थाना राहतगढ़ के अंतर्गत बर्बतू गाँव मे हाइवे रोड पर ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से एक बुजुर्ग महिला घायल हो गई थी । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक 1587 सुरेंद्र कुमार एवं पायलेट अभिषेक ठाकुर ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ट्रैक्टर और मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से घायल हुई बुजुर्ग महिला को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर राहतगढ़ अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ पीड़ित बुजुर्ग का उपचार किया जा रहा है, अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
दो मोटरसाइकिल की टक्कर में सड़क पर गिरकर एक महिला सहित अन्य दो व्यक्ति घायल
DRMS NEWS रतलाम। थाना दीनदयाल नगर के अंतर्गत मोरवानी मे मेन रोड पर दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से दो व्यक्ति एवं एक महिला घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को रात्रि में सूचना मिलने पर तत्काल रतलाम जिले के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की आमने-सामने की टक्कर हो जाने से घायल हुए दो व्यक्ति एवं एक महिला को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन एवं प्राइवेट वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय रतलाम में भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है। अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
डूमर गाँव में एक व्यक्ति ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन हालत बिगड़ी
DRMS NEWS सागर। थाना महाराजपुर के अंतर्गत डूमर गाँव में एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में दिनाँक 23-02-2024 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया । डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक 691 ऋषभ कुमार एवं पायलेट अजय शुक्ला ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि एक व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था । व्यक्ति की बहन ने डायल-112/100 सेवा को कॉल कर मदद मांगी थी । डायल 112/100 सेवा द्वारा व्यक्ति को परिजन के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी पहुँचाया गया ।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
खमरिया गाँव में स्कूल के पास ऑटो पलट जाने से दंपति घायल हुए
DRMS NEWS बालाघाट। थाना रूपझर के अंतर्गत खमरिया गाँव में स्कूल के पास एक ऑटो पलट जाने से दंपति घायल हो गए थे। पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक सुनील भदौरिया एवं पायलेट रोहित ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायल हुए दंपति को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर उकवाई अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है और अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========
मायापुर क्षेत्र में गैस लाइन टावर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक से गिरकर दो युवक जख्मी
DRMS NEWS शिवपुरी। थाना मायापुर के अंतर्गत गैस लाइन टावर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक से गिरकर दो युवक घायल हो गए थे । पुलिस सहायता के लिए इसकी सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल को सूचना मिलने पर तत्काल शिवपुरी जिले के मायापुर थाना क्षेत्र में तैनात डायल-100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया।
डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक वीर सिंह एवं पायलेट अजय योगी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाईक से गिरकर घायल हुए चन्दन आदिवासी एवं छोटू आदिवासी निवासी ग्राम ढकरौरा को डायल-112/100 स्टाफ ने एफ़ आर वी वाहन से ले जाकर खनियाधाना अस्पताल मे भर्ती करवाया, जहाँ घायलों का उपचार किया जा रहा है और अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।
======== drms news समाचारों में सबसे आगे ===========
======== drms news हर पल हर क्षण आपके साथ ========



0 टिप्पणियाँ