कलेक्टर से महिला ने नकल शाखा के बाबू द्वारा अभद्र व्यवहार करने कि शिकायत करते हुए घर तोड़ने कार्यवाही को रोकने की लगाई गुहार
शहडोल। मैकी पनिका पति रामचरित पनिका निवासी ग्राम चुहरी तहसील गोहपारू जिला शहडोल म०प्र० ने मुझ प्रार्थी के सयाथ नकल शाखा के बाबू के द्वारा अभद्र व्यवहार करने की शिकायत कलेक्टर शहडोल की है।
शिकायत पत्र में उल्लेखित है कि मैकी पनिका पति रामचरित पनिका निवासी ग्राम चुहरी तहसील गोहपारू जिला शहडोल म०प्र० की निवासी हूं। पीड़िता द्वारा अपनी जमीन से संबंधित प्रकरण की नकल प्राप्त करने हेतु तहसील नकल शाखा के बाबू के पास गई तो, नकल शाखा के बाबू द्वारा मुझसे अभद्र व्यवहार करते हुये गाली गलौज करते हुये कार्यालय से भगा दिया गया तथा प्रकरण की कोई जानकारी नही दी गई।
पत्र में पीड़िता ने बताया कि मैं अत्यंत गरीब अशिक्षित महिला हूं तथा विधवा हूं मैं किसी तरह से अपना व अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही हूं । मेरा उक्त निवास के अलावा अन्य कोई निवास के लिये घर नही है। तहसीलदार गोहपारू द्वारा मुझ प्रार्थिया को प्रकरण की कोई नोटिस/जानकारी नही दी गई अपितु बिना जानकारी दिये वगैर एक पक्षीय कार्यवाही कर कब्जा हटाये जाने का नोटिस दिया गया है। मुझ प्रार्थिया को अपना पक्ष रखने का अवसर दिये बिना उक्त कार्यवाही किया जा रहा है। प्रार्थिया अत्यंत भयभीत है अगर प्रार्थिया के घर गिरा दिया जाता है तो वह बेघर हो जायेगी।
पत्र में यह भी उल्लेख है कि तहसीलदार द्वारा मुझ पीड़िता के एकमात्र निवास स्थान घर तोड़ने का आदेश दिया गया है। यदि मुझ प्रार्थिया का घर तोड़ दिया जाता है तब मैं प्रार्थिया बेघर हो जाऊंगी तथा मेरा पूरा परिवार सड़क रोड पर आ जावेगा तथा दाने दाने को मोहताज हो जायेगा मैं उक्त घर में 20-25 वर्ष से परिवार के सहित निवास कर रही हूं।
पीड़िता ने मांग की है कि ग्राम चुहिरी तहसील गोहपारू के नकल शाखा के बाबू पर उचित कार्यवाही करते हुये मुझे प्रार्थिया के घर को तोड़ने से रोकते हुये उक्त जमीन का पटटा मुझ पीड़िता को प्रदान किये जाने की दया हो, जिससे वह अपने परिवार के साथ सर पर छत्रछाया बनी रहे।


0 टिप्पणियाँ